Bhajan (भजन) अवधी • Awadhi
कहा भयो कपट जुआ जौ हौं हारी।समर-धीर महाबीर पाँच-पति क्यों दैहै मोहि होन उघारी॥राज-समाज सभासद समरथ भीषम द्रोन धर्म-धुर-धारी।अबला अनघ अनवसर अनुचित होति, हेरि करिहैं रखवारी॥यों मन गुनति दसासन दुरजन तमक्यो तु कि गहि दुँह कर सारी।सकुचि गात गोवति कमठी ज्यों हहरी हृदय, बिकल भइ भारी॥अपनेनि को अपनो बिलोकि बल सकल आस बिस्वास बिसारी।हाथ उठाइ अनाथनाथ सों ‘पाहि पाहि प्रभु, पाहि’ पुकारी॥तुलसी परखि प्रतीति प्रीति गति आरतपाल कृपाल मुरारी।बसन-बेष राखी बिसेषि लखि बिरुदावलि मूरति नर-नारी॥60॥

द्रौपदी राजसभा के संकट में श्रीकृष्ण को पुकारती हैं। छलपूर्वक जुए में हार जाने के बाद वह भीष्म, द्रोण और शक्तिशाली सभासदों के सामने असहाय है; अपनी सारी आशा छोड़कर वह अनाथों के नाथ मुरारी से ‘पाहि’ की पुकार करती है।

Work Krishnavali (Krishna Gitavali)
Language अवधी · Awadhi
work श्रीकृष्ण गीतावली
meter गीत
composer गोस्वामी तुलसीदास
phonetic keys K812
Tags: तुलसीदासश्रीकृष्ण गीतावलीभजन