विनय पत्रिका
Back to Work अवधी (Awadhi)
पद १
गाइये गनपति जगबंदन । संकर-सुवन भवानी-नंदन ॥
सिद्धि-सदन, गज-बदन, बिनायक । कृपा-सिंधु सुंदर सब लायक ॥
मोदक-प्रिय, मुद-मंगल-दाता । बिद्या-बारिधि बुद्धि-बिधाता ॥
माँगत तुलसिदास कर जोरे । बसहिं रामसिय मानस मोरे
पद २
दीनदयालु दिवाकर देवा । कर मुनि मनुज सुरासुर सेवा ॥
हिम-तम-करि-के हरि करमाली । दहन दोष-दुख-दुरित-रुजाली ॥
कोक-कोकनद-लोक-प्रकासी । तेज-प्रताप-रूप-रस-रासी ॥
सारथि पंगु,दिब्य रथ-गामी । हरि-संकर-बिधि-मूरति स्वामी ॥
बेद पुरान प्रगट जस जागै । तुलसी राम-भगति बर माँगै
पद ३
को जाँचिये संभु तजि आन?
दीनदयालु भगत आरति-हर सब प्रकार समरथ भगवान ॥
कालकू ट-जुर जरत सुरासुर,निज पन लागि कियो बिषपान ।
दारुन दनुज जगत-दुखदायक जार्
यो त्रिपुर एक ही बान ॥
जो गति अगम महामुनि दुर्लभ कहत संत स्रुति सकल पुरान ।
सोइ गति मरन-काल अपने पुर देत सदासिव सबहिं समान ॥
सेवत सुलभ उदार कलप-तरु पारबती-पति परम सुजान ।
देहु काम-रिपु राम-चरन-रति तुलसिदास कहँ कृपानिधान
पद ४
दानी कहुँ संकर सम नाहीं ।
दीन-दयालु दिबोई भावै जाचक सदा सोहाहीं ॥
मारि कै मार थप्यौ जग में जाकी प्रथम रेख भट माहीं ।
ता ठाकु र को रीझि निवाजिबौ कह्यौ क्यों परत मो पाहीं ॥
जोग कोटि करि जो गति हरि सों मुनि माँगत सकु चाहीं ।
बेद-बिदित तेहि पद पुरारि-पुर कीट पंतग समाहीं ॥
ईस उदार उमापति परिहरि अनत जे जाचन जाहीं ।
तुलसिदास ते मूढ़ माँगने,कबहुँ न पेट अघाहीं
पद ५
बावरो रावरो नाह, भवानी ।
दानि बड़ो दिन , देत दए बिनु, बेद-बडाई भानी ॥
निज घर की बरबात बिलोकहु, हौ तुम परम सयानी ।
सिव की दई संपदा देखत, श्री-सारदा सिहानी ॥
जिनके भाल लिखी लिपि मेरी सुख की नहीं निसानी ।
तिन रंकन को नाक सँवारत हौं आयो नकबानी ॥
दुख दीनता दुखी इनके दुख,जाचकता अकु लानी ।
यह अधिकार सौपिये औरहिं,भीख भली मैं जानी ॥
प्रेम-प्रसंसा-बिनय-ब्यंग-जुत सुनि बिधि की बर बानी ।
तुलसी मुदित महेस, मनहिं मन जगत-मातु मुसुकानी
पद ६
जाचिए गिरिजापति कासी । जासु भवन अनिमादिक दासी ॥
औढर-दानि द्रवत पुनि थोरे । सकत न देखि दीन कर जोरे ॥
सुख-संपति,मति-सुगति सुहाई । सकल सुलभ संकर सेवकाई ॥
गये सरन आरति-कै लीन्हे । निरखि निहाल निमिष महँ कीन्हे ॥
तुलसिदास जाचक जस गावै । बिमल भगति रघुपति की पावै
पद ७
कस न दीन पर द्रवहु, उमाबर । दारुन-बिपति-हरन, करुनाकर ॥
बेद-पुरान कहत उदार हर । हमरि बेर कस भयो कृपिनतर ॥
कवनि भगति कीन्ही गुननिधि द्विज । ह्वै प्रसन्न दीन्हेउ सिव पद निज ॥
जो गति अगम महामुनि गावहिं । तव पुर कीट पतंगहु पावहिं ॥
देहु कामरिपु ! रामचरन-रति । तुलसिदास प्रभु हरहु भेद-मति
पद ८
देव बड़े, दाता बड़े, संकर बड़े भोरे ।
किये दूर दुख सबनि के , जिन-जिन कर जोरे ॥
सेवा सुमिरन पूजिबो, पात आखत थोरे ।
दियो जगत जहँ लगि सबै सुख गज रथ,घोरे ॥
गाँव बसत, बामदेव, मैं कबहूँ न निहोरे ।
अधिभौतिक बाधा भई, ते किंकर तोरे ॥
बेगि बोलि, बलि, बरजिए करतूति कठोरे ।
तुलसी दलि रू
ँ ध्यो चहैं सठ साखि सिहोरे
पद ९
सिव! सिव! होइ प्रसन्न करु दाया ।
करुनामय, उदार-कीरति,बलि जाउँ! हरहु निज माया ॥
जलज-नयन,गुन-अयन,मयन-रिपु,महिमा जान न कोई ।
बिनु तव कृपा राम-पद-पंकज सपनेहुँ भगति न होई ॥
ऋषय सिद्ध मुनि मनुज दनुज सुर अपर जीव जग माहीं ।
तव-पद-बिमुख न पार पाव कोउ कलप कोटि चलि जाहीं ॥
अहिभूषन, दूषन-रिपु-सेवक, देव-देव, त्रिपुरारी ।
मोह-निहार -दिवाकर, संकर, सरन-सोक-भयहारी ॥
गिरिजा-मन-मानस-मराल, कासीस, मसान-निवासी ।
तुलसिदास हरि-चरन-कमल, हर! देहु भगति अबिनासी
पद १०
देव! मोहतम-तरणि, हर, रुद्र,संकरशरण,
हरण-भयशोक, लोकाभिरामं ।
बालशशि-भाल,सुविशाल लोचन-कमल,
काम-सतकोटि-लावण्य-धामं ॥
कं बु-कुं देंदु-कर्पूर-विग्रह रुचिर,
तरुण-रवि-कोटि तनु तेज भ्राजै ।
भस्म सर्वांग, अर्धांग शैलात्मजा,
व्याल-नृकपाल-माला विराजै ॥
मौलि संकु ल जटा-मुकु ट-विद्युच्छटा,
तटिनि वर वारि हरि-चरण पूतं ।
श्रवण कुं डल, गरल-कं ठ, करुणाकं द,
सच्चिदानंद वंदेऽवधूतं ॥
शूल-शायक पिनाकासि -कर,शत्रु-वन-
दहन इव धूमध्वज , वृषभ-यानं ।
व्याघ्र-गज-चर्म-परिधान,विज्ञान-घन,
सिद्ध-सुर-मुनि-मनुज-सेव्यमानं ॥
तांडवित-नृत्य-पर,डमरु डिमडिम-प्रवर,
अशुभ इव भाति कल्याणाराशी ।
महाकल्पांत ब्रह्मांड-मंडल-दवन,
भवन कै लास, आसीन काशी ॥
तज्ञ , सर्वज्ञ, यज्ञेश, अच्युत, विभो,
विश्व भवदंशसंभव , पुरारी ।
ब्रह्मेंद्र चंद्रार्क वरुणाग्नि वसु मरुत यम,
अर्चि भवदंघ्नि सर्वाधिकारी ॥
अकल, निरुपाधि, निर्गुण, निरंजन , ब्रह्म,
कर्म-पथमेकमज निर्विकारं ।
अखिल विग्रह, उग्ररूप शिव भूपसुर,
सर्वगत, शर्व सर्वोपकारं ॥
ज्ञान, वैराग्य, धन, धर्म, कै वल्य सुख,
सुभग सौभाग्य शिव सानुकू लं ।
तदपि नर मूढ आरूढ संसार-पथ,
भ्रमत भव, विमुख-तव-पादमूलं ॥
नष्टमति, दुष्ट अति,कष्ट-रत, खेद-गत,
दास तुलसी शंभु शरण आया ।
देहि कामारि श्रीराम-पद-पंकजे
भक्ति अनवरत गत-भेद-माया
पद ११
भीषणाकार भैरव भयंकर, भूत-प्रेत-प्रमथाधिपति , विपति-हर्ता ।
मोह-मूषक-मार्जार, संसार-भय-हरण, तारण-तरण, करण, कर्ता ॥
अतुल बल विपुल विस्तार विग्रह गौर, अमल अति धवल धरणीधराभं।
शिरसि संकु लित-कल-कू ट पिंगल जटा-पटल शत-कोटि-विद्युच्छटाभं ॥
भ्राज विबुधापगा-आप पावन परम, मौलि-मालेव शोभा-विचित्रं ।
ललित लल्लाट पर राज रजनीश कल, कलाधर,नौमि हर धनद-मित्रं ॥
इंदु-पावक-भानु-नयन,मर्दन-मयन, ज्ञान-गुण-अयन, विज्ञान-रूपं ।
रवन-गिरिजा, भवन भूधराधिप सदा, श्रवण कुं डल,वदन-छवि अनूपं ॥
चर्म-असि-शूल-धर, डमरु शर चाप कर, यान वृषभेश,करुणा-निधानं।
जरत सुर-असुर नरलोक शोकाकु लं मृदुलचित अजित कृत गरलपानं ॥
भस्म तनु-भूषणं,व्याघ्र-चर्माम्बरं, उरग-नर-मौलि-उर-मालधारी ।
डाकिनी-शाकिनी-खेचरं-भूचरं, यंत्र-मंत्र-भंजन, प्रबल कल्मकारी ॥
काल-अतिकाल , कलिकाल-व्यालादि-खग , त्रिपुर-मर्दन, भीम-कर्म
भारी ।
सकल लोकान्त-कल्पान्त-शूलाग्र-कृत दिग्गजाव्यक्त-गुण नृत्यकारी॥
पाप संताप घनघोर संसृति दीन भ्रमत जग-योनि नहिं कोपि त्राता ।
पाहि भैरव-रूप राम-रूपी रुद्र, बंधु गुरु जनक जननी विधाता ॥
यस्य गुण-गण गनति विमल-मति शारधा निगम नारद प्रमुख ब्रह्मचारी ।
शेष सर्वेश आसीन आनंदवन , प्रणत तुलसीदास त्रासहारी
पद १२
सदा शंकरं, शंप्रदं, सज्जनानंददं, शैल-कन्या-वरं, परम रम्यं ।
काम-मदमोचनं, तामरस-लोचनं वामदेवं भजे भावगम्यं ॥
कं बु-कुं देंदु-कर्पूर, गौरं, शिवं, सुंदरं, सच्चिदानंदकं दं ।
सिद्ध-सनकादि-योगींद्र वृंदारका-विष्णु-विधि-वन्द्य चरणारविंदं ॥
ब्रह्म-कु ल-वल्लभं सुलभ-मति-दुर्लभं, विकट-वेषं, विभुं, वेदपारं ।
नौमि करुणाकरं गरल-गंगाधरं, निर्मलं,निर्गुणं,निर्विकारं ॥
लोकनाथं,शोक-शूल-निर्मूलिनं, शूलिनं मोह-तम-भूरि-भानुं ।
कालकालं, कलातीतमजरं, हरं, कठिन-कलिकाल-कानन-कृशानुं ॥
तज्ञमज्ञान-पाथोधि-घटसंभवं, सर्वगं, सर्वसौभाग्य-मूलं ।
प्रचुर-भव-भंजनं, प्रणत-जन-रंजनं, दास-तुलसी शरण सानुकू लं
पद १३
सेवहु सिव-चरन-सरोज-रेनु । कल्यान-अखिल-प्रद कामधेनु ॥
कर्पूर-गौर, करुना-उदार । संसार-सार,भुजगेन्द्र-हार ॥
सुख-जनम-भूमि महिमा अपार । निर्गुन, गुननायक,निराकार ॥
त्रयनयन,मयन-मर्दन, महेस । अहँकार-निहार-उदित-दिनेस ॥
बर बाल-निसाकर मौलि भ्राज । त्रैलोक-सोकहर, प्रमथराज ॥
जिन कहँ बिधि सुगति न लिखी भाल । तिनकी गति कासीपति कृपाल ॥
उपकारी कोऽपर हर-समान? । सुर-असुर जरत कृत गरल-पान ॥
बहु कल्प उपायन करिय अनेक । बिनु संभु-कृपा नहिं भव-बिबेक ॥
विज्ञान-भवन, गिरिसुता-रमन । कह तुलसिदास मम त्रास-समन
पद १४
देखो देखो बन बन्यो आजु उमाकं त । मानों देखन तुमहिं आई ऋतु बसंत॥
जनु तनुदुति चंपक-कु सुम-माल । बर बसन नील नूतन तमाल ॥
कल कदलि जंघ, पद कमल लाल । सूचति कटि के हरि, गति मराल ॥
भूषन प्रसून बहु बिबिध रंग । नूपूर किंकिनि कलरव-बिहंग ॥
कर नवल बकु ल-पल्लव रसाल । श्रीफल कु च, कं चुकि लता-जाल ॥
आनन सरोज, कच मधुप-पुंज । लोचन बिसाल नव नील-कं ज ॥
पिक-बचन चरित बर बर्हि कीर । सित सुमन हास,लीला समीर ॥
कह तुलसिदास सुनु सिव सुजान । उर बसि प्रपंच रचै पंचबान ॥
करि कृपा हरिय भ्रम-फं द-काम । जेहि हृदय बसहिं सुखरासि राम
पद १५
दुसह-दोष-दुख-दलनि करु देवि! दाया ।
विश्व-मूलासि, जन-सानुकू लासि, शर-शूलधारिणि महामूल माया ॥
तड़ित-गर्भांग सर्वांग सुन्दर लसत, दिव्य पट, भव्य भूषण विराजै ।
बालमृग-मंजु-खंजन-विलोचनि,चन्द्रबदनि, लखि कोटि रतिमार लाजै ॥
रूप-सुख-शील-सीमासि,भीमासि,रामासि,वामासि बर बुद्धि बानी ।
छमुख-हेरंब -अंबासि जगदंबिके ! शंभु-जायासि जय जय भवानी ॥
चंड-भुजदंड-खंडनि बिहंडनि, महिष-मद-भंग करि अंग तोरे ।
शुम्भ निःशुम्भ-कु म्भीश रण-के शरिणि, क्रोध-बारीश बैरि-वृन्द बोरे ॥
निगम-आगम-अगम, गुर्वि तव गुण-कथन उर्विधर करै सहस जीहा ।
देहि मा! मोहि प्रण प्रेम, यह नेम निज राम घनश्याम, तुलसी पपीहा
पद १६
जय जय जगजननि, देवि, सुर-नर-मुनि-असुर-सेवि,
भुक्ति-मुक्ति-दायनी,भय-हरणि कालिका ।
मंगल-मुद-सिद्धि-सदनि, पर्वशर्वरीश -बदनि,
ताप-तिमिर-तरुन-तरनि-किरणमालिका ॥
वर्म-चर्म-कर कृपान, शूल-सेल-धनुषबाण-
धरणि,दलनि दानव-दल,रन-करालिका ।
पूतना पिसाच प्रेत-डाकिनी साकिनी समेत,
भूत ग्रह बेताल खग मृगालि-जालिका ॥
जय महेश-भामिनी, अनेक-रूप-नामिनी,
समस्त लोक-स्वामिनी, हिमशैल-बालिका ।
रघुपति-पद परम प्रेम, तुलसी चह अचल नेम,
देहि ह्वै प्रसन्न, पाहि प्रणत-पालिका
पद १७
जय जय भगीरथनन्दिनि, मुनि-चय चकोर-चन्दिनि,
नर-नाग-बिबुध-बंदिनि, जय जह्नु बालिका ।
बिष्णु-पद-सरोजजासि, ईस-सीस पर बिभासि,
त्रिपथगासि, पुन्यरासि, पाप-छालिका ॥
बिमल बिपुल बहसि बारि, सीतल त्रयताप-हारि,
भँवर बर, बिभंगतर , तरंग-मालिका ।
पुरजन-पूजोपहार सोभित ससि-धवल धार,
भंजन भव-भार, भक्ति-कल्प-थालिका ॥
निज-तटबासी बिहंग, जल-थल-चर पसु पतंग,
कीट, जटिल तापस सब सरिस पालिका ।
तुलसी तव तीर तीर सुमिरत रघुबंस बीर,
बिचरत मति देहि मोह-महिष कालिका!
पद १८
जयति जय सुरसरी जगदखिल-पावनी ।
विष्णु-पदकं ज-मकरंद इव अम्बुवर बहसि,
दुख दहसि,अघवृन्द-विद्राविनी ॥
मिलित जलपात्र-अज -युक्त-हरिचरनरज,
बिरज -बर-बारि त्रिपुरारि शिर-धामिनी।
जव्हु-कन्या धन्य, पुन्यकृत सगर-सुत,
भूधर-द्रोनि -विद्दरणि बहुनामिनी ॥
यक्ष गंधर्व मुनि किन्नरोरग दनुज
मनुज मज्जहिं सुकृत-पुंज युत-कामिनी ।
स्वर्ग-सोपान विज्ञान-ज्ञानप्रदे!
मोह-मद-मदन-पाथोज-हिम जामिनी ॥
हरित गंभीर वानीर दुहुँ तीर वर,
मध्य धारा विशद विश्व-अभिरामिनी ।
नील पर्यक कृत शयन सर्पेश जनु
सहस-सीसावली स्रोत सुर-स्वामिनी ॥
अमित-महिमा अमितरूप भूपावली-
मुकु ट-मनि-वंदिते! लोकत्रयगामिनी ।
देहि रघुबीर-पद-प्रीति निर्भर -मातु!
दासतुलसी त्रासहरणि भवभामिनी
पद १९
हरति पाप त्रिबिध-ताप सुमिरत सुरसरित ।
बिलसति महि कल्प-बेलि मुद-मनोरथ-फरित ॥
सोहति ससि-धवल-धार सुधा-सलिल-भरित ।
बिमलतर तरंग लसत रघुबर के -से चरित ॥
तो बिनु जगदंब गंग! कलिजुग का करित ?
घोर भव-अपार-सिंधु तुलसी कै से तरित ?
पद २०
ईस-सीस बससि, त्रिपथ लससि, नभ-पताल-धरनि ।
मुनि, सुर, नर, नाग, सिद्ध, सुजन मंगल-करनि ॥
देखत दुख-दोष-दुरित-दाह-दारिद-दरनि ।
सगर-सुवन साँसति-समनि, जलनिधि-जल-भरनि ॥
महिमा की अवधि करसि बहु बिधि हरि-हरनि ।
तुलसी करु बानि बिमल बिमल-बारि-बरनि
पद २१
जमुना यों ज्यों ज्यों लागी बाढ़न ।
त्यों त्यों सुकृत-सुभट कलि भूपहिं निदरि लगे बहि काढ़न ॥
ज्यों ज्यों जल मलीन त्यों त्यों जमगन मुख मलीन लहै आढ़ न ।
तुलसिदास जगदघ जवास ज्यों अनघ-मेघ लागे डाढ़न
पद २२
सेइय सहित सनेह देह-भरि कामधेनु कलि कासी ।
समनि-सोक-संताप-पाप-रुज,सकल-सुमंगल-रासी ॥
मरजादा चहुँ ओर चरन बर सेवत सुरपुर-बासी ।
तीरथ सर सुभ अंग, रोम सिवलिंग अमित अबिनासी ॥
अंतरअयन अयन भल, थन फल, बच्छ बेद-बिस्वासी ।
गल कं बल बरुना बिभाति जनु लूम लसति सरितासी ॥
दंडपानि भैरव बिषान, मलरुचि खलगन- यदा-सी ।
लोलदिनेस त्रिलोचन लोचन, करनघंट घंटा सी ॥
मनिकर्निका-बदन-ससि सुंदर,सुरसरि मुख-सुषमा-सी ।
स्वारथ-परमारथ-परिपूरन पंचकोस महिमा सी ॥
बिस्वनाथ पालक कृपालु चित, लालति नित गिरिजा-सी ।
सिद्ध सची सारद पूजहिं, मन जोगवति रहति रमा सी ॥
पंचाच्छरी प्रान, मुद माधव , गब्य सुपंचनदा सी ।
ब्रह्म जीव सम राम नाम जुग आखर-बिस्व-बिकासी ॥
चारितु चरति करम कु करम कर मरत जीवगन घासी ।
लहत परमपद पय पावन जेहि, चहत प्रपंच-उदासी ॥
कहत पुरान रची के सव निज कर-करतूति कला-सी ।
तुलसी बसि हरपुरी राम जपु जो भयो चहै सुपासी
पद २३
सब सोच-बिमोचन चित्रकू ट । कलिहरन, करन-कल्यान बूट ॥
सुचि अवनि सुहावनि आलबाल । कानन बिचित्र, बारी बिसाल ॥
मंदाकिनि-मालिनि सदा सींच । बर-बारि, बिषम नर नारि नीच ॥
साखा, सुसृंग,भूरुह सुपात । निरझर मधु, बर मृदु मलय-बात ॥
सुक-पिक-मधुकर-मुनिबर-बिहारु । साधन-प्रसून, फल-चारि चारु ॥
भव-घोरघाम-हर सुखद छाँह । थप्यो थिर प्रभाव जानकी-नाह ॥
साधक-सुपथिक बडे भाग पाइ । पावत अनेक अभिमत अघाइ ॥
रस एक,रहित-गुन-कर्म-काल । सिय राम लषन पालक कृपाल ॥
तुलसी जो राम पद चहिय प्रेम । सेइय गिरि करि निरुपाधि नेम
पद २४
अब चित चेति चित्रकू टहि चलु ।
कोपित कलि, लोपित मंगल-मगु, बिलसत बढ़त मोह-माया-मलु ॥
भूमि बिलोकु राम-पद-अंकित, बन बिलोकु रघुबर-बिहार-थलु ।
सैल-सृंग भवभंग-हेतु लखु, दलन कपट-पाखंड-दंभ-डलु ॥
जहँ जनमे जग-जनक जगतपति बिधि हरि हर परिहरि प्रपंच छलु ।
सकृत प्रबेस करत जेहि आस्रम बिगत-बिषाद भए पारथ नलु ॥
न करु बिलंब, बिचारु चारु मति, बरष पाछिले सम अगिलो पलु ।
मंत्र सो जाइ जपहि जो जपि भे अजर अमर हर अँचइ हलाहलु ॥
राम-नाम-जप-जाग करत नित, मज्जत पय पावन पीवत जलु ।
करिहैं राम भावतो मन को, सुख-साधन अनयास महा फलु ॥
कामदमन, कामता-कल्पतरु सो जुग-जुग जागत जगतीतलु ।
तुलसी तोहि बिसेष बूझिए एक प्रतीति, प्रीति, एकै बलु
पद २५
जयति अंजनी-गर्भ-अंभोधि-संभूत-विधु विबुध-कु ल-कै रवानंदकारी ।
के सरी-चारु-लोचन चकोरक-सुखद, लोकगन-शोक-संतापहारी ॥
जयति जय बालकपि-के लि-कौतुक-उदित-चंडकर-मंडल-ग्रासकर्त्ता।
राहु-रवि-शक्र-पवि-गर्व-खर्वीकरन, सरन भयहरण, जय भुवन-भर्ता ॥
जयति रनधीर रघुवीर-हित देवमनि रुद्र अवतार संसार-पाता ।
विप्र-सुर-सिद्ध-मुनि-आशिषाकार-वपुष विमल-गुन-बुद्धि-वारिधि विधाता ॥
जयति सुग्रीव-सिच्छादि-रच्छन-निपुन, बालि-बलशालि-बध-मुख्य-हेतू ।
जलधि-लंघन सिंह, सिंहिंका-मद-मथन, रजनिचर-नगर-उत्पात-के तू॥
जयति भूनन्दिनी-सोच-मोचन, बिपिन-दलन घननादवस-बिगतसंका ।
लूमलीला-अनल-ज्वालमालाकु लित, होलिकाकरण लंके स-लंका ॥
जयति सौमित्र रघुनंदनानंदकर, रिच्छ-कपि-कटक-संघट-बिधाई ।
बद्ध-वारिधि-सेतु, अमर-मंगल-हेतु, भानुकु लके तु-रन-विजयदाई ॥
जयति जय वज्रतनु, दसन, नख, मुख बिकट, चंड-भुजदंड, तरु-सैल-पानी ।
समर-तैलिक-यंत्र तिल-तमीचर-निकर पेरि डारे सुभट घालि घानी ॥
जयति दसकं ठ-घटकरन-बारिद-नाद-कदन-कारन कालनेमि-हंता ।
अघट-घटना-सुघट, सुघट-बिघटन बिकट, भूमि-पाताल-जल-गगन-गंता ॥
जयति विस्ब-विख्यात बानैत, बिरुदावली, बिदुष बरनत बेद बिमल-बानी ।
दास तुलसी-त्रास-समन सीतारमन-संग सोभित राम राजधानी
पद २६
जयति मर्लटाधीस मृगराज-बिक्रम महादेव मुद-मंगलालय कपाली ।
मोह-मद-कोह-कामादि-खल-संकु ल-घोर-संसार-निशि किरनमाली॥
जयति लसदंजनादितिज कपि-के सरी-कश्यप-प्रभव-जगदार्तिहर्ता ।
लोक-लोकप-कोक-कोकनद-सोकहर-हंस हनुमान कल्यानकर्ता ॥
जयति सुबिसाल बिकराल-बिग्रह, बज्रसार सर्वांग भुजदंड भारी ।
कु लिस नख दसन बर, लसति बालधि बृहद्
बैरि-सस्त्रास्त्रधर कु धरधारी
॥
जयति जानकी-शोच-संताप-मोचन,रामलक्षिमणानंद-बारिज-बिकासी।
कीस-कौतुक-के लि-लूम-लंका-दहन,दलन कानन तरुण तेजरासी ॥
जयति पाथोधि-पाषाण-जलयान-कर,यातुधान-प्रचुर-हरष-हाता ।
दुष्ट-रावण-कुं भकर्ण-पाकारिजित्-मर्मभित्-कर्म-परिपाक-दाता ॥
जयति भुवननैकभूषण, विभीषण-वरद-बिहित कृत, राम-संग्राम साका ।
जयति पर-यत्रंमंत्राभिचार-प्रसन, कारमनि-कू ट-कृत्यादि-हंता ।
शाकिनी-डाकिनी-पूतना-प्रेत-बैताल-भूत-प्रमथ-यूथ-यंता ॥
पुष्पकारूढ़-सौमित्रि-सीता-सहित-भानु-कु लभानु-कीरति-पताका ॥
जयति वेदान्तबिद बिबिध-बिद्या-बिशद-बेद-बेदांग-बिद्, ब्रह्मवादी ।
ज्ञान-बैराग्य-बिज्ञान-भाजन विभो! बिमल गुण गनत शुक नारदादी ॥
जयति काल-गुन-कर्म-माया-मथन, निश्चल-ज्ञान-व्रत, सत्यरत, धर्म्मचारी ।
सिद्ध-सुरवृंद-जोगींद्र-सेवति सदा दास-तुलसी प्रणत भय-तमारी
पद २७
जयति मंगलागार, संसारभारापहर, बानराकार, बिग्रह पुरारी ।
राम-रोषानल-ज्वालमाला-मिस-ध्वांतचर-सलभ-संहारकारी ॥
जयति मरुदंजनामोद-मंदिर, नतग्रीव-सुग्रीव-दुखःखैक-बंधो ।
यातुधानोद्धत-क्रु द्ध-कालाग्निहर,सिद्ध-सुर-सज्जनानंद-सिंधो ॥
जयति रुद्राग्रणी, बिश्व-बिद्याग्रणी, बिश्वबिख्यात-भट-चक्रवर्ती ।
सामगाताग्रणी, कामजेताग्रणी, रामहित, रामभक्तानुवर्ती ॥
जयति संग्रामजय, रामसंदेसहर, कौशला-कु शल-कल्याण-भाखी ।
राम-विरहार्क -संतप्त भरतादि-नरनारि-शीतलकरन कल्पसाखी ॥
जयति सिंहासनासीन सीतारमन निरखि निर्भर-हरष-नृत्यकारी ।
राम सम्राज सोभा-सहित सर्वदा तुलसिमानस-रामपुर-बिहारी
पद २८
जयति बात-संजात, बिख्यात-बिक्रम, बृहद्बाहु, बलबिपुल, बालधिबिसाला ।
जातरूपाचलाकार-बिग्रह लसत-लोम-बिद्युल्लता-ज्वालमाला ॥
जयति बालार्क बर-बदन, पिंगल नयन, कपिस-कर्क स-जटाजूटधारी ।
बिकट भ्रुकु टी, बज्र दसन नख, वैरि-मदमत्त-कुं जर-पुंज-कुं जरारी !॥
जयति भीमार्जुन-ब्यालसूदन-गर्बहर, धनंजय-रथ-त्राण-के तू ।
भीष्म-द्रोन-करनादि-पालित कालदृक सुयोधन-चमू-निधन-हेतू ॥
जयति गतराज-दातार, हरतार संसार-संकट, दनुज-दर्पहारी ।
ईति अति भीति-ग्रह-प्रेत-चौरानल-ब्याधिबाधा समन घोर मारी ॥
जयति निगमागम व्याकरण-करलिपि, काव्य-कौतुक-कला-कोटि-
सिंधो ।
सामगायक, भक्त-काम-दायक, बामदेव-श्रीराम-प्रिय-प्रेम बंधो ॥
जयति धर्मांशु-संदग्ध संपाति-नवपच्क्ष-लोचन-दिव्य-देह-दाता ।
कालकलि-पाप-संताप-संकु ल सदा-प्रणत तुलसीदास-तात-माता
पद २९
जयति निर्भरानंद-संदोह कपिके सरी के सरी-सुवन भुवनैकभर्ता ।
दिव्य-भूम्यंजना-मंजुलाकर-मणे ,भक्त-संताप-चिंतापहर्ता ॥
जयति धमार्थ-कामापवर्गद विभो! ब्रह्मलोकादि-बैभव-बिरागी ।
बचन-मानस-कर्म सत्य-धर्मव्रती जानकीनाथ-चरणानुरागी ॥
जयति बिहगेस-बल-बुद्धि-बेगाति-मद-मथन, मनमथ-मथन, ऊर्ध्वरेता
भूमिजा-दुःख-संजात-रोषांतकृत जातनाजंतु-कृत-जातुधानी
॥
जयति रामायण श्रवण-संजात-रोमांच-लोचन सजल-सिथिल-वाणी ।
रामपदपद्म-मकरंद-मधुकर पाहि! दास-तुलसी-सरण सूलपाणी
पद ३०
जाके गति है श्री हनुमान की ।
ताकी पैज पूजि आई यह रेखा कु लिस पषान की ॥
अघटित-घटन, सुघट-बिघटन, ऐसी बिरुदावलि नहिं आन की ।
सुमिरत संकट-सोच-बिमोचन मूरति मोद-निधान की ॥
तापर सानुकू ल गिरिजा, हर, लषन, राम अरु जानकी ।
तुलसी कपि की कृपा-बिलोकनि खानि सकल कल्यान की
पद ३१
ताकिहै तमकि ताकी ओर को ?।
जाके है सब भाँति भरोसो कपि के सरी-किसोर को ॥
जन-रंजन, अरिगन-गंजन, मुख-भंजन खल बरजोर को ।
बेद पुरान प्रगट पुरुषारथ, सकल सुभट-सिरमोर को ॥
उथपे-थपन , थपे उथपन पन बिबुधबृंद-बदिछोर को ।
जलधि लंघि, दहि लंक प्रबल-बल-दलन निसाचर घोर को ॥
जाको बालबिनोद समुझि जिय डरत दिवाकर भोर को ।
जाकी चिबुक-चोट चूरन किय रद-मद [] कु लिस कठोर को ॥
लोकपाल अनुकू ल बिलोकिबो चहत बिलोचन-कोर को ।
सदा अभय जय-मुद-मंगलमय जो सेवक रनरोर को ॥
भगत-कामतरु नाम राम परिपूरन चंद चकोर को ।
तुलसी फल चारो करतल, जस गावत गई-बहोर को
पद ३२
ऐसी तोही न बूझिए हनुमान हठीले ।
साहेब कहूँ न राम से, तो से न वसीले ॥
तेरे देखत सिंह को सिसु-मेंढक लीले ।
जानत हौं कलि तेरेऊ मन गुनगन कीले ॥
हाँक सुनत दसकं ध के भए बंधन ढीले ।
सो बल गयो किधौं भए अब गर्ब-गहीले ॥
सेवक को परदा फटै, तू समरथ सी ले ।
अधिक आपु तें आपुनो सुनि मान सही ले ॥
साँसति तुलसीदास की सुनि सुजस तुही ले ।
तिहूँ काल तिनको भलो जे राम-रँगीले
पद ३३
समरथ सुवन समीर के रघुबीर पियारे ।
मोपर कीबे तोहि जो करि लेहि भिया , रे ॥
तेरी महिमा ते चलै चिंचिनी-चिया रे ।
अँधियारो मेरी बार क्यो? त्रिभुवन-उजियारे ॥
के हि करनी जन जानि कै सनमान किया रे ।
के हि अघ अवगुन आपनो कर डारि दिया रे ॥
खायो खोंची माँगि मैं तेरो नाम लिया रे ।
तेरे बल, बलि, आजु लौं जग जागि जिया रे ॥
जो तोसों होतौ फिरौं मेरो हेतु हिया रे ।
तौ कयों बदन देखावतो कहि बचन इया रे ॥
तो सो ज्ञान-निधान को सर्बज्ञ विया रे ?।
हौं समुझत साँई-द्रोहि की गति छार-छिया रे ॥
तेरे स्वामी राम से, स्वामिनी सिया रे ।
तहँ तुलसी के कौन को काको तकिया रे ?
पद ३४
अति आरत, अति स्वारथी, अति दीन दुखारी ।
इनको बिलगु न मानिए बोलहिं न बिचारी ॥
लोक-रीति देखी सुनी, व्याकु ल नर नारी ।
अति बरषे अनबरषे हूँ देहिं दैवहिं गारी ॥
ना कहि आयो नाथ सों साँसति भय भारी ।
“कहि आयो, कीबी छमा निज ओर निहारी” ॥
समय साँकरे सुमिरिए समरथ हितकारी ।
सो सब बिधि ऊपर करै अपराध बिसारी ॥
बिगरी सेवक की सदा साहेबहिं सुधारी ।
तुलसी पर तेरी कृपा निरुपाधि निरारी
पद ३५
कटु कहिए गाढ़े परे सुनु समुझि सुसाईं ।
करहिं अनभले को भलो आपनी भलाई ॥
समरथ सुभ जो पावई, बीर, पीर पराई ।
ताहि तकैं सब ज्यों नदी बारिधि न बुलाई ॥
अपने अपने को भलो चहैं लोग लुगाई ।
भावै जो जेहिं तेहिं भजै सुभ असुभ सगाई ॥
बाँह बोलि दै थापिए जो निज बरिआई ।
बिन सेवा सों पालिए सेवक की नाईं ॥
चूक चपलता मेरियै, तू बड़ो बड़ाई ।
होत आदरे ढीठ हौं अति नीच निचाई ॥
बंदिछोर बिरुदावली निगमागम गाई ।
नीको तुलसीदास को तेरि ही निकाई
पद ३६
(राम गौरी)
मंगल-मूरति मारुत-नंदन । सकल-अमंगल-मूल-निकं दन ॥
पवनतनय संतन हितकारी । हृदय बिराजत अवध-बिहारी ॥
मातु-पिता गुरु गनपति सारद । सिवा समेत संभु सुक नारद ॥
चरन बंदि बिनवौं सब काहू । देहु रामपद-नेह-निबाहू ॥
बंदौं राम लषन बैदेही । जे तुलसी के परम सनेही
पद ३७
लाल लाडिले लषन हित हौ जन के ।
सुमिरे संकटहारी, सकल सुमंगलकारी ,
पालक कृपालु आपने पन के ॥
धरनी-धरनहार भंजन-भुवनभार ,
अवतार साहसी सहसफन के ॥
सत्य-संघ, सत्यब्रत, परम-धरमरत ,
निरमल करम बचन अरु मन के ॥
रूपके निधान, धनु-बान पानि,
तून कटि, महाबीर बिदित, जितैया बड़े रनके ॥
सेवक-सुख-दायक, सबल, सब लायक,
गायक जानकीनाथ-गुनगन के ॥
भावते भरत के , सुमित्रा-सीता के दुलारे ,
चातक चतुर राम स्याम-घन के ॥
बल्लभ उर्मिला के , सुलभ सनेहबस ,
धनी धन तुलसी से निरधन के
पद ३८
जयति लक्ष्मणानंत भगवंत भूधर ,
भुजग-राज, भुवनेश, भूभारहारी ।
प्रलय-पावक-महाज्वाल-माला-वमन ,
शमन-संताप लीलावतारी ॥
जयति दाशरथि, समर-समरथ,
सुमित्रा-सुवन, शत्रुसूदन, राम-भरत-बंधो ।
चारु-चंपक-बरन, वसन-भूषन-धरन,
दिव्यतर, भव्य, लावण्य-सिधों ॥
जयति गाधेय-गौतम-जनक-सुख-जनक,
विश्व-कं टक-कु टिल-कोटि-हंता ।
बचन-चय-चातुरी-परसुधर-गर्बहर,
सर्वदा रामभद्रानुगंता ॥
जयति सीतेस-सेवासरस , बिषयरस-
निरस, निरुपाधि धुरधर्मधारी ।
बिपुलबलमूल, शार्दूलविक्रम, जलद-
नाद-मर्दन, महावीर भारी ॥
जयति संग्राम-सागर-भयंकर-तरण,
रामहित-करण-बरबाहु-सेतू ।
उर्मिला-रवण, कल्याण-मंगल-भवन,
दासतुलसी-दोष-दवन-हेतू
पद ३९
जयति भूमिजा-रमण-पदकं ज-मकरंद-रस-
रसिक-मधुकर-भरत भूरिभागी ।
भुवन-भूषण-भानुवंश-भूषण, भूमिपाल-
मनि रामचंद्रानुरागी ॥
जयति विबुधेश-धनदादि-दुर्लभ
महा-राज-सम्राज-सुख-प्रद-बिरागी ।
खंग-धाराव्रती-प्रथमरेखा प्रकट
शुद्धमति-युवति पति-प्रेम-पागी ॥
जयति निरुपाधि-भक्तिभाव-यंत्रित-हृदय ,
बंधु-हित चित्रकु टाद्रि-चारी ।
पादुका-नृप-सचिव पुहुमि-पालक परम
धीर गंभीर बर बीर भारी ॥
जयति संजीवनी-समय-संकट हनूमान
धनु बान महिमा बखानी ।
बाहुबल बिपुल परमिति पराक्रम अतुल,
गूढ गति जानकी-जानि जानी ॥
जयति रण-अजिर गन्धर्व-गन-गर्वहर ,
फे रि किये रामगुनगाथ-गाता ।
मांडवी-चित्त-चातक-नवांबुद-बरण,
सरन तुलसीदास अभय दाता
पद ४०
जयति जय सत्रु-करि-के सरी शत्रुहन,
शत्रु-तम-तुहिनहर-किरनके तू ।
देव! महिदेव-महि-धेनु-सेवक सुजन-
सिद्धि-मुनि-सकल-कल्यान-हेतू ॥
जयति सर्वांगसुदंर सुमित्रा-सुवन,
भुवन-विख्यात-भरतानुगामी ।
वर्मचर्मासी-धनु-बाण-तूणीर-धर
शत्रु-संकट-समय यत्प्रनामी ॥
जयति लवणाम्बुनिधि-कुं भसंभव ,
महा-दनुज-दुर्जन-दवन, दुरितहारि ।
लक्ष्मणानुज, भरत-राम-सीता-चरन-
रेनु-भूषित-भाल-तिलकधारी ॥
जयति श्रुतिकीर्ति-वल्लभ सुदुर्लभ सुलभ
नमत नर्मद भुक्ति-मुक्तिदाता ।
दासतुलसी चरन-सरन सीदत , विभो!
पाहि! दीनार्त्त-संताप-हाता
पद ४१
बैजनाथ की सटीक विनयपत्रिका में 41 वाँ पद निम्नलिखित है, जो अन्य
प्रतियों में नहीं है –
जयति श्रीजानकी भानुकु ल-भानु की प्राणप्रिय-वल्लभे तरणि भूपे ?
राम-आनंद-चैतन्यघन-विग्रहा-शक्ति अहृादिनी साररूपे ॥
चित्त चरण चिंतनि जेहि धरत ही दूर हो काम भय कोह मद मोह माया।
रुद्र बिधि विष्णु सुरसिद्ध बंदित पदे जयति सर्वेश्वरी रामजाया ॥
कर्म जप जोग विज्ञान बैराग्य लहि मोक्ष हित योगि जे प्रभु मनावैं ।
जयति बैदेहि सब-शक्ति-शिरभूषणे ते न तब दृष्टि बिन कबहुँ पावैं ।
कोटि ब्रह्मांड जगदीश को ईश जेहि निगम मुनि बुद्धि ते अगम गावैं ।
विदित यह गाथ अहदान कु लमाथ सो नाथ तब दान लै हाथ न आवैं ॥
दिव्य शत वर्ष जप ध्यान जब शि धन्यो राम गुरुरूप मिले पथ बताओ।
चितै हित लीन लखि कृपा कीनी तबै, देबि, अति दुर्लभहिं दरस पायो॥
जयति श्री स्वामिनी सीय शुभनामिनी दामिनी कोटि जिन देह दरसै ।
इंदिरा आदि दै मत्त-गजगामिनी देव-भामिनी सबै पाँव परसैं ॥
दुखित लखि भक्त बिन दरस निज रूप तप यजन यतन ते सुलभ नाहीं।
कृपा करि पूर्ण नवकं ज-दल-लोचना प्रकट भइ जनकनृप अजिर माहीं।
रमित तब बिपिन प्रियप्रेम प्रगटन करन लंकपति ब्याज कछु खेल ठान्यो।
गोपिका कृष्ण तब तुल्य बहु यतन करि तोहि मिलि ईश आनंद मान्यो॥
हीन तब सुमुख के संग रहि रंक सो बिमुख जो देव नहिं नाह नेरो।
अधम उद्धरणि यह जानि गहि शरण तब दास तुलसी भयो आय चेरो
पद ४१
कबहुँक अंब अवसर पाइ ।
मेरिऔ सुधि द्याइबी कछु करुन-कथा चलाइ ॥
दीन सब अँगहीन छीन मलीन अघी अघाइ ।
नाम लै भरै उदर एक प्रभु-दासी-दास कहाइ ॥
बूझिहैं ‘सो है कौन’? कहिबी नाम दसा जनाइ ।
सुनत राम-कृपालु के मेरी बिगरिऔ बनि जाइ ॥
जानकी जगजननि जनकी किए बचन सहाइ ।
तरै तुलसीदास भव तव नाथ-गुन-गन गाइ
पद ४२
कबहुँ समय सुधि द्ययाबी मेरी मातु जानकी ।
जन कहाइ नाम लेत हौं किए पन चातक ज्यों, प्यास-प्रेम-पान की ॥
सरल-प्रकृति आपु जानिए करुना-निधान की ।
निजगुन अरि-कृत अनहितौ दास-दोष सुरति चित रहति न दिए दान की ॥
बानि बिसारनसील है मानद अमान की ।
तुलसीदास न बिसारिए मन क्रम बचन जाके सपनेहुँ गति न आन की
पद ४३
जयति सच्चिदव्यापकानंद यद्ब्रह्म-विग्रह-व्यक्त लीलावतारी ।
विकल ब्रह्मादि,सुर,सिद्ध,संकोचवश,विमल गुण-गेह नर-देह-धारी ॥
जयति कोशलाधीश-कल्याण, कोशलसुता कु शल, कै वल्य-फल चारु
चारी ।
बेद-बोधित कर्म-धर्म-धरनी-धेनु-बिप्र-सेवक साधु-मोदकारी ॥
जयति ऋषि-मख-पाल,शमन सज्जन-साल, शापवश मुनिवधू-पापहारी ।
भंजि भवचाप, दलि दाप भूपावली, सहित भृगुनाथ नतमाथ भारी ॥
जयति धारमिक-धुर धीर-रघुवीर गुर-मातु-पितु-बंधु-वचनानुसारी ।
चित्रकू टाद्रि-विन्ध्याद्रि-दंडकविपिन-धन्यकृत, पुन्यकानन-बिहारी ॥
जयति पाकारिसुत-काक-करतूति-फलदानि, खनि गर्त गोपित बिराधा
।
दिव्य-देवी-वेष देखि, लखि निशिचरी जनु विडंबित करी विश्वबाधा ॥
जयति खर-त्रिशिर-दूषण चतुर्दश-सहस-सुभट-मारीच-संहारकर्ता ।
गृध्र-शबरी-भक्ति-विवश करुणासिंधु, चरित-निरुपाधि, त्रिविधार्तिहर्ता ॥
जयति मद-अंध कु कबंध बधि, बालि बलशालि बधि, करन सुग्रीव राजा ।
सुभट-मर्क ट-भालु-कटक-संघट सजत, नमत, पद रावणानुज निवाजा ॥
जयति पाथोधि-कृत-सेतु कौतुक हेतु, काल-मन अगम लई ललकि लंका ।
सकु ल सानुज सदल दलित दशकं ठ रण, लोक-लोकप किए रहित-शंका ॥
जयति सौमित्रि-सीता-सचिव-सहित चले पुष्पकारुढ निज राजधानी ।
दासतुलसी मुदित अवधबासी सकल, राम भे भूप, वैदेहि रानी
पद ४४
जयति राज-राजेंद्र राजीवलोचन,
राम-नाम-कलि-कामतरु, साम-शाली ।
अनय-अंभोधि-कुं भज, निशाचर-निकर-
तिमिर-घनघोर-खर-किरणमाली ॥
जयति मुनि-देव नरदेव दसरत्थ के ,
देव-मुनि-वंद्य किए अवध-बासी ।
लोक नायक-कोक-शोक-संकट-शमन,
भानुकु ल-कमल कानन-हिकासी ॥
जयति शृंगार-सर तामरस-दाम द्युति-
देह, गुणगेह, विश्वोपकारी ॥
सकल सौभाग्य-सौंदर्य-सुषमारुप,
मनोभव कोटि-गर्वापहारी ॥
जयति सुभग सारंग-सु-निखंग-सायक-सक्ति,
चारु-चर्मासि-बर-वर्म-धारी ।
धर्मधुर धीर रघुवीर भुजबल अतुल,
हेलया दलित भूभार भारी ॥
जयति कलधौत-मणि-मुकु ट,कुं डल,तिलक-
झलक-भलि-भाल बिधु-बदन-शोभा ।
दिव्य-भूषन-बसन पीत, उपवीत,
किए ध्यान कल्याण-भाजन न को भा ॥
जयति भरत-सौमित्रि-शत्रुघ्न-सेवित सुमुख,
सचिव-सेवक-सुखद-सर्वदाता ॥
अधम आरत दीन पतित पातक-पीन,
सकृत नतमात्र कहि पाहि पाता ॥
जयति जय भुवन दसचारि जस जगमगत,
पुन्यमय, धन्य जय राम-राजा ।
चरित-सुरसरित कवि-मुख्य गिरि निःसरित
पिबत मज्जत मुदित सत समाजा ॥
जयति वर्णाश्रमाचार-पर नारि-नर,
सत्य-शम-दम-दया-दानशीला ।
विगत-दुख-दोष, संतोष सुख सर्वदा,
सुनत गावत राम-राजलीला ॥
जयति वैराग्य-विज्ञान-वारांनिधे
नमत नर्मद पाप-ताप-हर्ता ।
दास तुलसी चरण शरण संशय-हरण,
देहि अवलंब वैदेहि-भर्ता
पद ४५
श्री रामचंद्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं ।
नवकं ज-लोचन, कं ज-मुख, कर-कं ज, पद-कं जारुणं ॥
कं दर्प-अगणित-अमित-छबि, नवनील-नीरज-सुंदरं ।
पट-पीत मानहु तड़ित-रुचि शुचि नौमि जनक-सुता-वरं ॥
भजु दीनबंधु दिनेश दानव-दैत्य-वंश निकं दनं ।
रघुनंद आनँदकं द कोशलचंद दशरथ-नंदनं ॥
सिर मुकु ट, कुं डल तिलक चारु, उदार अंग विभूषणं ।
आजानुभुज, सर-चाप-धर,संग्राम-जित-खरदूषणं ॥
इति बदत तुलसीदास संकर-सेष-मुनि-मन-रंजनं ।
मम हृदय-कं ज निवास करु कामादि-खल-दल-गंजनं
पद ४६
सदा राम जपु,राम जपु,राम जपु, राम जपु, राम जपु, राम मूढ मन बार-बारं ।
सकल-सौभाग्य-सुख-खानि जिय जानि, सठ! मानि बिश्वास वद वेदसारं ॥
कोशलेन्द्र नव-नीलकं जाभ तनु मदन-रिपु कं जहृद-चंचरीकं ।
जानकीरमन, सुखभवन, भुवनैक प्रभु,समर-भंजन, परम कारुनीकं ॥
दनुज-बन भूमध्वज , पीन आजानु-भुजदंड-कोदंडवर चंड बानं ।
अरुन कर चरन मुख, नयन राजीव, गुन-अयन, बहु-मयन-शोभा-निधानं ॥
बासना-वृंद-कै रव-दिवाकर, काम क्रोध-मद-कं ज-कानन-तुषारं ।
लोभ-अति-मत्त-नागेंद्र पंचाननं, भक्तहित-हरन-संसार-भारं ॥
के शवं, क्ले शहं,के श-वंदित-पद-द्वंद्व-मंदाकिनी मूलभूतं ।
सर्वदानंद-संदोह, मोहापहं, घोर-संसार-पाथोधि-पोतं ॥
शोक-संदेह-पाथोद-पटलानिलं, पाप-पर्वत-कठिन-कु लिसरूपं ।
संतजन-कामधुक धेनु विश्रामप्रद, नाम-कलि-कलुष-भंजन अनूपं ॥
धर्म-कल्पद्रुमाराम, हरिधाम-पथि संबलं , मूलमिदमेव एकं ।
भक्ति वैराग्य विज्ञान सम दान दम नाम-आधीन साधन अनेकं ॥
तेन तप्तं हुतं दत्तमेवाखिलं, तेन सर्व कृत कर्मजालं ।
येन श्रीराम-नामामृतं पानकृतमनिशमनवद्यमवलोक्य कालं ॥
श्वपच खल भिल्ल यवनादि हरिलोक-गत नामबल विपुल-मति मलिन-परसी ।
त्यागि सब आस संत्रास भवपास-असि-निसित हरिनाम-जपु-दासतुलसी
पद ४७
ऐसी आरती राम रघुबीर की करहि मन ।
हरन दुखद्वंद्व गोबिंद आनन्दघन ॥
अचर-चर-रूप हरि सर्बगत सर्बदा बसत, इति बासना धूप दीजै ।
दीप निज-बोध , गत क्रोध मद मोह तम, प्रौढ अभिमान-चितबृति छीजै॥
भाव अतिसय बिसद प्रवर नैवेद्य सुभ श्रीरमन परम-संतोषकारी ।
प्रेम-तांबूल, गत-शूल संसय सकल, बिपुल-भव-बासना-बीज-हारी ॥
असुभ-सुभकर्म घृत-पूर्ण दस वर्तिका , त्याग पावक, सतोगुन प्रकासं ।
भगति-बैराग-बिज्ञान दीपावली अर्पि नीराजनं जगनिवासं ॥
का पान किया।
बिमल-हृदि-भवन कृत सांति पर्यक सुभ-सयन विस्राम श्रीरामराया ।
क्षमा करुणा प्रमुख तत्र परिचारिका, यत्र हरि तत्र नहिं भेद-माया॥
(एहि) आरती-निरत-सनकादि-श्रुति-शेष-
सिव-देव ऋषि-अखिल-मुनि-तत्वदरसी ।
करै सोइ तरै, परिहरै कामादि मल,
वदति इति अमलमति-दास तुलसी
पद ४८
हरति सब आरती आरती राम की ।
दहति दुख दोष निर्मूलिनी काम की ॥
सुभग सौरभ धूप दीप बर मालिका ।
उड़त अघ-बिहँग सुनि ताल करतालिका ॥
भक्त-हृदि-भवन अज्ञान-तम-हारिनी ।
बिमल बिज्ञानमय, तेज-बिस्तारिनी ॥
मोह-मद-कोह-कलि-कं ज-हिमजामिनी ।
मुक्ति की दूतिका, देह-दुति दामिनी ॥
प्रनत-जन-कु मुद-बन-इंदु-कर-जालिका ।
तुलसि अभिमान-महिषेस बहु कालिका
पद ४९
दनुज-बन-दहन, गुन-गहन, गोविंद, नंदादि-आनंद-दाताऽबिनाशी ।
संभु सिव रुद्र संकर भयकर भीम घोर-तेजायतन क्रोध-रासी ॥
अनँत भगवंत जगदंत अंतक-त्रास-समन श्रीरमन भुवनाभिरामं ।
भूधराधीश जगदीश ईसान विज्ञानघन ज्ञान-कल्यान-धामं ॥
वामनाव्यक्त पावन परावर विभो , प्रकट परमातमा प्रकृति-स्वामी ।
चंद्रशेखर शूलपाणि हर अनघ अज अमित अविछिन्न वृषभेश-गामी ॥
नीलजलदाभ तनु स्याम बहु-काम-छवि, राम राजीवलोचन कृपाला ।
कबुं-कर्पूर-वपु धवल निर्मल मौलि, जटा सुर-तटिनि, सित सुमन-माला ॥
वसन किंजल्क-धर चक्र सारंग-दर-कं ज-कौमोदकी अति बिशाला ।
मार-करि-मत्त-मृगराज त्रयनयन हर नौमि अपहरन-संसार-जाला ॥
कृष्ण करुणाभवन, दवन कालीय-खल विपुल कं सादि निर्वशकारी ।
त्रिपुर-मद-भंगकर, मत्तगज-चर्म-धर, अन्धकोरग-ग्रसन पन्नगारी ॥
ब्रह्म व्यापक अकल सकल-पुर परम हित ज्ञान-गोतीत गुण-वृत्ति-हर्त्ता ।
सिंधुसुत-गर्व-गिरि-वज्र, गौरीस, भव, दक्ष-मख-अखिल-विध्वंसकर्त्ता ॥
भक्तिप्रिय भक्तजन-कामधुक-धेनु हरि हरन-दुर्घट-बिकट-बिपति-भारी ।
सुखद नर्मद वरद विरज अनवद्यऽखिल , विपिन-आनंद-वीथिन-
विहारी ॥
रुचिर हरिसंकरी-नाम मंत्रावली द्वंद्वदुख-हरनि आनंदखानी ।
विष्णु-सिव-लोक-सोपान सम सर्वदा वदति तुलसीदास विसद बानी
पद ५०
भानुकु ल-कमल-रवि, कोटि-कं र्दप-छवि, काल-कलि-व्यालमिव-वैनतेयं ।
प्रबल भुजदंड-परचंड कोदंड-धर, तूनवर विसिष बलमप्रमेयं ॥
अरुन राजीवदल-नयन सुषमा अयन श्याम-तनु-कांति वर-वारिदाभं ।
तत्प-कांचन-वस्त्र, शस्त्र-विद्या-निपुन सिद्ध-सुर-सेव्य पाथोजनाभं ॥
अखिल लावन्य-गृह विश्व-विग्रह परम प्रौढ गुनगूढ़ महिमा उदारं ।
दुर्धर्ष, दुस्तर, दुर्ग , स्वर्ग-अपवर्ग-पति, भग्न-संसार-पादप कु ठारं ॥
सापवश मुनिबधू-मुक्तकृत, विप्रहित,यज्ञ-रक्षन-दच्छ पच्छकर्ता ।
जनक-नृप-सदसि-सिवचाप-भंजन, उग्र भार्गवागर्व-गरिमापहर्त्ता ॥
गुरु-गिरा-गौरवामर-सुदुस्त्यज-राज्य त्यक्त श्री सहित सौमित्रि-भ्राता ।
संग जनकात्मजा, मनुजमनुसृत्य , अज, दुष्ट-वध-निरत, त्रैलोक्यत्राता ॥
दंडकारन्य-कृत-पुन्य- पावन चरन, हरन मारीच-मायाकु रंगं ।
बालि-बल-मत्त गजराज-इव के सरी, सुहृद-सुग्रीव-दुख-रासि-भंगं ॥
रिच्छ मर्क ट विकट सुभट उभ्दट, समर सैल-संकास रिपु-त्रासकारी ।
बद्ध पयोधि, सुर निकर-मोचन, सकु ल-दलन दससीस-भुजबीस भारी ॥
दुष्ट-विबुधारि-संघात- महि-भार-अपहरन अवतार कारन अनूपं ।
अमल अनवद्य अद्वैत निर्गुन सगुन ब्रह्म सुमिरामि नरभूप-रूपं ॥
सेष स्रुति शारदा संभु नारद सनक गनत गुन, अंत नहीं तव चरित्रं ।
सोइ राम कामारि प्रिय अवधपति सर्वदा दासतुलसी-त्रास-निधि वहित्रं
पद ५१
जानकीनाथ रघुनाथ रागादि-तम-तरणि, तारुण्यतनुतेजधामं ।
सच्चिदानंद आनंदकं दाकरं विश्व-विस्राम रामाभिरामं ॥
नीलनव-वारिधर सुभग-सुभ-कांतिकर पीत-कौसेय-बर-बसन-धारी ।
रत्न-हाटक-जटित मुकु ट मंडित मौलि भान-सुत-सदृश उद्योतकारी ॥
स्रवन कुं डल, भाल तिलक, भूरुचिर अति,अरुन अंभोज लोचन विसालं ।
वक्त्र-आलोक-त्रैलोक्य सोकापहं, मार-रिपु-हृदय-मानस-मरालं ॥
नासिका चारु, सुकपोल, द्विज वज्रद्यति, अधर बिंबोपमा, मधुर हासं ।
कं ठ दर , चिबुक बर, वचन गंभीरतर, सत्य-संकल्प सुरत्रास-नासं ॥
सुमन सुविचित्र नव तुलसिकादल-युतं मृदुल वनमाल उर भ्राजमानं ।
भ्रमत आमोदबस मत्त-मधुकर-निकर मधुरतर मुखर कु र्वन्ति गानं ॥
सुभग श्रीवत्स के यूर कं कन-हार, किंकनी-रटनि कटि-तट रसालं ।
बाम दिसि जनकजासीन सिंहासनं कनक-मृदुवल्लित तरु-तमालं ॥
आजानु-भुजदंड, कोदंड-मंडित वाम बाहु, दक्षिण पाणि बानमेकं ।
अखिल मुनि-निकर सुरसिद्ध गंधर्व वर नमत नर नाग अवनिप अनेकं ॥
अनघ अविछिन्न सर्वज्ञ सर्वेश खलु सर्वतोभद्र दाताऽसमाकं ।
प्रणतजन-खेद-विच्छेद-विद्या-निपुन नौमि श्रीराम सौमित्रि-साकं ॥
युगल पदपद्म सुखसद्म पद्मालयं, चिन्ह कु लिसादि सोभाति-भारी ।
हनुमंत-हृदि-विमल-कृत परममंदिर सदा दासतुलसी सरन-सोकहारी
पद ५२
कोशलाधीस जगदीस जगदेकहित अमितगुन बिपुल विस्तार-लीला ।
गायंति तव चरित सुपवित्र श्रुति सेष सुक संभु सनकादि मुनि मननसीला ॥
वारिचर-वपुषधरि, भक्त-निस्तार-पर, धरनि कृत नाव महिमातिगुर्वी ।
सकल यज्ञांसमय उग्र-विग्रह क्रोड , मर्दि दनुजेस उद्धरन उर्वी ॥
कमठ अति विकट तनु, कठिन पृष्ठोपरी भ्रमत मंदर कं डु-सुख मुरारी ।
प्रकटकृत अमृत, गो इंदिरा, इंदु, वृंदारका-वृंद-आनंदकारी ॥
मनुज-मुनि-सिद्ध-सुर-नाग-त्रासक दुष्ट दनुज द्विज-धर्म-मर्य्याद-हर्त्ता ।
अतुल मृगराज-वपु धरति, विद्दरित अरि, भक्त प्रहलाद-अहलाद-कर्त्ता ॥
छलन बलि कपट-बटुरूप वामन ब्रह्म, भुवन पर्य्यत पद तीनि-करणं ।
चरण-नख-नीर-त्रैलोक्य-पावन परम, बिबुध-जननी-दुसह-शोक-हरणं ॥
क्षत्रियाधीस-करिनिकर-वर-के सरी परसुधर विप्र-ससि-जलदरूपं ।
बीस-भुजदंड-दससीस खंडन चंड-वेग-सायक नौमि राम-भूपं ॥
भूमि-भर-भार-हर प्रकट परमातमा ब्रह्म नररूपधर भक्तहेतू ।
वृष्णि-कु ल-कु मुद-राके स राधारमन कं स-बंसाटवी-धूमके तू ॥
प्रबल पाखंड-महि-मंडलाकु ल देखि निंद्यकृत्-अखिल-मख कर्म-जालं ।
शुद्ध बोधैक घन-ज्ञान-गुनधाम अज बुद्ध अवतार बंदे कृपालं ॥
कालकलि-जनित-मल-मलिनमन सर्व-नर, मोह-निसि-निबिड़यवनांधकारं ।
विष्णुयश-पुत्र कल्की-दिवाकर उदित दासतुलसी हरण विपति-भारं
पद ५४
सर्व-सौभाग्यप्रद, सर्वतोभद्र-निधि, सर्व सर्वेस सर्वाभिरामं ।
शर्व-हृदि-कं ज-मकरंद-मधुकर रुचिर-रूप भूपालमणि नौमि रामं ॥
सर्व सुख-धाम गुनग्राम विश्रामपद नाम सर्वास्पद मति पुनीतं ।
निर्मलं सांत सुविसुद्ध बोधायतन क्रोध-मद-हरन करुना निके तं ॥
अजित निरुपाधि गोतीतमव्यक्त विभुमेकमनवद्यमजमद्वितीयं ।
प्राकृतं प्रकट परमातमा परमहित प्रेरकानंत बंदे तुरीयं ॥
भूधरं सुन्दरं श्रीवरं मदन-मद-मथन, सौन्दर्य-सीमातिरम्यं ।
दुष्प्राप्य दुष्पेक्ष्य दुस्तर्क्य दुष्पार संसारहर सुलभ मृदुभाव-गम्यं ॥
सत्यकृत सत्यरत सत्यव्रत सर्वदा पुष्ट संतुष्ट संकष्टहारी ।
धर्मवर्मणि ब्रह्मकर्मबोधैक द्विप्रपूज्य ब्रह्मण्य जनप्रिय मुरारी ॥
नित्य निर्मम नित्य मुक्त निर्मान हरि ज्ञानघन सच्चिदानंद मूलं ।
सर्वरक्षक सर्वभक्षकाध्यक्ष कू टस्थ गूढार्चि भक्तानुकू लं ॥
सिद्धि साधक साध्य, वाच्य वाचक रूप, मंत्र-जापक-जाप्य, सृष्टि-स्रष्टा
प्रकृति, महतत्व, सब्दादि, गुन, देवता, व्योम मरुदग्नि, अमलांबु उर्वी ।
बुद्धि मन इंद्रिय प्रान चित्तातमा काल-परमानु विच्छक्ति गुर्वी ॥
सर्वमेवात्रत्वद्रूप भूपालमनि व्यक्तमव्यक्त गतभेद, विष्णो ।
भुवन भवदंस कामारि-वंदित-पदद्वंद्व-मंदाकिनी-जनक जिष्णो ॥
आदिमध्यांत भगवंत त्वं सर्वगतमीश, पश्यन्ति ये ब्रह्मवादी ।
यथा पट-तंतु,घट-मृतिका, सर्प-स्रग , दारु-करि कनक-कटकांगदादी
॥
गूढ़ गंभीर सर्वघ्न गूढार्थवित गुप्त गोतीत गुरु ज्ञान ज्ञाता ।
ज्ञेय ज्ञानप्रिय प्रचुर गरिमागार घोर-संसार-परपार दाता ॥
सत्यसंकल्प अतिकल्प कल्पांतकृत कल्पनातीत अहि-तल्पवासी
बनज-लोचन बनज-नाभ बनदाभ-वपु, वनचर-ध्वज-कोटि लावन्यरासी॥
सुकर दुष्कर दुराराध्य दुर्व्यसनहर दुर्ग दुर्द्धर्ष दुर्गार्त्ति-हर्त्ता ।
वेदगर्भार्भकादर्भ-गुण-गर्व-अर्वांपर-गर्व-निर्वाप-कर्त्ता ॥
भक्त-अनुकू ल,भवसूल-निर्मूलकर, तूल-अघ-नाम-पावक-समानं ।
तरल-तृष्णा-तमी-तरणि धरणीधरन सरन-भय-हरन करुणानिधानं ॥
बहुल वृंदारु-वृंदारकावृंद-पद-द्वंद्व, मंदार-मालोर-धारी ।
पाहि मामीस संताप-संकु ल सदा दासतुलसी प्रनत रावनारी
पद ५५
संत-संतापहर विश्व-विश्रामकर राम कामारि-अभिरामकारी ।
सुद्ध बोधायतन सच्चिदानंदघन सज्जनानंद-वर्धन खरारी ॥
सील-समता-भवन विषमता-मति-समन-राम रामारमन रावनारी ।
खड्गकर चर्मवर-वर्मधर, रुचिर कटि तूण, सर-सक्ति-सारंगधारी ॥
सत्यसंधान निर्वाणप्रद सर्वहित सर्वगुण-ज्ञान-विज्ञानसाली ।
सघन-तम-घोर-संसार-भर-शर्वरी नाम-दिवसेस-खर-किरनमाली ॥
तपन तीछन तरुन तीव्रतापघ्न तपरूप तनुभूप तमपर तपस्वी ।
मान-मद-मदन-मत्सर-मनोरथ-मथन मोह-अंभोधि-मंदर मनस्वी ॥
वेद-विख्यात वरदेश वामन विरज विमल वागीश वैकुं ठस्वामी ।
काम-क्रोधादि-मर्दन-विवर्धन-क्षमा-सांति-विग्रह विहगराज-गामी ॥
परम पावन, पाप-पुंज-मुंजावटी अनल-इव-निमिष-निर्मूलकर्त्ता ।
भुवन-भूषन, दूषनारि, भुवनेस, भूनाथ श्रुतिमाथ जय भुवनभर्त्ता ॥
अमल अविचल अकल सकल संतप्त-कलि-विकलता-भंजनानंदरासी ।
उरग-नायक-सयन, तरुन-पंकज-नयन, छीरसागर-अयन, सर्ववासी ॥
सिद्ध-कवि-कोविकानंद-दायक पदद्वंद्व मंदात्ममनुजैर्दुरापं ।
यत्र संभूत अति पूत जल सुरसरी दर्शनादेव अपहरति पापं ॥
नित्य निर्मुक्त संयुक्तगुन निर्गुनानंद भगवंत नियामक नियंता ।
विश्व-पोषन-भरन विश्व-कारन-करन , सरन तुलसीदास त्रास-हंता
पद ५६
दनुजसूदन दयासिंधु दंभापहन दहन दुर्दोष दुष्पापहर्त्ता ।
दुष्टतादमन दमभवन, दुःखौघहर दुर्ग-दुर्वासना नास-कर्त्ता ॥
भूरिभूषण भानुमंत भगवंत भवभंजनाभयद भुवनेस भारी ।
भावनातीत भववंद्य भव-भक्तहित भूमि-उद्धरन भूधरन-धारी ॥
वरद वनदाभ वागीस विश्वात्मा बिरज बैकु ण्ठ-मन्दिर-विहारी ।
व्यापक-व्योम ब्द्यांघ्रि बामन बिभो ब्रह्मविद्-ब्रह्मचिंतापहारी ॥
सहज सुन्दर,सुमुख,सुमन,शुभ सर्वदा, शुद्धसर्वज्ञ,स्वछन्दचारी ।
सर्वकृत सर्वभृत सर्वजित् सर्वहित सत्य-संकल्प कल्पांतकारी ॥
नित्य निर्मोह निर्गुन निरंजन निजानंद निर्वाण निर्वाणदाता ।
निर्भरानंद निःकं प निःसीम निर्मुक्त निरुपाधि निर्मम विधाता ॥
महामंगलमूल मोद-महिमायतन मुग्ध मधु-मथन मानद अमानी ।
मदनमर्दन मदातीत मायारहित मंजु मानाथ पाथोज-पानी ॥
कमल-लोचन कलाकोस कोदंडधर कोसलाधीस कल्याणरासी ।
यातुधान प्रचुर-मत्तकरि-के सरी भक्त मन-पुण्य-आरन्यवासी ॥
अनघ अद्वैत अनवद्य अव्यक्त अज अमित अविकार आनंदसिंधो ।
अचल अनिके त अविरल अनामय अनारंभ अंभोदनादहन []बंधो ॥
दासतुलसी खेदखिन्न, आपन्न , इह-सोकसंपन्न अतिसय सभीतं ।
प्रनतपालक राम परम करुनाधाम पाहि मामुर्विपति दुर्विनीतं
पद ५७
देहि सतसंग निज-अंग, श्रीरंग , भवभंग-कारन, सरन-सोकहारी ।
येतु भवदंघ्रि पल्लव-समाश्रित सदा भक्तिरत विगतसंशय मुरारी ॥
असुर सुर नाग नर यक्ष गंधर्व खग रजनिचर सिद्ध ये चापि अन्ये ।
संत-संसर्ग त्रयवर्गपर परमपद प्राप , निप्राप्य गति त्वयि प्रसन्ने ॥
वृत्र बलि बाण प्रहलाद मय व्याध गज गृद्ध द्विजबन्धु निजधर्म-त्यागी ।
साधुपद-सलिल-निर्धूत-कल्मष सकल,स्वपच यवनादि कै वल्य-भागी ॥
शांत निरपेक्ष निर्मम निरामय अगुन शब्द ब्रह्मैक पर-ब्रह्मज्ञानी ।
दक्ष, समदृक स्वदृक विगत-अति स्वपरमति परमरति तव विरति
चक्रपानी॥
विश्व उपकारहित व्यग्र-चित सर्वदा, त्यक्तमदमन्यु, कृत-पुन्यरासी ।
यत्र तिष्ठन्ति तत्रैव अज शर्व हरि सहित गच्छन्ति क्षीराब्धिवासी ॥
वेद-पय-सिंधु, सुविचार-मंदर महा, अखिल-मुनिवृंद निमर्थनकर्त्ता ।
सार-सतसंगमुद्-धृत्य इति निश्चिंतं वदति श्रीकृष्ण वैदर्भिभर्त्ता ॥
सोक संदेह भय हर्षतम तर्षगण साधु-सद्युक्ति-विच्छेदकारी ।
यथा रघुनाथ-सायक निसाचरमू-निचय-निर्दलन-पटु वेग-भारी ॥
यत्र कु त्रापि मम जन्म निज कर्मवश भ्रमत जगयोनि संकट अनेकम् ।
तत्र त्वद्भक्ति सज्जन-समागम सदा भवतु मे राम-विश्राममेकम् ॥
प्रबल भव-जनित-त्रैव्याधि-भेषज भगति, भक्त भैषज्यमद्वैतदरसी ।
संत-भगवंत अंतर निरंतर नहीं किमपि मति-मलिन कह दासतुलसी
पद ५८
देहि अवलंब कर-कमल कमलारमन दमन-दुख समन-संताप भारी ।
अज्ञान-राके स-ग्रासन विंधुतुद, गर्ब-काम-करिमत्त-हरि दूषनारी ॥
वपुष ब्रह्माण्ड सो, प्रवृत्ति-लंका-दुर्ग रचित मन दनुज मय-रूपधारी ।
विविध-कोशौघ अति रुचिर-मंदिर-निकर सत्वगुण-प्रमुख त्रयकटककारी ॥
कु नप-अभिमान-सागर भयंकर घोर बिपुल अवगाह दुस्तर अपारम् ।
नक्र-रागादि संकु ल मनोरथ सकल संग-संकल्प-वीची-विकारम् ॥
मोह दसमौलि, तद्भ्रात अहँकार, पाकारिजित्-काम विश्रामहारी ।
लोभ अतिकाय, मत्सर महोदर दुष्ट, क्रोध-पापिष्ट बिबुधांतकारी ॥
द्वेष-दुर्मुख, दंभ-खर, अकं पन कपट, दर्प मनुजाद-मद सूलपानी ।
अमितबल परम दुर्जय निसाचर-निकर सहित षड्वर्ग गो-यातुधानी ॥
जीव भवदंघ्रि-सेवक विभीषन बसत मध्य दुष्टाटवी ग्रसितचिंता ।
नियम यम सकल सुरलोक लोके श लंके श-बस नाथ! अत्यंत भीता ॥
ज्ञान अवधेश, गृह गेहिनी भक्ति सुभ, तत्र अवतार भूभार-हर्त्ता ।
भक्त संकष्ट अवलोकि पितु-वाक्य कृत गमन किय गहन वैदेहि-भर्ता ॥
कै वल्य-साधन अखिल भालु मर्क ट बिपुल, ज्ञान-सुग्रीवकृत जलधिसेतू ।
प्रबल वैराग्य दारुण प्रभंजन-तनय विषय-वन-दहनमिव धूमके तू ॥
दुष्ट-दनुजेस निर्वस कृत दासहित विश्वदुख हरन बोधैकरासी ।
अनुज निज जानकी सहित हरि सर्वदा दासतुलसी-हृदय कमलवासी
पद ५९
दीन-उद्धरन रघुबय करुनाभवन समन-संताप पापौघ-हारी ।
बिमल विज्ञान-बिग्रह अनुग्रहरूप भूपबर बिबुध-नर्मद खरारी ॥
संसार-कांतार अति-घोर गंभीर घन गहन तरुकर्म-संकु ल, मुरारी ।
बासना-बल्लि खर-कं टकाकु ल बिपुल निबिड़ बिटपाटवी कठिन भारी ॥
बिबिध चितबति खग-निकर सेनोलूक काक वक गृध्र आमिष-अहारी ।
अखिल-खल-निपुण छल-छिद्र निरखत सदा, जीव-जन-पथिक-मन-
खेदकारी ॥
क्रोध करि मत्त, मृगराज कं दर्प, मद-दर्प वृक भालु अति उग्रकर्म्मा ।
महिष मत्सर क्रू र, लोभ सूकर रूप, फे रु छल, दंभ मार्जार-धर्म्मा ॥
कपट मर्क ट, बिकट व्याघ्र पाखंडमुख दुखद-मृगव्रात उत्पातकर्त्ता ।
हृदय अवलोकि यह सोक सरणागतं, पाहि, मां पाहि, भो विश्वभर्ता ॥
प्रबल अहंकार दुर्घट महीधर, महामोह गिरि-गुहा निबिड़ांधकारम् ।
चित्त बैताल, मनुजाद मन, प्रेतगन रोग भोगौघ वृश्चिक-बिकारम् ॥
बिषय-सुख-लालसा दंस-मसकादि, खल-झिल्लि, रूपादि सब सर्प स्वामी ।
तत्र आक्षिप्त तव विषम माया, नाथ! अंध मैं मंद ब्यालादगामी ॥
घोर अवगाह भव-आपगा, पापजल-पूर, दुष्प्रेक्ष्य, दुस्तर अपारा ।
मकर षड्वर्ग, गो नक्र, चक्राकु ला कू ल सुभ-असुभ, दुख तीव्र धारा ॥
सकल संघट पोच, सोचबस सर्बदा दासतुलसी-बिषम-गहन-ग्रस्तम् ।
त्राहि रघुवंशभूषन कृपाकर कठिन-काल-बिकराल-कलि-त्रास-त्रस्तम्
पद ६०
नौमि नारायणं नरं करुणायनं ध्यान-पारायणं ज्ञान-मूलम् ।
अखिल-संसार-उपकार-कारन सदय-हृदय तपनिरत प्रणतानुकू लम् ॥
श्याम-नव-तामरस-दाम-द्युति-वपुष,-छबि, कोटि-मदनार्क अगणित प्रकाशम् ।
तरुण रमणीय राजीव लोचन ललित बदन राके श, कर-निकस-हासम् ॥
सकल-सौंदर्य-निधि, विपुल-गुण-धाम विधि-बेद-बुध-संभु-सेवित अमानम् ।
अरुण-पदकं ज-मकरंद-मंदाकिनी मधुप-मुनिवृंद कु र्वन्ति पानम् ॥
शक्र-प्रेरित-घोर-मदन मद-भृगंकृत, क्रोधगत, बोधरत, ब्रह्मचारी ।
मार्के न्डेय मुनिबर्य हित कौतुकी, बिनहि कल्पांत प्रभु प्रलयकारी ॥
पुन्य-बन शैल सरि बद्रिकाश्रम सदाऽसीन-पद्मासनं एक रूपं ।
सिद्ध-योगीन्द्र-वृंदारकानंदप्रद भद्रदायक दरस अति अनूपं ॥
मान मनभंग, चितभंग, मद, क्रोध लोभादि-पर्वतदुर्ग, भुवन-भर्त्ता ।
द्वेष मत्सर-राग-प्रबल प्रत्यूह प्रति,भूरि निर्दय, क्रू र-कर्म-कर्त्ता ॥
विकटतर बक्र क्षुरधार प्रमदा, तीव्र-दर्प कं दर्प खर खंगधारा ।
धीर-गंभीर-मन-पीर-कारक तत्र के बराका वयं बिगतसारा ॥
परम दुर्घट पथं, खल असंगत साथ, नाथ, नहिं हाथ वर विरति-यष्टी ।
दरशनारत दास, त्रसित-माया-पास, त्राहि त्राहि ! दास कष्टी ॥
दासतुलसी दीन, धर्म-संबलहीन श्रमित अति, खेद, मति मोह-नासी ।
देहि अवलंब न विलंब अंभोज-कर, चक्रधर-तेजबल शर्मरासी
पद ६१
सकल-सुखकं द आनंदवन-पुण्यकृत बिंदुमाधव द्वंद्व-बिपति-हारी ।
यस्यांघ्रिपाथोज अज संभु सनकादि सुक शेष मुनिवृंद अलि निलयकारी ॥
अमल-मरकत श्याम,काम-सतकोटि-छबि, पीतपट तड़ित इव जलदनीलम् ।
अरुण-शतपत्र-लोचन,विलोकनि-चारू, प्रणतजन-सुखद,करुणार्द्रशीलम् ॥
काल-गजराज-मृगराज,दनुजेश-बन-दहन पावक, मोह-निशि-दिनेशम् ।
चारिभुज चक्र कौमोदकी जलज दर सरसिजोपरि यथा राजहंसम् ॥
मुकु ट कुं डल तिलक, अलक-अलिव्रातइव, भृकु टि-द्विज-अधरबरचारुनासा ।
रुचिर सुकपोल, दर ग्रीव सुखसीव, हरि, इंदुकर-कुं दमिव मधुरहासा ॥
उरसि बनमाल सुबिशाल, नवमंजरी भ्राज श्रीवत्स-लांछन उदारम् ।
परम ब्रह्मण्य,अति धन्य गतमन्यु अज अमित बल विपुल महिमा अपारम् ॥
हार के यूर, कर कनक-कं कड़, रतन-जटित मणि मेखला कटिप्रदेशम् ।
युगल पद नूपुरा मुखर कलहंसवत, सुभग सर्वांग सौन्दर्य-वेषम् ॥
सकल-सौभाग्य-संयुक्त त्रैलोक्य-श्री, दक्ष-दिशि रुचिर बारीश-कन्या ।
बसत विबुधापगा निकट तट सदन बर, नयन निरखंति नर तेऽति धन्या ॥
अखिल मंगल-भवन,निबिड़ संशय-शमन, दमन-व्रजिनाटवी ,कष्टहर्त्ता ।
विश्वधृत विश्वहित अजिद गोतीत शिव विश्व-पालन-हरण-विश्वकर्त्ता ॥
ज्ञान-विज्ञान-वैराग्य-ऐश्वर्य निधि, सिद्धि अणिमादि दे भूरि दानम् ।
ग्रसित-भव-व्याल अतित्रास तुलसीदास त्राहि श्रीराम उरगारियानम्
पद ६२
इहै परम फल परम बड़ाई ।
नखसिख रुचिर बिंदुमाधव-छबि निरखहिं नयन अघाई ॥
बिसद किसोर पीन सुंदर बपु श्याम सुरुचि अधिकाई ।
नीलकं ज बारिद तमाल मनु इन्ह तनु तें दुति पाई ॥
मृदुल चरन सुभ चिन्ह पदज नख अति अदभुत उपमाई ।
अरुन नील पाथोज प्रसव जनु मनिजुत दल-समुदाई ॥
जातरूप मनि-जटित-मनोहर नूपुर जन-सुखदाई ।
जनु हर उर हरि बिबिध रूप धरि रहे बर भवन बनाई ॥
कटितट रटति चारु किंकिनि, रव अनुपम बरनि न जाई ।
हेम-जलज कल कलित मध्य जनु मधुकर मुखर सोहाई ॥
उर बिसाल भृगुचरन चारु अति सूचत कोमलताई ।
कं कन चारु बिबिध भूषन बिधि रचि निज कर मन लाई ॥
गज-मनि-माल बीच भ्राजत कहि जाति न पदिक निकाई ।
जनु उडुगन-मंडल बारिद, पर नवग्रह रची अथाई []॥
भुजँग-भोग भुजदंड, कं ज दर चक्र गदा बनि आई ।
सोभासींव ग्रीव चिबुकाधर बदन अमित छबि छाई ॥
कु लिस-कुं द-कु डमल-दामिनि-दुति दसननि देखि लजाई ।
नासा नयन कपोल ललित, श्रुति-कुं डल भ्रू मोहि भाई ॥
कुं चित कच सिर मुकु ट भाल पर तिलक कहौं समुझाई ।
अलप तड़ित जुग-रेख इंदु महँ रहि तजि चंचलताई ॥
निर्मल पीत दुकू ल अनूपम उपमा हिय न समाई ।
बहु मनिजुत गिरि-नील-सिखर पर कनक-बसन रुचिराई ॥
दच्छ-भाग अनुराग सहित इंदिरा अधिक ललिताई ।
हेमलता जनु तरु तमाल ढिग नील निचोल ओढ़ाई ॥
सत सारदा सेस स्रुति मिलि करि सोभा कहि न सिराई ।
तुलसिदास मतिमंद द्वंद्वरत कहै कौन बिधि गाई ?
पद ६३
मन, इतनोई या तनु को परम फलु ।
सब अँग सुभग बिंदुमाधव-छबि तजि सुभाउ अवलोकु एक पलु ॥
तरुन अरुन-अंभोज चरन मृदु,नख-दुति हृदय-तिमिर-हारी ।
कु लिस-के तु-जव-जलज रेख बर, अंकु स मन-गज-बसकारी ॥
कनक-जटित मनि नूपुर, मेखल कटि-तट रटति मधुर बानी ।
त्रिबली उदर गँभीर नाभि-सर जहँ उपजे बिरंचि ज्ञानी ॥
उर बन-माल पदिक अति सोभित, बिप्र-चरन चित कहँ करषै ।
स्याम तामरस-दाम-बरन बपु, पीत बसन सोभा बरषै ॥
कर कं कन के यूर मनोहर, देति मोद मुद्रिक न्यारी ।
गदा-कं ज-दर-चारु चक्रधर, नाग-सुंड-सम भुज चारी ॥
कं बु-ग्रीव, छबिसींव चिबुक द्विज, अधर अरुन, उन्नत नासा ।
नव-राजीव-नयन, ससि आनन, सेवक-सुखद बिसद हासा ॥
रुचिर कपोल, स्रवन कुं डल, सिर मुकु ट, सुतिलक भाल भ्राजै ।
ललित भ्रुकु टि, सुंदर चितवनि, कच निरखि मधुप-अवली लाजै ॥
रूप-सील-गुन-खानि दच्छ-दिसि, सिंधु-सुता रत-पद-सेवा ।
जाकी कृपा-कटाच्छ चहत सिव, बिधि, मुनि, मनुज, दनुज, देवा ॥
तुलसिदास भव-त्रास मिटै तब जब मति येहि सरूप अटकै ।
नाहिं त दीन मलीन हीन-सुख कोटि जनम भ्रमि भ्रमि भटकै
पद ६४
बंदौ रघुपति करुना-निधान । जाते छू टै भव भेद-ग्यान ॥
रघुबंस-कु मुद सुखप्रद निसेस । सेवित पद-पंकज अज महेस ॥
निज भगत-हृदय-पाथोज-भृंग । लावन्य बपुष अगनित अनंग ॥
अति प्रबल मोह-तम-मारतंड । अज्ञान-गहन-पावक प्रचंड ॥
अभिमान-सिंधु-कुं भज उदार । सुररंजन, भंजन भूमिभार ॥
रागादि-सर्पगन-पन्नगारि । कं दर्प-नाग-मृगपति मुरारि ॥
भव-जलधि-पोत चरनारबिंद । जानकी-रमन आनंद-कं द ॥
हनुमंत-प्रेम-बापी-मराल । निष्काम कामधुक गो दयाल ॥
त्रैलोक्य-तिलक गुनगहन राम । कह तुलसिदास बिश्राम-धाम
पद ६५
राम राम रटु,राम राम रटु, राम राम जपु जीहा ।
रामनाम-नव-नेह-मेह को मन, हठि होहि पपीहा ॥
सब साधन-फल कू प सरित-सर-सागर-सलिल-निरासा ।
रामनाम-रति-स्वाति-सुधा सुभ-सीकर प्रेम-पियासा ॥
गरजि तरजि पाषान बरषि पबि प्रीति परखि जिय जानै ।
अधिक अधिक अनुराग उमँग उर, पर परमिति पहिचानै ॥
रामनाम गति, रामनाम मति, रामनाम-अनुरागी ।
ह्वै गए, हैं जे होहिंगे आगे तेइ गनियत बड़भागी ॥
एक-अंग मग अगम गवन करि बिलमु न छिन छिन छाहैं ।
तुलसी हित अपनो अपनी दिसि निरुपधि नेम निबाहैं
पद ६६
राम जपु, राम जपु, राम जपु, बावरे ।
घोर भव-नीर-निधि नाम निजु नाव, रे ॥
एकहि साधन सब रिद्धि सिद्धि साधि, रे ।
ग्रसे कलि रोग जोग संजम समाधि, रे ॥
भलो जो है, पोच जो है, दाहिनो जो बाम, रे ।
राम-नाम ही सों अंत सबही को काम, रे ॥
जग नभ-बाटिका रही है फलि फू लि, रे ।
धुवाँ के से धौरहर देखि तू न भूलि, रे ॥
राम-नाम छाँड़ि जो भरोसो करै और, रे ।
तुलसी परोसो त्यागि माँगै कू र कौर, रे
पद ६७
राम राम जपु जिय सदा सानुराग, रे ।
कलि न बिराग जोग जाग तप त्याग, रे ॥
राम सुमिरत सब बिधि ही को राज , रे ।
राम को बिसारिबो निषेध-सिरताज , रे ॥
राम-नाम महामनि, फनि जगजाल, रे ।
मनि बिना फनि जियै ब्याकु ल बिहाल, रे ॥
राम-नाम कामतरु देत फल चारि, रे ।
कहत पुरान, बेद, पंडित मुरारि, रे ॥
रामनाम प्रेम परमारथ को सार, रे ।
रामनाम तुलसी को जीवन-अधार, रे
पद ६८
राम राम राम जीव जौलौं तू न जपिहै ।
तौ लौं तू कहूँ जाय तिहूँ ताप तपिहै ॥
सुरसरि-तीर बिनु नीर दुख पाइहै ।
सुरतरु तरे तोहि दारिद सताइहै ॥
जागत बागत सपने न सुख सोइहै ।
जनमि जनमि जुग जुग जग रोइहै ॥
छू टिबे की जतन बिसेष बाँध्यो जायगो ।
ह्वैहै बिष भोजन जो सुधा-सानि खायगो ॥
तुलसी तिलोक तिहूँ काल तोसे दीन को ।
रामनाम ही की गति जैसे जल मीन को
पद ६९
सुमिरु सनेह सों तू नाम राम राय को ।
संबर निसंबर को सखा असहाय को ॥
भाग है अभागे हू को, गुन गुनहीन को ।
गाँहक गरीब को दयालु दानि दीन को ॥
कु ल अकु लीन को सुन्यो है, बेद साखि है ।
पाँगुरे को हाथ-पाँय, आँधरे को आँखि है ॥
माय-बाप भूखे को, अधार निराधार को ।
सेतु भव-सागर को, हेतु सुखसार को ॥
पतित-पावन राम-नाम सो न दूसरो ।
सुमिरि सुभूमि भयो तुलसी सो ऊसरो
पद ७०
भलो भली भाँति है जो मेरे कहे लागिहै ।
मन राम-नाम सों स्वभाव अनुरागि है ॥
राम-नाम को प्रभाव जानि जूड़ी आगि है ।
सहित सहाय कलिकाल भीरु भागि है ॥
राम-नाम सों, बिराग जोग जागिहै ।
बाम बिधि भाल हू न कर्म-दाग दागिहै ॥
राम-नाम-मोदक सनेह-सुधा पागिहै ।
पाइ परितोष तू न द्वार द्वार बागिहै ॥
काम-तरु राम-नाम, जोइ जोइ माँगिहै ।
तुलसिदास स्वारथ परमारथ न खाँगिहै
पद ७१
ऐसेउ साहब की सेवा सों होत चोर, रे ।
आपनी न बुझि, न कहे को राढ़रोर , रे ॥
मुनि-मन-अगम, सुगम, माइ-बाप, सों ।
कृपासिंधु, सहज सखा, सनेही आपु सों ॥
लोक-बेद-बिदित बड़ो न रघुनाथ सों ।
सब दिन, सब देस, सबही के साथ सों ॥
स्वामी सर्वज्ञ सों चलै न चोरी चार की ।
प्रीति पहिचानि यह रीति दरबार की ॥
काय न कलेस-लेस, लेत मानि मन की ।
सुमिरे सकु चि रुचि जोगवत जन की ॥
रीझे बस होत, खीझे देत निज धाम, रे ।
फलत सकल फल कामतरु नाम, रे ॥
बेंचे खोटो दाम न मिलै, न राखे काम रे ।
सोऊ तुलसी निवाज्यो ऐसो राजा राम, रे
पद ७२
मेरो भलो कियो राम आपनी भलाई ।
हौं तो साई-द्रोही पै सेवक-हितु साँई ॥
राम सों बड़ो है कौन? मोसों कौन छोटो ?
राम सो खरो है कौन? मो सों कौन खोटो ?
लोक कहै राम को गुलाम हौं, कहावौं ।
एतो बड़ो अपराध, भो न मन बावौं ॥
पाथ-माथे चढ़े तृन तुलसी ज्यों नीचो ।
बोरत न बारि ताहि जानि आपु सींचो
पद ७३
जागु जागु जीव जड़ जोहै जग-जामिनी ।
देह गेह नेह जानु जैसे घन-दामिनी ॥
सोवत सपने सहै संसृति-संताप रे ।
बूड़ो मृग-बारि खायो जेवरी को साँप रे ॥
कहैं बेद बुध तू तौ बूझि मन माहिं रे ।
दोष दुख सपने के जागे ही पै जाहिं, रे ॥
तुलसी जागे ते जाय ताप तिहुँ ताय, रे ।
राम-नाम सुचि रुचि सहज सुभाय, रे
पद ७४
जानकी की कृपा जगावती, सुजान जीव!
जागी त्यागु मूढ़तानुरागु श्री हरे ।
करु बिचार, तजु बिकार, भजु उदार रामचंद्र,
भद्रसिंधु दीनबंधु, बेद बदत, रे ॥
मोहमय कु हू-निसा बिसाल काल बिपुल सोयो,
खोयो सो अनूप रूप स्वप्न हू परे ।
अब प्रभात प्रगट ज्ञान-भानु के प्रकाश,
बासना-सराग-मोह-द्वेष-निबिड़ टरे ॥
भागे मद-मान चोर भोर जानि जातुधान,
काम-क्रोध-लोभ-छोभ-निकर अपडरे ।
देखत रघुबर-प्रताप बीते संताप-पाप,
ताप त्रिबिध प्रेम-आप दूर ही करे ॥
स्रवन सुनि गिरा गँभीर जागे अति धीर,
बीर बर बिराग-तोष सकल संत आदरे ।
तुलसिदास प्रभु कृपालु निरखि जीव-जन बिहालु,
भंज्यो भव-जालु परम मंगलाचरे
पद ७५
खोटो खरो रावरो हौं, रावरी सौं, रावरे सों
झूठ क्यों कहोंगो? जानो सबही के मन की ।
करम बचन हिये कहौं न कपट किये,
ऐसी हठ जैसी गाँठि पानी परे सन की ॥
दूसरो भरोसो नाहिं, बासना उपासना को,
बासव, बिरंचि, सुर, नर, मुनिगन की ।
स्वारथ के साथी, मेरे हाथ सों न लेवा देई,
काहू तो न पीर रघुबीर दीनजन की ॥
साँप सभा साबर लबार भए देव दिब्य ,
दुसह साँसति कीजै आगे ही या तन की ।
साँचे परे पाँऊ पान, पंचन में पन प्रमान,
तुलसी-चातक-आस राम-स्याम-घन की
पद ७६
राम को गुलाम नाम रामबोला राख्यौ राम,
काम यहै नाम द्वै हौ कबहूँ कहत हौं ।
रोटी-लूगा नीके राखै,आगे हू की बेद भाषै,
भलो ह्वैहै तेरो, तातें आनँद लहत हौं ॥
बाँधो हौं करम जड़ गरब गूढ़ निगड़,
सुनत दुसह हौं तौ साँसति सहत हौं ।
आरत-अनाथ-नाथ कोसलपाल कृपाल,
लीन्हौ छीनि दीन देख्यो दुरित दहत हौं ॥
बूझ्यौ ज्यौं ही, कह्यो “मैं हूँ चेरो ह्वैहौ रावरो जू
मेरो कोऊ कहूँ नाहिं, चरन गहत हौं ।
मींजो गुरु पीठ अपनाइ गहि बाँह बोलि
सेवक-सुखद सदा बिरद बहत हौं ॥
लोग कहै पोचु, सो न सोचु न सँकोचु
मेरे ब्याह न बरेखी, जाति पाँति न चहत हौं ।
तुलसी अकाज काज राम ही के रीझे खीझे,
प्रीति की प्रतीति मन मुदित रहत हौं
पद ७७
जानकी-जीवन, जग-जीवन, जगत-हित,
जगदीस, रघुनाथ, राजीव-लोचन राम ।
सरद-बिधु-बदन, सुखसील, श्रीसदन,
सहज सुंदर तनु, सोभा अगनित काम ॥
जग सुपिता, सुमातु, सुगुरु, सुहित, सुमीत,
सबको दाहिनो, दीनबन्धु काहु को न बाम ।
आरतहरन, सरनद, अतुलित दानि,
प्रनतपाल, कृपालु, पतित-पावन नाम ॥
सकल बिस्व-बंदित, सकल सुर-सेवित,
आगम-निगम कहैं रावरे ई गुनग्राम ।
इहै जानि तुलसी तिहारो जन भयो,
न्यारो कै गनिबो जहाँ गने गरीब गुलाम
पद ७८
दीन को दयालु दानि दूसरो न कोऊ ।
जाहि दीनता कहौं हौं देखौं दीन सोऊ ॥
मुनि सुर नर नाग असुर साहिब तौ घनेरे ।
पै तौलौं जौंलौं रावरे न नेकु नयन फे रे ॥
त्रिभुवन तिहुँ काल बिदित, बेद बदति चारी ।
आदि अंत मध्य राम साहबी तिहारी ॥
तोहि माँगि माँगनो न माँगनो कहायो ।
सुनि सुभाव सील सुजस जाचन जन आयो ॥
पाहन, पसु, बिटप, बिहँग अपने करि लीन्हे ।
महाराज दसरथ के ! रंक राय कीन्हे ॥
तूँ गरीब को निवाज, हौं गरीब तेरो ।
बारक कहिये कृपालु! तुलसिदास मेरो
पद ७९
तू दयालु, दीन हौं. तू दानि, हौं भिखारी ।
हौं प्रसिद्ध पातकी, तू पाप-पुंज-हारी ॥
नाथ तू अनाथ को, अनाथ कौन मोसो?
मो समान आरत नहिं, आरतिहर तोसो ॥
ब्रह्म तू, हौं जीव, तू है ठाकु र, हौं चेरो ।
तात. मात-गुरु, सखा तू सब बिधि हितु मेरो ॥
तोहिं मोहिं नाते अनेक मानियै जो भावै ।
ज्यों त्यों तुलसी कृपालु ! चरन-सरन पावै
पद ८०
और काहि माँगिये, को माँगिबो निवारै ।
अभिमतदातार कौन, दुख-दरिद्र दारै ?॥
धरम-धाम राम काम-कोटि-रूप रूरो ।
साहब सब बिधि सुजान, दान-खंग-सूरो ॥
सुसमय दिन द्वै निसान सब के द्रार बाजै ।
कु समय दसरथ के दानि! तैं गरीब निवाजै ॥
सेवा बिनु, गुन-बिहीन दीनता सुनाए ।
जे जे तैं निहाल किए फू ले फिरत पाए ॥
तुलसीदास जाचक-रुचि जानि दान दीजै ।
रामचंद्र चंद्र तू! चकोर मोहिं कीजै
पद ८१
दीनबंधु, सुखसिंधु, कृपाकर, कारुनीक रघुराई ।
सुनहु नाथ ! मन जरत त्रिबिध ज्वर, करत फिरत बौराई ॥
कबहुँ जोगरत, भोग-निरत सठ, हठ बियोग बस होई ।
कबहुँ मोहबस द्रोह करत बहु, कबहुँ दया अति सोई ॥
कबहुँ दीन मतिहीन रंकतर, कबहुँ भूप अभिमानी ।
कबहुँ मूढ पंडित बिडंब-रत, कबहुँ धरम-रत ज्ञानी ॥
कबहुँ देख जग धनमय रिपुमय, कबहुँ नारिमय भासै ।
संसृति-सन्निपात दारुन दुख बिनु हरि-कृपा न नासै ॥
संजम जप तप नेम धरम ब्रत बहु भेषज समुदाई ।
तुलसिदास भव-रोग रामपद-प्रेम-हीन नहिं जाई
पद ८२
मोहजनित मल लाग बिबिध बिधि, कोटिहु जतन न जाई ।
जनम जनम अभ्यास-निरत चित अधिक अधिक लपटाई ॥
नयन मलिन परनारि निरखि, मन मलिन बिषय सँग लागे ।
हृदय मलिन बासना मान मद, जीव सहज सुख त्यागे ॥
परनिंदा सुनि स्रवन मलिन भए, बचन दोष पर गाए ।
सब प्रकार मलभार लाग निज नाथ-चरन बिसराए ॥
तुलसिदास ब्रत दान ज्ञान तप सुद्धिहेतु स्रुति गावै ।
राम-चरन-अनुराग-नीर बिनु मल अति नास न पावै
पद ८३
कछु ह्वै न आइ गयो जनम जाय ।
अति दुर्लभ तनु पाइ कपट तजि भजे न राम मन बचन काय ॥
लरिकाई बीती अचेत चित, चंचलता चौगुने चाय ।
जोबन-जुर जुबती कु पथ्य करि भयो त्रिदोष भरि मदन बाय ॥
मध्य बयस धन-हेतु गँवाई कृषी बनिज नाना उपाय !
राम बिमुख सुख लह्यो न सपनेहुँ, निसिबासर तयौ तिहूँ ताय ॥
सेये नहिं सीतापति-सेवक साधु सुमति भलि भगति भाय ।
सुने न पुलकि तनु, कहे न मुदित मन, किए जे चरित रघुबंसराय ॥
अब सोचत मनि बिनु भुजंग ज्यो बिकल अंग दले जरा धाय ।
सिर धुनि-धुनि पछिताय मींजि कर कोउ न मीत हित दुसह दाय ॥
जिन्ह लगि निज परलोक बिगार्
यौ, ते लजात होत ठाढ़े ठायँ ।
तुलसी अजहुँ सुमिरि रघुनाथहिं, तरो गयंद जाके अर्द्ध नायँ
पद ८४
तौ तू पछितैहै मन मींजि हाथ ।
भयो है सुगम तो को अमर-अगम तनु समुझि धौं कत खोवत अकाथ॥
सुख-साधन हरि बिमुख बृथा, जैसे श्रम-फल घृतहित मथे पाथ ।
यह बिचारि तजि कु पथ कु संगति चलि सुपंथ मिलि भले साथ ॥
देखु राम-सेवक सुनु कीरति, रटहि नाम करि गान गाथ ।
हृदय आनु धनुबान-पानि प्रभु लसे मुनिपट कटि कसे भाथ ॥
तुलसिदास परिहरि प्रपंच सब नाउ रामपद-कमल माथ ।
जनि डरपहि तो से अनेक खल अपनाये जानकीनाथ
पद ८५
मन, माधव को नेकु निहारहि ।
सुनु सठ, सदा रंक के धन ज्यो छन-छन प्रभुहिं सँभारहि ॥
सोभा-सील ज्ञान-गुन-मंदिर सुंदर परम उदारहि ।
रंजन-संत अखिल-अघ-गंजन-भंजन-बिषय-बिकारहि ॥
जो बिनु जोग जज्ञ ब्रत संयम गयो चहहि भव पारहि ।
तौ जनि तुलसिदास निसि बासर हरि-पद-कमल बिसारहि
पद ८६
इहै कह्यो सुत, बेद चहूँ ।
श्रीरघुबीर-चरन चिंतन तजि नाहिन ठौर कहूँ ॥
जाके चरन बिरंचि सेइ सिधि पाई संकर हूँ ।
सुक सनकादि मुक्त बिचरत तेउ भजन करत अजहूँ ॥
जद्यपि परम चपल श्री संतत, थिर न रहति कतहूँ ।
हरि-पद-पंकज पाइ अचल भइ करम बचन मनहूँ ॥
करुनासिंधु भगत-चिंतामनि सोभा सेवत हूँ ।
और सकल सुर असुर ईस सब खाए उरग छहूँ ॥
सुरुचि कह्यो सोइ सत्य, तात! अति परुष बचन जबहूँ ।
तुलसिदास रघुनाथ-बिमुख नहिं मिटै बिपति कबहूँ
पद ८७
सुनु मन मूढ, सिखावन मेरो ।
हरि-पद-बिमुख लह्यो न काहु सुख सठ यह समुझ सबेरो ॥
बिछु रे ससि रबि, मन नयननि तें पावत दुख बहुतेरो ।
भ्रमत स्रमित निसि दिवस गगन महँ, तहँ रिपु राहु बड़ेरो ॥
जद्यपि अति पुनित सुरसरिता तिहुँ पुर सुजस घनेरो ।
तजे चरन अजहूँ न मिटत नित बहिबो ताहू के रो ॥
छु टै न बिपति भजे बिनु रघुपति स्रुति संदेह निबेरो ।
तुलसिदास सब आस छाँडि करि होहि राम कर चेरो
पद ८८
कबहूँ मन बिस्राम न मान्यो ।
निसि दिन भ्रमत बिसारि सहज सुख जहँ तहँ इंद्रिन-तान्यो ॥
जदपि बिषय-सँग सहे दुसह दुख बिषम जाल अरुझान्यो ।
तदपि न तजत मूढ़ ममताबस,जानत हूँ नहिं जान्यो ॥
जनम अनेक किए नाना बिधि करम-कीच चित सान्यो ।
होइ न बिमल बिबेक-नीर बिनु, बेद पुरान बखान्यो ॥
निज हित नाथ पिता गुरु हरि सों हरषि हृदय नहिं आन्यो ।
तुलसिदास कब तृषा जाइ? सर खनतहिम जनम सिरान्यो
पद ८९
मेरो मन हरि! हठ न तजै ।
निसि दिन नाथ ! देउँ सिख बहु बिधि, करत सुभाउ निजै ॥
ज्यों जुवती अनुभवति प्रसव अति दारुन दुख उपजै ।
ह्वै अनुकू ल बिसारि सूल सठ पुनि खल पतिहिं भजै ॥
लोलुप भ्रम गृहपसु ज्यौं जहँ तहँ सिर पदत्रान बजै ।
तदपि अधम बिचरत तेहि मारग कबहुँ न मूढ़ लजै ॥
हौं हार्
यौ करि जतन बिबिध बिधि, अतिसय प्रबल अजै ।
तुलसिदास बस होइ तबहिं जब प्रेरक प्रभु बरजै
पद ९०
ऐसी मूढ़ता या मन की ।
परिहरि राम-भगति-सुरसरिता आस करत ओसकन की ॥
धूम-समूह निरखि चातक ज्यो तृषित जानि मति घन की ।
नहिं तहँ सीतलता न बारि, पुनि हानि होति लोचन की ॥
ज्यों गच-काँच बिलोकि सेन जड़ छाँह आपने तन की ।
टूटत अति आतुर अहार बस छति बिसारि आनन की ॥
कहँ लौं कहौं कु चाल कृपानिधि जानत हौ गति जन की ।
तुलसिदास प्रभु हरहु दुसह दुख, करहु लाज निज पन की
पद ९१
नाचत ही निसि-दिवस मर्
यो ।
तब ही ते न भयो हरि! थिर जबतें जिव नाम धर्
यो ॥
बहु बासना, बिबिध कं चुकि-भूषन-लोभादि भर्
यो ।
चर अरु अचर गगन जल थल में कौन स्वाँग न कर्
यो ॥
देव दनुज मुनि नाग मनुज नहिं जाँचत कोउ उबर्
यो ।
मेरो दुसह दरिद्र दोष दुख काहू तौ न हर्
यो ॥
थके नयन पद पानि सुमति बल, संग सकल बिछु र्
यो ।
अब रघुनाथ सरन आयो जन भव-भय-बिकल डर्
यो ॥
जेहि गुन तें बस होहु रीझि करि सो मोहि सब बिसर्
यो ।
तुलसिदास निज भवन-द्वार प्रभु दीजै रहन पर्
यो
पद ९२
माधव जू मो सम मंद न कोऊ ।
जद्यपि मीन पतंग हीनमति मोहि नहिं पूजहिं ओऊ ॥
रुचिर रुप-आहार-बस्य उन पावक लोह न जान्यो ।
देखत बिपति बिषय न तजत हौं, तातें अधिक अजान्यो ॥
महामोह-सरिता अपार महँ संतत फिरत बह्यो ।
श्रीहरि-चरन-कमल नौका तजि फिरि फिरि फे न गह्यो ॥
अस्थि पुरातन छु धित स्वान अति ज्यौं भरि मुख पकर्
यो ।
निज तालूगत रुधिर पान करि मन संतोष धर्
यो ॥
परम कठिन भव-ब्याल-ग्रसित हौं, त्रसित भयो अति भारी ।
चाहत अभय भेक सरनागत खगपति-नाथ बिसारी ॥
जलचर बृंद जाल-अंतरगत होत सिमिटि इक पासा ।
एकहि एक खात लालच-बस, नहिं देखत निज नासा ॥
मेरे अघ सारद अनेक जुग गनत पार नहिं पावै ।
तुलसिदास पतित-पावन प्रभु यह भरोस जिय आवै
पद ९३
कृपा सो धौं कहाँ बिसारी राम ।
जेहि करुना सुनि श्रवन दीन-दुख धावत हौ तजि धाम ॥
नागराज निज बल बिचारि हिय हारि चरन चित दीन ।
आरत गिरा सुनत खगपति तजि चलत बिलंब न कीन ॥
दितिसुत-त्रास त्रसित निसि दिन प्रहलाद प्रतिज्ञा राखी ।
अतुलित बल मृगराज-मनुज-तनु दनुज हत्यो श्रुति साखी ॥
भूप सदसि सब नृप बिलोकि प्रभु राखु कह्यो नर-नारी ।
बसन पूरि, अरि-दरप दूरि करि भूरि कृपा दनुजारी ॥
एक एक रिपु ते त्रासित जन तुम राखे रघुबीर ।
अब मोहि देत दुसह दुख बहु रिपु कस न हरहु भव-पीर ॥
लोभ ग्राह, दनुजेस-क्रोध, कु रुराज-बंधु खल मार ।
तुलसिदास प्रभु यह दारुन दुख भंजहु राम उदार
पद ९४
काहे ते हरि मोहिं बिसारो ।
जानत निज महिमा मेरे अघ, तदपि न नाथ सँभारो ॥
पतित-पुनीत दीनहित असरन-सरन कहत श्रुति चारो ।
हौं नहिं अधम सभीत दीन ? किधौं बेदन मृषा पुकारो ? ॥
खग-गनिका-गज-ब्याध-पाँति जहँ तहँ हौ हूँ बैठारो ।
अब के हि लाज कृपानिधान परसत पनवारो टारो ॥
जो कलिकाल प्रबल अति होतो तुव निदेस ते न्यारो ।
तौ हरि रोस भरोस दोस गुन तेहि भजते तजि गारो ॥
मसक बिरंचि, बिरंचि मसक सम करहु प्रभाउ तुम्हारो ।
यह सामर्थ्य अछत मोहिं त्यागहु, नाथ तहाँ कछु चारो ॥
नाहिन नरक परत मोकहँ डर,जद्यपि हौं अति हारो ।
यह बड़ि त्रास दासतुलसी प्रभु नामहुँ पाप न जारो
पद ९५
तऊ न मेरे अघ अवगुन गनिहैं ।
जौ यमराज काज सब परिहरि यही ख्याल उर अनिहैं ॥
चलिहैं छू टि पुंज पापिन के असमंजस जिय जनिहैं ।
देखि खलल अधिकार प्रभू सों (मेरी) भूरि भलाई भनिहैं ॥
हँसि करिहैं परतीति भगत की भगत-सिरोमनि मनिहैं ।
ज्यों त्यों तुलसिदास कोसलपति अपनायहि पर बनिहैं
पद ९६
जौ पै जिय धरिहौ अवगुन जन के ।
तौ क्यों कटत सुकृत-नख तें मोपै बिपुल बृंद अघ-बन के ॥
कहिहै कौन कलुष मेरे कृत करम बचन अरु मन के ।
हारहिं अमित सेष सारद स्रुति गिनत एक-एक छन के ॥
जो चित चढ़ै नाम-महिमा जिन गुनगन पावन पन के ।
तो तुलसिहिं तारिहौ बिप्र ज्यों कसन तोरि जमगन के
पद ९७
जौ पै हरि जन के औगुन गहते ।
तौ सुरपति कु रुराज बालि सो कत हठि बैर बिसहते ?॥
जौ जप-जाग-जोग-ब्रत-बरजित के वल प्रेम न चहते ।
तौ कत सुर मुनिबर बिहाय ब्रज गोप-गेह बसि रहते ?॥
जौ जहँ तहँ प्रन राखि भगत को भजन-प्रभाउ न कहते ।
तौ कलि कठिन करम-मारग जड़ हम के हि भाँति निबहते ? ॥
जौ सुतहित लिए नाम अजामिल के अघ अमित न दहते ।
तौ जमभट साँसति-हर हम से बृषभ खोजि खोजि नहते ॥
जौ जग-बिदित पतित-पावन अति बाँकु र बिरद न बहते ।
तौ बहुकल्प कु टिल तुलसी से सपनेहुँ सुगति न लहते
पद ९८
ऐसी हरि करत दास पर प्रीति ।
निज प्रभुता बिसारि जन के बस होत सदा यह रीति ॥
जिन बाँधे सुर असुर नाग नर प्रबल करम की डोरी ।
सोइ अबिछिन्न ब्रह्म जसुमति हठि बाँध्यो सकत न छोरी ॥
जाकी मायाबस बिरंचि सिव नाचत पार न पायो ।
करतल ताल बजाइ ग्वाल-जुवतिन सोइ नाच नचायो ॥
बिस्वंभर, श्रीपति, त्रिभुवन-पति बेद-बिदित यह लीख ।
बलि सों कछु न चली प्रभुता बरु ह्वै द्विज माँगी भीख ॥
जाको नाम लिए छू टत भव-जनम-मरन दुख-भार ।
अंबरीष हित लागि कृपानिधि सोइ जनम्यौ दस बार ॥
जोग बिराग ध्यान जप तप करि जेहि खोजत मुनि ज्ञानी ।
बानर भालु चपल पसु पाँवर, नाथ तहाँ रति मानी ॥
लोकपाल, जम, काल, पवन, रबि, ससि सब अज्ञाकारी ।
तुलसिदास प्रभु उग्रसेन के द्वार बेंत-कर-धारी
पद ९९
बिरद गरीबनिवाज राम को ।
गावत बेद पुरान संभ सुक प्रगट प्रभाव नाम को ॥
ध्रुव, प्रहलाद, बिभीषन, कपि, जदुपति , पाडंव, सुदाम को ।
लोक सुजस परलोक सुगति इनमें को हो राम काम को ॥
गनिका, कोल, किरात, आदि-कबि इनते अधिक बाम को ।
बाजिमेध कब कियो अजामिल, गज गायो कब साम को ॥
छली मलीन हीन सबही सँग, तुलसी सो छीन छाम को ।
नाम-नरेस-प्रताप प्रबल जग जुग जुग चालत चाम को
पद १००
सुनि सीतापति सील सुभाउ ।
मोद न मन, तन पुलक, नयन जल, सो नर खेहर खाउ ॥
सिसुपन तें पितु मातु बंधु गुरु सेवक सचिव सखाउ ।
कहत राम-बिधु-बदन रिसौहैं सपनेहुँ लख्यो न काउ ॥
खेलत संग अनुज बालक नित जोगवत अनट अपाउ ।
जीति हारि चुचुकारि दुलारत, देत दिवावत दाउ ॥
सिला साप-संताप-बिगत भइ परसत पावन पाउ ।
दई सुगति सो न हेरि हरष हिय, चरन छु एको पछिताउ ॥
भव-धनु भंजि निदरि भूपति भृगुनाथ खाइ गये ताउ ।
छमि अपराध, छमाइ पाँइ परि, इतौ न अनत समाउ ॥
कह्यो राज, बन दियो नारिबस, गरि गलानि गयो राउ ।
ता कु मातु को मन जोगवत ज्यों निज तन मरम कु घाउ ॥
कपि सेवा-बस भए कनौड़े, कह्यौ, पवनसुत आउ ।
देबे को न कछू रिनियाँ हौं, धनिक तूँ पत्र लिखाउ ॥
अपनाए सुग्रीव बिभीषन, तिन न तज्यो छल-छाउ ।
भरत-सभा सनमानि सराहत होत न हृदय अघाउ ॥
निज करुना करतूति भगत पर चपत चलत चरचाउ ।
सकृत प्रनाम प्रनत-जस बरनत सुनत कहत फिरि गाउ ॥
समुझि समुझि गुनग्राम राम के उर अनुराग बढ़ाउ ।
तुलसिदास अनयास रामपद पाइहै प्रेम-पसाउ
पद १०१
जाउँ कहाँ तजि चरन तुम्हारे ?
काको नाम पतित-पावन जग? के हि अति दीन पियारे ?॥
कौने देव बराय बिरद-हित हठि हठि अधम उधारे ?।
खग, मृग, ब्याध, पषान, बिटप, जड़, जमन कवन सुर तारे ?॥
देव, दनुज, मुनि, नाग, मनुज सब माया-बिबस बिचारे ।
तिनके हाथ दासतुलसी प्रभु कहा अपनपौ हारे ?
पद १०२
हरि! तुम बहुत अनुग्रह कीन्हो ।
साधन-धाम बिबुध दुर्लभ तनु मोहि कृपा करि दीन्हों ॥
कोटिहुँ मुख कहि जायँ न प्रभु के एक एक उपकार ।
तदपि नाथ कछु और माँगिहौं दीजै परम उदार ॥
बिषय-बारि मन-मीन भिन्न नहिं होत कबहुँ पल एक ।
तातें सहिय बिपति अति दारुन जनमत जोनि अनेक ॥
कृपा-डोरि, बंसी-पद-अंकु स, परम प्रेम-मृदु-चारो ।
एहि बिधि बेधि हरहु मेरो दुख, कौतुक राम तिहारो ॥
हैं स्रुति-बिदित उपाय सकल, सुर के हि के हि दीन निहोरै ?
तुलसिदास यहि जीव मोह-रजु जेहि बाँध्यो सोइ छोरै
पद १०३
यह बिनती रघुबीर गुसाई ।
और आस बिस्वास-भरोसो हरो जीव-जड़ताई ॥
चहौं न सुगति, सुमति, संपति, कछु रिधि-सिधि, बिपुल बड़ाई ।
हेतु-रहित अनुराग राम-पद बढ़ौ अनुदिन अधिकाई ॥
कु टिल करम लै जाय मोहिं जहँ जहँ अपनी बरिआई ।
तहँ तहँ जनि छिन छोह छाँड़िए, कमठ-अंड की नाई ॥
या जग में जहँ लगि या तनु की प्रीति प्रतीति सगाई ।
ते सब तुलसिदास प्रभु ही सों होहिं सिमिटि एक ठाई
पद १०४
जानकी-जीवन की बलि जैहौं ।
चित कहै रामसीय पद परिहरि अब न कहूँ चलि जैहौं ॥
उपजी उर प्रतीति सपनेहुँ सुख, प्रभु-पद बिमुख न पैहौं ।
मन समेत या तन के बासिन्ह इहै सिखावन दैहौं ॥
स्रवननि और कथा नहिं सुनिहौं, रसना और न गैहौं ।
रोकिहौं नयन बिलोकत औरहिं, सीस ईस ही नैहौं ॥
नातो नेह नाथ सों करि सब नातो नेह बहैहौं ।
यह छर भार ताहि तुलसी जग जाको दास कहैहौं
पद १०५
अब लौ नसानी अब न नसैहौं ।
राम-कृपा भव-निसा सिरानी जागे फिरि न डसैहौं ॥
पायो नाम चारु चिंतामनि, उर कर तें न खसैहौं ।
स्याम रूप सुचि रुचिर कसौटी चित कं चनहिं कसैहौं ॥
परबस जानि हँस्यो इन इंद्रिन, निज बस ह्वै न हँसैहौं ।
मन मधुकर पन करि तुलसी रघुपति-पद-कमल बसैहौं
पद १०६
महाराज राम आदर्
यो धन्य सोई ।
गरुअ, गुनरासि, सर्बज्ञ, सुकृती, सूर, सील-निधि, साधु तेहि सम न कोई ॥
कीस, के वट, उपल, भालु, निसिचर, सबरि, गीध-सम-दम दया-दान-हीने ।
नाम लिए राम किए परम-पावन सकल तरत नर तिनके गुनगान कीने ॥
ब्याध-अपराध की साध राखी कौन? पिंगला कौन मति भक्ति भेई ।
कौन धौं सोमजागी अजामिल अधम? कौन गजराज धौं बाजपेई ॥
पांडु-सुत, गोपिका, बिदुर, कु बरी, सबरि सोध किए सुद्धता लेस कै सो ।
प्रेम लखि कृष्ण किए आपने तिनहुँ को, सुजस संसार हरिहर को जैसो ॥
कोल, खस, भील्ल जवनादि खल राम कहि नीच ह्वे ऊ
ँ च पद को न पायो ।
दीन-दुख-दवन श्रीरवन करुना-भवन, पतित-पावन बिरद बेद गायो ॥
मंदमति कु टिल खल-तिलक तुलसी सरिस
भो न तिहुँ-लोक तिहुँ-काल कोऊ ।
नाम की कानि पहिचानि पन आपनो
ग्रसित कलिब्याल राख्यो सरन सोऊ
पद १०७
है नीको मेरो देवता कोसलपति राम ।
सुभग सरोरुह-लोचन सुठि सुंदर स्याम ॥
सिय समेत सोहत सदा, छबि अमित अनंग ।
भुज बिसाल सर धनु धरे, कटि चारु निषंग ॥
बलि पूजा चाहत नहीं चाहै एक प्रीति ।
सुमिरत ही मानै भलो, पावन सब रीति ॥
देइ सकल सुख, दुख दहै आरत-जन-बंधु ।
गुन गहि अघ अवगुन हरै, अस करुनासिंधु ॥
देस काल पूरन सदा, बद बेद पुरान ।
सब को प्रभु,सब मों बसै,सब की गति जान ॥
को करि कोटिक कामना पूजै बहु देव ?
तुलसिदास तेहि सेइए संकर जेहि सेव
पद १०८
बीर महा अवराधिए साधे सिधि होय ।
सकल काम पूरन करै जानै सब कोय ॥
बेगि, बिलंब न कीजिए, लीजै उपदेस ।
बीज महा मंत्र जपिए सोई जो जपत महेस ॥
प्रेम-बारि तर्पन भलो, घृत सहज सनेहु ।
संसय समिधि , अगिनि छमा, ममता बलि देहु ॥
अघ उचाटि मन बस करै, मारै मद मार ।
आकरषै सुख संपदा संतोष बिचार ॥
जे यहि भाँति भजन किए मिले रघुपति ताहि ।
तुलसिदास प्रभुपथ चढ़्यौ, जौ लेहु निबाहि
पद १०९
कस न करहु करुना हरे! दुखहरन मुरारि!
त्रिबिध-ताप संदेह-सोक-संसय-भय-हारि ॥
एक कलिकाल-जनित मल मतिमंद मलिन-मन ।
तेहि पर प्रभु नहिं कर सँभार, के हि भाँति जियै जन ॥
सब प्रकार समरथ, प्रभो! मैं सब बिधि दीन ।
यह जिय जानि द्रवहु नहीं मै करम बिहीन ॥
भ्रमत अनेक जोनि रघुपति! पति आन न मोरे ।
दुख सुख सहौं रहौं सदा सरनागत तोरे ॥
तो सम देव न कोउ कृपालु समुझौं मन माहीं ।
तुलसिदास हरि तोषिए सो साधन नाहीं
पद ११०
कहु के हि कहिय कृपानिधे! भव-जनित बिपति अति ।
इंद्रिय सकल बिकल सदा, निज निज सुभाउ रति ॥
जे सुख-संपति, सरग नरक संतत सँग लागी ।
हरि परिहरि सोइ जतन करत मन मोर अभागी ॥
मै अति दीन, दयालु देव, सुनि मन अनुरागे ।
जो न द्रवहु, रघुबीर धीर! दुख काहे न लागे ॥
जद्यपि मैं अपराध-भवन, दुख-समन मुरारे ।
तुलसिदास कहँ आस इहै बहु पतित उधारे
पद १११
के सव! कहि न जाइ का कहिए?।
देखत तव रचना बिचित्र अति समुझि मनहिं मन रहिए ॥
सून्य भीति पर चित्र, रंग नहिं, तनु बिनु लिखा चितेरे ।
धोये मिटै न, मरै भीति-दुख, पाइय यहि तनु हेरे ॥
रबिकर-नीर बसै अति दारुन मकर रूप तेहि माहीं ।
बदन-हीन सो ग्रसै चराचर पान करन जे जाहीं ॥
कोउ कह सत्य, झूठ कह कोऊ, जुगल प्रबल कोउ मानै ।
तुलसिदास परिहरै तीन भ्रम सो आपन पहिचानै
पद ११२
के सव! कारन कौन गुसाई ।
जेहि अपराध असाध जानि मोहिं तजेहु अज्ञ की नाई ॥
परम पुनीत संत कोमल-चित तिनहिं तुमहिं बनि आई ।
तौ कत बिप्र ब्याध गनिकहि तारेहु? कछु रही सगाई ॥
काल कर्म, गति अगति जीव की सब हरि हाथ तुम्हारे ।
सोइ कछु करहु रहहु ममता मम, फिरहुँ न तुमहिं बिसारे ॥
जौ तुम तजहु भजौं न आन प्रभु, यह प्रमान पन मोरे ।
मन क्रम बचन नरक सुरपुर जहँ तहँ रघुबीर निहोरे ॥
जद्यपि नाथ उचित न होत अस प्रभु सों करौं ढिठाई ।
तुलसिदास सीदत निसिदिन देखत तुम्हारि निठुराई
पद ११३
माधव! अब न द्रवहु के हि लेखे ?
प्रनतपाल पन तोर, मोर पन जिअउँ कमलपद देखे ॥
जब लगि मै न दीन, दयालु तैं, मैं न दास, तैं स्वामी ।
तब लगि जो दुख सहेउँ कहेउँ नहिं, जद्यपि अंतरजामी ॥
तैं उदार, मैं कृपन, पतित मैं, तैं पुनीत स्रुति गावै ।
बहुत नात रघुनाथ तोहि मोहि, अब न तजे बनि आवै ॥
जनक-जननि, गुरु बंधु सुहृद पति सब प्रकार हितकारी ।
द्वैतरूप तम-कू प परौं नहिं अस कछु जतन बिचारी ॥
सुनु अदभ्र-करुना, बारिज-लोचन, मोचन-भय-भारी ।
तुलसिदास प्रभु तव प्रकास बिनु संसय टरै न टारी
पद ११४
माधव! मो समान जग माहीं ।
सब बिधि हीन, मलीन, दीन अति लीन-बिषय कोउ नाहीं ॥
तुम सम हेतु-रहित कृपालु, आरत-हित, ईसहि त्यागी ।
मैं दुख-सोक-बिकल कृपालु! के हि कारन दया न लागी ?॥
नाहिंन कछु अवगुन तुम्हार, अपराध मोर मैं माना ।
ज्ञान-भवन तनु दिएहु नाथ! सोउ पाय न मैं प्रभु जाना ॥
बेनु करील, श्रीखंड बसंतहि दूषन मृषा लगावै ।
सार-रहित, हत-भाग्य सुरभि पल्लव सो कहु कहँ पावै ॥
सब प्रकार मैं कठिन, मृदुल हरि, दृढ़ बिचार जिय मोरे ।
तुलसिदास प्रभु मोह-शृंखला छु टिहि तुम्हारे छोरे
पद ११५
माधव! मोह-फाँस क्यों टूटै ?
बाहिर कोटि उपाय करिय, अभ्यंतर ग्रन्थि न छू टै ॥
घृतपूरन कराह अंतरगत ससि प्रतिबिंब दिखावै ।
ईंधन अनल लगाय कलप सत औटत नास न पावै ॥
तरु-कोटर महँ बस बिहंग, तरु काटे मरै न जैसे ।
साधन करिय बिचार-हीन मन सुद्ध होइ नहिं तैसे ॥
अंतर मलिन बिषय मन अति, तन पावन करिय पखारे ।
मरै न उरग अनेक जतन बलमीकि बिबिध बिधि मारे ॥
तुलसिदास हरि-गुरु-करुना बिनु बिमल बिबेक न होई ।
बिनु बिबेक संसार-घोर-निधि पार न पावै कोई
पद ११६
माधव! अस तुम्हारि यह माया ।
करि उपाय पचि मरिय, तरिय नहिं जब लगि करहु न दात्रा ॥
सुनिय, गुनिय, समुझिय, समुझाइय दसा हृदय नहिं आवै ।
जेहि अनुभव बिनु मोह-जनित दारुन भव-बिपति सतावै ॥
ब्रह्म पियूष मधुर सीतल जो पै मन सो रस पावै ।
तौ कत मृगजल रूप बिषय कारन निसि बासर धावै ॥
जेहि के भवन बिमल चिंतामनि सो कत काँच बटोरै ।
सपने परबस पर्
यो जागि देखत के हि जाइ निहोरै ?॥
ज्ञान भगति साधन अनेक सब सत्य, झूँठ कछु नाही ।
तुलसिदास हरि-कृपा मिटै भ्रम, यह भरोस मन माहीं
पद ११७
हे हरि! कवन दोष तोहिं दीजै ?
जेहि उपाय सपनेहुँ दुर्लभ गति सोइ निसि-बासर कीजै ॥
जानत अर्थ अनर्थ-रूप, तमकू प परब यहि लागे ।
तदपि न तजत स्वान, अज, खर ज्यो फिरत बिषय-अनुरागे ॥
भूत-द्रोह-कृत मोह-बस्य हित आपन मै न बिचारो ।
मद, मत्सर, अभिमान, ज्ञान-रिपु इन महँ रहनि अपारो ॥
बेद पुरान सुनत समुझत रघुनाथ सकल जगब्यापी ।
भेदत नहिं श्रीखंड बेनु इव सारहीन मन पापी ॥
मैं अपराध सिंधु करुनाकर ! जानत अंतरजामी ।
तुलसिदास भव-ब्याल-ग्रसित तव सरन उरग-रिपु-गामी
पद ११८
हे हरि ! कवन जतन सुख मानहु ?
जिमि गज-दसन तथा मम करनी सब प्रकार तुम जानहु ॥
जो कछु कहिय करिय भवसागर तरिय बत्सपद जैसे ।
रहनि आन बिधि, कहिय आन, हरिपद सुख पाइय कै से ॥
देखत चारु मयूर बयन-सुभ, बोलि सुधा इव सानी ।
सबिष उरग-आहार निठुर अस, यह करनी वह बानी ॥
अखिल-जीव-वत्सल निर्मत्सर चरन-कमल-अनुरागी ।
ते तव प्रिय रघुबीर! धीरमति अतिसय निज-पर त्यागी ॥
जद्यपि मम अवगुन अपार संसार-जोग्य रघुराया ।
तुलसिदास निज गुन बिचारि करुनानिधान करु दाया
पद ११९
हे हरि ! कवन जतन भ्रम भागै ?
देखत सुनत बिचारत यह मन निज सुभाव नहिं त्यागै ॥
भगति, ज्ञान, बैराग्य सकल साधन यहि लागि उपाई ।
कोउ भल कहउ, देउ कछु कोऊ, असि बासना न उर तें जाई ॥
जेहि निसि सकल जीव सूतहिं तव कृपापात्र जन जागै ।
निज करनी बिपरीत देखि मोहिं समुझि महा भय लागै ॥
जद्यपि भगन-मनोरथ बिधि-बस सुख इच्छत दुख पावै ।
चित्रकार करहीन जथा स्वारथ बिनु चित्र बनावै ॥
हृषीके श सुनि नाउँ जाउँ बलि, अति भरोस जिय मोरे ।
तुलसिदास इंद्रिय-संभव दुख हरे बनिहिं प्रभु तोरे
पद १२०
हे हरि ! कस न हरहु भ्रम भारी ?
जद्यपि मृषा सत्य भासै जब लगि नहिं कृपा तुम्हारी ॥
अर्थ अबिद्यमान जानिय संसृति नहिं जाइ गोसाई ।
बिन बाँधे निज हठ सठ परबस पर्
यो कीर की नाई ॥
सपने ब्याधि बिबिध बाधा भइ, मृत्यु उपस्थित आई ।
बैद अनेक उपाय करहिं, जागे बिनु पीर न जाई ॥
स्रुति-गुरु-साधु-सुमृति-संमत यह दृश्य असत दुखकारी ।
तेहि बिनु तजे, भजे बिनु रघुपति बिपति सकै को टारी ?॥
बहु उपाय संसार-तरन कहँ बिमल गिरा स्रुति गावै ।
तुलसिदास ‘मैं मोर’ गए बिनु जिउ सुख कबहुँ न पावै
पद १२१
हे हरि ! यह भ्रम की अधिकाई ।
देखत सुनत कहत समुझत संसय संदेह न जाई ॥
जो जग मृषा, ताप-त्रय-अनुभव होहिं कहहु के हि लेखे ।
कहि न जाय मृगबारि सत्य, भ्रम तें दुख होइँ बिसेखे ॥
सुभग सेज सोवत सपने, बारिधि बूड़त भय लागै ।
कोटिहुँ नाव न पार पाव कोउ जब लगि आपु न जागै ॥
अनबिचार रमनीय सदा, संसार भयंकर भारी ।
सम संतोष दया बिबेक तें व्यवहारी सुखकारी ॥
तुलसिदास सब बिधि-प्रपंच जग जदपि झूठ स्रुति गावै ।
रघुपति-भगति संत-संगति बिनु को भव-त्रास नसावै
पद १२२
मै हरि, साधन करइ न जानी ।
जस आमय भेषज न कीन्ह तस, दोष कहा दिरमानी ॥
सपने नृप कहँ घटै बिप्र-बध, बिकल फिरै अघ लागे ।
बाजिमेध सत कोटि करै नहिं सुद्ध होइ बिनु जागे ॥
स्रग महँ सर्प बिपुल भयदायक प्रगट होइ अबिचारे ।
बहु आयुध धरि, बल अनेक करि हारहिं, मरै न मारे ॥
निज भ्रम ते रबिकर-सम्भव सागर अति भय उपजावै ।
अवगाहत बोहोत नौका चढ़ि कबहुँ पार न पावै ॥
तुलसिदास जग आपु सहित जब लगि निर्मूल न जाई ।
तब लगि कोटि कलप उपाय करि मरिय, तरिय नहिं भाई
पद १२३
अस कछु समुझि परत, रघुराया !
बिनु तव कृपा दयालु दास-हित मोह न छू टै माया ॥
बाक्य-ज्ञान अत्यंत निपुन भव-पार न पावै कोई ।
निसि गृह मध्य दीप की बातन तम निबृत नहिं होई ॥
जैसे कोइ इक दीन दुखित अति असन-हीन दुख पावै ।
चित्र कल्पतरु कामधेनु गृह लिखे न बिपति नसावै ॥
षट रस बहु प्रकार भोजन कोउ दिन अरु रैनि बखानै ।
बिनु बोले संतोष-जनित सुख खाइ सोइ पै जानै ॥
जब लगि नहिं निज हृदि प्रकास, अरु बिषय-आस मन माहीं ।
तुलसिदास तब लगि जग-जोनि भ्रमत सपनेहुँ सुख नाहीं
पद १२४
जौ निज मन परिहरै बिकारा ।
तौ कत द्वैत-जनित संसृति-दुख, संसय, सोक अपारा ॥
सत्रु मित्र मध्यस्थ तीनि ये मन कीन्हे बरिआई ।
त्यागन गहब उपेच्छनीय अहि हाटक तृन की नाई ॥
असन, बसन, बसु , बस्तु बिबिध बिधि सब मनि महँ रह जैसे ।
सरग, नरक, चर अचर लोक बहु बसत मध्य मन तैसे ॥
बिटप मध्य पुत्रिका , सूत्र महँ कं चुकि बिनहिं बनाए ।
मन महँ तथा लीन नाना तनु, प्रगटत अवसर पाए ॥
रघुपति-भगति-बारि-छालित-चित बिनु प्रयास ही सूझै ।
तुलसिदास कह चिद-बिलास जग बूझत बूझत बूझै
पद १२५
मै के हि कहौं बिपति अति भारी । श्रीरघुबीर धीर हितकारी ॥
मम हृदय भवन प्रभु तोरा । तहँ बसे आइ बहु चोरा ॥
अति कठिन करहिं बरजोरा । मानहिं नहिं बिनय निहोरा ॥
तम, मोह, लोभ, अहँकारा । मद, क्रोध, बोध-रिपु, मारा ॥
अति करहिं उपद्रव नाथा । मरदहिं मोहि जानि अनाथा ॥
मैं एक, अमित बटपारा । कोउ सुनै न मोर पुकारा ॥
भागेहु नहि नाथ उबारा । रघुनायक, करहु सँभारा ॥
कह तुलसिदास सुनु रामा । लूटहिं तस्कर तव धामा ॥
चिंता यह मोहिं अपारा । अपजस नहिं होइ तुम्हारा
पद १२६
मन मेरे मानहि सिख मेरी । जो निजु भगति चहै हरि के री ॥
उर आनहि प्रभु-कृत हित जेते । सेवहि ते जे अपनपौ, चेते ॥
दुख सुख अरु अपमान बड़ाई । सब सम लेखहिं बिपति बिहाई ॥
सुनु सठ काल-ग्रसित यह देही । जनि तेहि लागि बिदूषहि के ही ॥
तुलसिदास बिनु असि मति आयै । मिलहिं न राम कपट-लय लाये
पद १२७
मै जानी हरिपद-रति नाहीं । सपनेहु नहि बिराग मन माहीं ॥
जे रघुबीर चरन अनुरागे । तिन्ह सब भोग रोग-सम त्यागे ॥
काम, भुजंग डसत जब जाहीं । बिषय-नींब कटु लगत न ताही ॥
असमंजस अस हृदय बिचारी । बढ़त सोच नित नूतन भारी ॥
जब कब राम-कृपा दुख जाई । तुलसिदास नहिं आन उपाई
पद १२८
सुमिरु सनेह-सहित सीतापति । रामचरन तजि नहिंन आन गति ॥
जप, तप, तीरथ, जोग, समाधी । कलि मति बिकल,न कछु निरुपाधी ॥
करतहुँ सुकृत न पाप सिराहीं । रकतबीज जिमि बाढ़त जाहीं ॥
हरति एक अघ-असुर-जालिका । तुलसिदास प्रभु-कृपा-कालिका
पद १२९
रुचिर रसना तू राम राम राम क्यों न रटत ।
सुमिरत सुख सुकृत बढ़त, अघ अमंगल घटत ॥
बिनु स्रम कलि-कलुष-जाल कटु कराल कटत ।
दिनकर के उदय जैसे तिमिर-तोम फटत ॥
जोग, जाग, जप, बिराग, तप, सुतीरथ अटत ।
बाँधिबे को भव-गयंद रेनु की रजु बटत ॥
परिहरि सुर-मनि सुनाम गुंजा लखि लटत ।
लालच लघु तेरो लखि तुलसि तोहि हटत
पद १३०
राम, राम, राम, राम, राम, राम, जपत ।
मंगल मुद उदित होत, कलि-मल-छल छपत ॥
कहु के लहे फल रसाल बबुर-बीज बपत ।
हाहरि जनि जनम जाय गाल-गूल गपत ॥
काल, करम, गुन, सुभाव सबके सीस तपत ।
राम-नाम-महिमा की चरचा चले चपत ॥
साधन बिनु सिद्धि सकल बिकल लोग लपत ।
कलिजुग बर बनिज बिपुल नाम-नगर खपत ॥
नाम सो प्रतीति-प्रीति हृदय सुथिर थपत ।
पावन किय रावन-रिपु तुलसिहु से अपत
पद १३१
पावन प्रेम-राम-चरन जनम लाहु परम ।
रामनाम लेत होत सुलभ सकल धरम ॥
जोग, मख, बिबेक बिरत बेद-बिहित करम ।
करिबे कहँ कटु कठोर, सुनत मधुर नरम ॥
तुलसी सुनि जानि बूझि भूलहि जनि भरम ।
तेहि प्रभु को होहि जाहि सबही की सरम
पद १३२
राम से प्रीतम की प्रीति-रहित जीव जाय जियत ।
जेहि सुख सुख मानि लेत सुख सो समुझ कियत ॥
जहँ जहँ जेहि जोनि जनम महि पताल बियत ।
तहँ-तहँ तू बिषय-सुखहिं चहत, लहत नियत ॥
कत बिमोह लट्यो फट्यो गगन मगन सियत ।
तुलसी प्रभु-सुजस गाइ क्यों न सुधा पियत
पद १३३
तोसो हौं फिरि फिरि हित सत्य बचन कहत ।
सुनि मन गुनि समुझि क्यों न सुगम सुमग गहत ॥
छोटो बड़ो,खोटो खरो जग जो जहँ रहत ।
अपनो अपने को भलो कहहु को न चहत ?॥
बिधि लगि लघु कीट अवधि सुख सुखी, दुख दहत ।
पसु लौं पसुपाल ईस बाँधत छोरत नहत ॥
बिषय मुद निहारि भार सिर ज्यों काँधे बहत ।
योहीं जिय जानि मानि सठ तू साँसति सहत ॥
पायो के हि घृत बिचारु हरिन-बारि महत ।
तुलसी तकु ताहि सरन जाते सब लहत
पद १३४
ताते हौं बार बार देव! द्वार परि पुकार करत ।
आरति नत दीनता कहे प्रभु संकट हरत ॥
लोकपाल सोक-बिकल रावन-डर डरत ।
का सुनि सकु चे कृपालु नर-सरीर धरत ॥
कौसिक, मुनि-तीय, जनक सोच-अनल जरत ।
साधन के हि सीतल भये सो न समुझि परत ॥
के वट, खग, सबरि सहज चरनकमल न रत ।
सनमुख तोहिं होत नाथ कु तरु सुफर फरत ॥
बंधु-बैर कपि बिभीषन गुरु गलानि गरत ।
सेवा के हि रीझि राम किए सरिस भरत ?॥
सेवक भयो पवनपूत साहिब अनुहरत ।
ताको लिए नाम राम सबको सुढर ढरत ॥
जाने बिनु राम-रीति पचि पचि जग मरत ।
परिहरि छल सरन गए तुलसिहु से तरत
पद १३५
राम सनेही सों तैं न सनेह कियो ।
अगम जो अमरनि हूँ सो तनु तोहिं दियो ॥
दियो सुकु ल जनम सरीर सुंदर हेतु जो फल चारि को ।
जो पाइ पंडित परमपद पावत पुरारि मुरारि को ॥
यह भरतखंडसमीप सुरसरि, थल भली, संगति भली ।
तेरी कु मति बायर कलप-बल्ली चहति बिष-फल फली ॥
अजहूँ समुझि चित दै सुनु परमारथ ।
है हित सो जगहूँ जाहि तें स्वारथ ॥
स्वारथहि प्रिय, स्वारथ सो काते, कौन बेद बखानई ।
देखु खल, अहि-खेल परिहरि सो प्रभुहि पहिचानाई ॥
पितु,मातु गुरु, स्वामी, अपनपो, तिय, तनय, सेवक, सखा ।
प्रिय लगत जाके प्रेम सों बिनु हेतु हित नहिं तैं लखा ॥
दूरि न सो हितू हेरि हिये ही है ।
छलहि छाँड़ि सुमिरे छोह किए ही है ।
किए छोह छाया कमल कर की भगतपर भजतहि भजै ।
जगदीस जीवन जीव को जो साज सब सबको सजै ॥
हरिहि हरिता, बिधिहि बिधिता, सिवहि सिवता जो दई ।
सोइ जानकी-पति मधुर मूरति मोदमय मंगल मई ॥
ठाकु र अतिहि बड़ो सील सरल सुठि ।
ध्यान-अगम सिव हू,भेट्यो के वट उठि ॥
भरि अंक भेट्यो सजल नयन सनेह सिथिल सरीर सों ।
सुर सिद्ध मुनि कबि कहत कोउ न प्रेमप्रिय रघुबीर सो ।
खग सबरि निसिचर भालु कपि किए आपु तें बंदित बड़े ।
तापर तिनकी सेवा सुमिरि जिय जात जनु सकु चनि गड़े ॥
स्वामीको सुभाव कह्यो सो जब उर आनिहै ।
सोच सकल मिटिहैं, राम भलो मन मानिहैं ॥
भलो मानिहैं रघुनाथ जोरि जो हाथ माथो नाइहै ।
ततकाल तुलसीदास जीवन जनम को फल पाइहै ॥
जपि नाम करहि प्रनाम कहि गुन-ग्राम,रामहिं धरि हिये ।
बिचरहि अवनि अवनीस-चरन-सरोज मन मधुकर किये
पद १३६
जिव जब तें हरि तें बिलगान्यो । तब ते देह गेह निज जान्यो ॥
मायाबस सरुप बिसरायो । तेहि भ्रम तें दारुन दुख पायो ॥
पायो जो दारुन दुसह दुख, सुख-लेस सपनेहुँ नहिं मिल्यो ।
भव-सूल सोक अनेक जेहि तेहि पंथ तू हठि हठि चल्यौ ॥
बहु जोनि जन्म जरा बिपति, मतिमंद हरि जान्यो नहीं ।
श्रीराम बिनु बिश्राम मूढ़! बिचारि लखि पायो कहीं ॥
आनँद-सिंधु-मध्य तव बासा । बिनु जाने कस मरसि पियासा ॥
मृग-भ्रम-बारि सत्य जिय जानी । तहँ तू मगन भयो सुख मानी ॥
तहँ मगन मज्जसि पान करि त्रयकाल जल नाहीं जहाँ ।
निज सहज अनुभव रूप तव खल भूलि अब आयो तहाँ ॥
निर्मल निरंजन निर्विकार उदार सुख तैं परिहर्
यो ।
निःकाज राज बिहाय नृप इव स्वप्न कारागृह पर्
यो ॥
तैं निज करम-डोरि दृढ़ कीन्हीं । अपने करनि गाँठि गहि दीन्हीं ॥
ताते परबस पर्
यो अभागे । ता फल गर्भ-बास-दुख आगे ॥
आगे अनेक समूह संसृति, उदरगत जान्यो सोऊ ।
सिर हेठ , ऊपर चरन, संकट बात नहिं पूछै कोऊ ॥
सोनित पुरीष जो मूत्र मल कृमि कर्दमावृत सोवही ।
कोमल सरीर, गँभीर बेदन, सीस धुनि-धुनि रोवहीं ॥
तू निज करम-जाल जहँ घेरो । श्रीहरि संग तज्यो नहिं तेरो ॥
बहुबिधि प्रतिपालन प्रभु कीन्हों । परम कृपालु ज्ञान तोहि दीन्हों ॥
तोहि दियो ज्ञान-बिबेक जन्म अनेक की तब सुधि भई ।
तेहि ईस की हौं सरन जाकी बिषम माया गुनमई ॥
जेहि किए जीव निकाय बस रस हीन दिन दिन अति नई ।
सो करौ बेगि सँभारि श्रीपति बिपति महँ जेहि मति दई ॥
पुनि बहुबिधि गलानि जिय मानी । अब जग जाइ भजौं चक्रपानी ॥
ऐसेहि करि बिचार चुप साधी । प्रसव-पवन प्रेरेउ अपराधी ॥
प्रेर्
यो जो परम प्रचंड मारुत कष्ट नाना तैं सह्यो ।
सो ज्ञान ध्यान बिराग अनुभव जातना-पावक दह्यो ॥
अति खेद ब्याकु ल अल्प बल छिन एक बोलि न आवई ।
तव तीव्र कष्ट न जान कोउ सब लोग हर्षित गावई ॥
बाल-दसा जेते दुख पाए । अति अनीस नहिं जायँ गनाए ॥
छु धा ब्याधि ब्याधा भइ भारी । बेदन नहिं जानै महतारी ॥
जननी न जानै पीर सो के हि हेतु सिसु रोदन करै ।
सोइ करै बिबिध उपाय जातें अधिक तुव छाती जरै ॥
कौमार, सैसव अरु किसोर अपार अघ को कहि सकै ।
ब्यतिरेक तोहि निर्दय! महाखल! आन कहु को सहि सकै ?॥
जोबन जुवती-सँग रँग रात्यो । तब तू महा मोह मद मात्यो ॥
ताते तजी धर्म मरजादा । बिसरे तब सब प्रथम बिषादा ॥
बिसरे बिषाद निकाय-संकट समुझि नहिं फाटत हियो ।
फिरि गर्भगत-आवर्त सृंसति-चक्र जेहि होइ सोइ कियो ॥
कृमि-भस्म-बिट-परिनाम तनु तेहि लागि जग बैरी भयो ।
परदार परधन द्रोहपर संसार बाढ़ै नित नयो ॥
देखत ही आई बिरुधाई । जो तैं सपनेहुँ नाहिं बुलाई ॥
ताके गुन कछु कहे न जाहीं । सो अब प्रगट देखु तनु माहीं ॥
सो प्रगट तनु जर्जर जराबस ब्याधि सूल सतावई ।
सिर-कं प, इन्द्रिय-सक्ति प्रतिहत बचन काहु न भावई ॥
गृहपाल हू तें अति निरादर, खान, पान न पावई ।
ऐसिहु दसा न बिराग, तहँ तृष्णा तरंग बढ़ावई ॥
कहि को सकै महा भव तेरे । जनम एक के कछु क गने रे ॥
खानि चारि संतत अवगाही । अजहुँ न करु बिचार मन माहीं ॥
अजहुँ बिचारि बिकार तजि भजु राम जन-सुखदायकं ।
भवसिंधु दुस्तर जलरथं भजु चक्रधर सुर-नायकं ॥
बिनु हेतु करुनाकर उदार अपार-माया तारनं ।
कै वल्य-पति, जगपति, रमापति, प्रानपति, गतिकारनं ॥
रघुपति-भगति सुलभ सुखकारी । सो त्रयताप-सोक-भय-हारी ॥
बिनु सतसंग भगति नहिं होई । ते तब मिलै द्रवै जब सोई ॥
जब द्रवै दीनदयालु राघव साधु-संगति पाइए ।
जेहि दरस-परस-समागमादिक पापरासि नसाइए ॥
जिन्हके मिले सुख-दुख समान, अमानतादिक गुन भए ।
मद मोह लोभ बिषाद क्रोध सुबोध तें सहजहि गए ॥
सेवत साधु द्वैत-भय भागे । श्रीरघुबीर-चरन लय लागे ॥
देह-जनित विकार सब त्यागे । तब फिरि निज स्वरूप अनुरागे ॥
अनुराग सो निज रूप जो जग तें बिलच्छन देखिए ।
सन्तोष सम सीतल सदा दम देहवंत न लेखिए ॥
निर्मल निरामय एकरस, तेहि हर्ष-सोक न ब्यापई ।
त्रैलोक्य-पावन सो सदा जाकी दसा ऐसी भई ॥
जो तेहि पंथ चलै मन लाई । तौ हरि काहे न होहिं सहाई ।
जो मारग स्रुति-साधु दिखावै । तेहि पथ चलत सबै सुख पावै ॥
पावै सदा सुख हरि-कृपा, संसार-आसा तजि रहै ।
सपनेहुँ नहीं सुख द्वैत दरसन, बात कोटिक को कहै ॥
द्विज देव गुरु हरि संत बिनु संसार पार न पावई ।
यह जानि तुलसीदास त्रासहरन रमापति गावई
पद १३७
जोपै कृपा रघुपति कृपालु की बैर और के कहा सरै ।
होइ न बाँको बार भगत को जो कोउ कोटि उपाय करै ॥
तकै नीच जो मीच साधु की सोइ पामर तेहि मीच मरै ॥
बेद-बिदित प्रहलाद कथा सुनि को न भगति-पथ पाउँ धरै ? ॥
गज उधारि हरि थप्यो बिभीषन, ध्रुव अबिचल कबहूँ न टरै ।
अंबरीष की साप सुरति करि अजहुँ महामुनि ग्लानि गरै ॥
सों न कहा जो कियो सुजोधन, अबुध आपने मान जरै ।
प्रभु-प्रसाद सौभाग्य बिजय-जस, पांडु-तनय बरिआइँ बरै ॥
जो जो कू प खनैगो पर कहँ, सो सठ फिरि तेहि कू प परै ।
सपनेहुँ सुख न संतद्रोही कहँ, सुरतरु सोउ बिष-फरनि फरै ॥
है काके द्वै सीस ईस के जौ हठि जन की सीम चरै ?
तुलसिदास रघुबीर-बाहुबल सदा अभय काहु न डरै
पद १३८
कबहुँ सो कर-सरोज रघुनायक धरिहौ, नाथ! सीस मेरे ।
जेहि कर अभय किए जन आरत बारक बिबस नाम टेरे ॥
जेहि कर-कमल कठोर संभुधन भंजि जनक-संसय मेट्यो ।
जेहि कर-कमल उठाइ बंधु ज्यों परम प्रीती के वट भेंट्यो ॥
जेहि कर-कमल कृपालु गीध कहँ पिंडोदक दै धाम दियो ।
जेहि कर बालि बिदारि दास-हित, कपिकु ल-पति सुग्रीव कियो ॥
आयो सरन सभीत बिभीषन जेहि कर-कमल तिलक कीन्हों ।
जेहि कर गहि सर चाप असुर हति अभयदान देवन दीन्हों ॥
सीतल सुखद छाँह जेहि कर की मेटति पाप, ताप, माया ।
निसि बासर तेहि कर-सरोज की चाहत तुलसिदास छाया
पद १३९
दीनदयालु दुरित दारिद दुख दुनी दुसह तिहुँ ताप तई है ।
देव-दुआर पुकारत आरत सबकी सब सुख-हानि भई है ॥
प्रभु के बचन बेद-बुध सम्मत मम मूरति महिदेव-मई है ।
तिन्हकी मति रिस,-राग, मोह, मद, लोभ लालची लीलि लई है ॥
राज-समाज कु साज कोटि कटु कल्पत कलुष कु चाल नई है ।
नीति प्रतीति प्रीति परमिति पति हेतु-बाद हठि हेरि हई है ॥
आस्रम-बरन-धरम-बिरहित जग लोक-बेद-मरजाद गई है ।
प्रजा पतित पाखंड पापरत, अपने अपने रंग रई है ॥
सांति सत्य सुभ रीति गई घटि, बढ़ी कु रीति कपट-कलई है ।
सीदत साधु, साधुता सोचति, खल बिलसत, हुलसति खलई है ॥
परमारथ स्वारथ-साधन भए अफल सफल, नहिं सिद्धि सई है ।
कामधेनु-धरनी कलि-गोमर-बिबस बिकल, जामति न बई है ॥
कलि-करनी बरनिए कहाँ लौं करत फिरत बिनु टहल टई है ।
तापर दाँत पीसि कर मींजत, को जानै चित कहा ठई है ॥
त्यों त्यों नीच चढ़त सिर ऊपर ज्यों ज्यों सीलबस ढील दई है ।
सरुष बरजि तरजिए तरजनी, कु म्हिलैहै कु म्हड़े की जई है ॥
दीजै दादि देखि नातो बलि , मही-मोद-मंगल-रितई है ।
भरे भाग अनुराग लोग कहैं राम अबध चितवनि चितई है ॥
बिनती सुनि सानंद हेरि हँसि, करुना-बारि भूमि भिजई है ।
राम-राज भयो काज सगुन सुभ, राजा राम जगत-बिजई है ॥
समरथ बड़ो सुजान सुसाहब सुकृत-सेन हारत जितई है ।
सुजन सुभाव सराहत सादर अनायास साँसति बितई है ॥
उथपे-थपन, उजारि बसावन, गई बहोर बिरद सदई है ।
तुलसी प्रभु आरत-आरतिहर अभयबाँह के हि के हि न दई है
पद १४०
ते नर नरकरूप जीवत जग भव-भंजन-पद, बिमुख अभागी ।
निसि बासर रुचि पाप, असुचि मन, खल मति-मलिन, निगमापथ-त्यागी ॥
नहिं सतसंग भजन नहिं हरि को स्रवन न राम-कथा अनुरागी ।
सुत-बित-दार-भवन-ममता-निसि सोवत अति, न कबहुँ मति जागी ॥
तुलसिदास हरि-नाम-सुधा तजि सठ हठि पियत बिषय-बिष माँगी ।
सूकर स्वान सृगाल सरिस जन जनमत जगत जननि-दुख लागी
पद १४१
रामचंद्र रघुनायक! तुम सो हौं बिनती के हि भाँति करौं ।
अघ अनेक अवलोकि आपने अनघ नाम अनुमानि डरौं ॥
पर-दुख दुखी, सुखी पर-सुख तें संत-सील नहिं हृदय धरौं ।
देखि आन की बिपति परम सुख, सुनि संपति बिनु आगि जरौं ॥
भक्ति, बिराग, ज्ञान साधन कहि बहु बिधि डहँकत लोग फिरौं ।
सिव-सर्बस सुखधाम नाम तव, बेंचि नरकप्रद उदर भरौं ॥
जानत हूँ निज पाप जलधि जिय जल-सीकर सम सुनत लरौं ।
रज सम पर अवगुन सुमेरु करि गुन-गिरि-सम रज तें निदरौं ॥
नाना बेष बनाय दिवस निसि पर-बित जेहि तेहि जुगुति हरौं ।
एकौ पल न कबहुँ अलोल-चित हित दै पद-सरोज सुमिरौं ॥
जो आचरन बिचारहु मेरो कलप कोटि लगि अवटि मरौं ।
तुलसिदास प्रभु-कृपा-बिलोकनि गोपद ज्यों भवसिंधु तरौं
पद १४२
सकु चत हौं अति, राम कृपानिधि! क्यों करि बिनय सुनावौं ?
सकल धरम बिपरीत करत, के हि भाँति नाथ! मन भावौ ?॥
जानत हूँ हरि रूप चराचर मैं हठि नयन न लावौं ।
अंजन-के स-सिखा जुवती तहँ लोचन-सलभ पठावौं ॥
स्रवनन को फल कथा तिहारी यह समुझौं,समुझावौं ।
तिन्ह स्रवननि परदोष निरंतर सुनि सुनि भरि भरि तावौं ॥
जेहि रसना गुन गाइ तिहारे बिनु प्रयास सुख पावौं ।
तेहि मुख पर-अपवाद भेक ज्यों रटि रटि जनम नसावौं ॥
‘करहु हृदय अति बिमल बसहिं हरि’, कहि कहि सबहिं सिखावौं ।
हौं निज उर अभिमान-मोह-मद खल-मंडली बसावौं ॥
जो तनु धरि हरिपद साधहिं जन सो बिनु काज गँवावौं ।
हाटक घट भरि धर्
यो सुधा गृह तजि नभ कू प खनावौं ॥
मन क्रम बचन लाइ कीन्हे अघ ते करि जतन दुरावौं ।
पर-प्रेरित इरषा-बस कबहुँक किय कछु सुभ,सो जनावौं ॥
बिप्र-द्रोह जनु बाँट पर्
यो , हठि सब सों बैर बढ़ावौ ।
ताहू पर निज मति-बिलास सब संतन माँझ गनावौं ॥
निगम, सेष, सादर निहोरि जो अपने दोष कहावौं ।
तौ न सिराहिं कलप सत लगि, प्रभु, कहा एक मुख गावौं ॥
जो करनी आपनी बिचारौं तौं कि सरन हौं आवौं ।
मृदुल सुभाव सील रघुपति को, सो बल मनहिं दिखावौं ॥
तुलसिदास प्रभु सो गुन नहिं जेहि सपनेहुँ तुमहिं रिझावौं ।
नाथ-कृपा भवसिंधु धेनुपद सम जो जानि सिरावौं
पद १४३
सुनहु राम रघुबीर गुसाई! मन अनीति-रत मेरो ।
चरन-सरोज बिसारि तिहारे निसि दिन फिरत अनेरो ॥
मानत नाहिं निगम-अनुसासन, त्रास न काहू के रो ।
भूल्यो सूल कर्म-कोल्हुन तिल ज्यों बहु बारनि पेरो ॥
जहँ सतसंग कथा माधव की सपनेहुँ करत न फे रो ।
लोभ-मोह-मद-काम-क्रोध-रत तिन्ह सों प्रेम घनेरो ॥
पर-गुन सुनत दाह, पर-दूषन सुनत हर्ष बहुतेरो ।
आप पाप को नगर बसावत, सहि न सकत पर खेरो ॥
साधन-फल, स्रुति-सार नाम तव, भव-सरिता कहँ बेरो ।
सो पर कर काँकिनी लागि सठ, बेंचि होत हठि चेरो ॥
कबहुँक हौं संगति-प्रभाव तें जाउँ सुमारग नेरो ।
तब करि क्रोध संग कु मनोरथ देत कठिन भट-भेरो ॥
इक हौं दीन मलीन हीनमति बिपति-जाल अति घेरो ।
तापर सहि न जाय करुनानिधि मन को दुसह दरेरो ॥
हारि पर्
यो करि जतन बहुत बिधि, तातें कहत सबेरो ।
तुलसिदास यह त्रास मिटै जब हृदय करहु तुम डेरो
पद १४४
सो धौ को जो नाम-लाज ते, नहिं राख्यो रघुबीर ?
कारुनीक बिनु कारन ही हरि, हरौ सकल भव-भीर ॥
बेद-बिदित जग-बिदित अजामिल बिप्रबंधु अघ-धाम ।
घोर जमालय जात निवार्
यो सुत-हित सुमिरत नाम ॥
पसु पाँवर अभिमान-सिंधु गज ग्रस्यो आइ जब ग्राह ।
सुमिरत सकृत सपदि आये प्रभु हर्
यो दुसह उर-दाह ॥
ब्याध, निषाद, गीध, गनिकादिक, अगनित अवगुन-मूल ।
नाम ओट तें राम सबनि की दूरि करी सब सूल ॥
के हि आचरन घाटि हौं तिन्ह तें, रघुकु ल-भूषन भूप ।
सीदत तुलसिदास निसि बासर पर्
यो भीम तम-कू प
पद १४५
कृपासिंधु! जन दीन दुवारे दादि न पावत काहे ।
जब जहँ तुमहिं पुकारत आरत तहँ तिन्हके दुख दाहे ॥
गज, प्रहलाद, पांडुसुत, कपि सब के रिपु-संकट मेट्यो ।
प्रनत बंधु-भय-बिकल बिभीषन उठि सो भरत ज्यों भेट्यो ॥
मैं तुम्हरो लै नाम ग्राम इक उर आपने बसावौं ।
भजन, बिबेक, बिराग लोग भले करम करम करि ल्यावौं ॥
सुनि रिस भरे कु टिल कामादिक करहिं जोर बरिआई ।
तिन्हहिं उजारि नारि अरि धन पुर राखहिं राम गुसाईं ॥
सम सेवा छल दान दंड हौं रचि उपाय पचि हार्
यो ।
बिनु कारन के कलह बड़ो दुख, प्रभु सों प्रगटि पुकार्
यो ॥
सुर स्वारथी, अनीस , अलायक 3[], निठुर, दया चित नाहीं ।
जाउँ कहाँ, को बिपति-निवारक भव-तारक जग माही ? ॥
तुलसी जदपि पोच तउ तुम्हरो, और न काहु के रो ।
दीजै भगति-बाँह बैरक ज्यों, सुबस बसै अब खेरो
पद १४६
हौं सब बिधि राम रावरो चाहत भयो चेरो ।
ठौर ठौर साहबी होति है ख्याल काल-कलि के रो ॥
काल कर्म इंद्रिय-बिषय गाहकगन घेरो ।
हौं न कबूलत बाँधि कै मोल करत करेरो ॥
बंदि-छोर तेरो नाम है, बिरुदैत बड़ेरो ।
मैं कह्यो तब छल-प्रीति कै माँगैं उर डेरो ॥
नाम-ओट अब लगि बच्यो मलजुग जग जेरो ।
अब गरीब जन पोषिए, पाइबो न हेरो ॥
जेहि कौतुक बक स्वान को प्रभु न्याव निबेरो ।
तेहि कौतुक कहिए कृपालु तुलसी है मेरो
पद १४७
कृपासिंधु ताते रहौं निसि दिन मन मारे ।
महाराज लाज आपुही निज जाँघ उघारे ॥
मिले रहैं, मार्
यौ चहै कामादि सँघाती ।
मो बिनु रहै न, मेरियै जारैं छल छाती ॥
बसत हिये हित जानि मैं सबकी रुचि पाली ।
कियो कथक को दंड हौं जड़ कर्म कु चाली ॥
देखी सुनी न आजु लौं अपनायत ऐसी ।
करहिं सबै सिर मेरे ही फिरि परै अनैसी ॥
बड़े अलेखी लखि परैं, परिहरे न जाहीं ।
असमंजस में मगन हौं, लीजै गहि बाहीं ॥
बारक बलि अवलोकिए कौतुक जन जी को ।
अनायास मिटि जाइगो संकट तुलसी को
पद १४८
कहौ कौन मुहँ लाइ कै , रघुबीर गुसाई !
सकु चत समुझत आपनी सब, साइँ दुहाई !
सेवत बस, सुमिरत सखा, सरनागत सो हौं ।
गुनगन सीतानाथ के चित करत न हौं हौं ॥
कृपासिंधु बंधु दीन के आरत-हितकारी ।
प्रनत-पाल बिरुदावली सुनि जानि बिसारी ॥
सेइ न धेइ न सुमिरि कै पद-प्रीति सुधारी ।
पाइ सुसाहिब राम सो भरि पेट बिगारी ॥
नाथ गरीबनिवाज हैं, मैं गही न गरीबी ।
तुलसी प्रभु निज ओर तें बनि परै सो कीबी
पद १४९
कहाँ जाउँ, कासों कहौं और ठौर न मेरो ।
जनम गँवायो तेरेहि द्वार मैं किंकर तेरो ॥
मै तौ बिगारी नाथ सों आरति के लीन्हें ।
तोहि कृपानिधि क्यों बनै मेरी सी कीन्हें ॥
दिन दुरदिन, दिन दुरदसा, दिन दुख, दिन दूषन ।
जब लौं तू न बिलोकिहै रघुबंस-बिभूषन ॥
दई पीठ बिनु डीठ मैं, तुम बिस्व-बिलोचन ।
तोसों तुही न दूसरो नत-सोच-बिमोचन ॥
पराधीन देव, दीन हौं, स्वाधीन गुसाईं ।
बोलनिहारे सों करै, बलि, बिनय कि झाई ॥
आपु देखि मोहि देखिये जन मानिय साँचो ।
बड़ी ओट रामनाम की जेहि लई सो बाँचो ॥
रहनि रीति राम रावरी नित हिय हुलसी है ।
ज्यों भावै त्यों करु कृपा तेरो तुलसी है
पद १५०
रामभद्र मोहिं आपनो सोच है अरु नाहीं ।
जीव सकल संताप के भाजन जग माहीं ॥
नातो बड़े समर्थ सों एक ओर किधौं हूँ ।
तोको मोसे अति घने, मोको एकै तूँ ॥
बड़ी गलानि हिय हानि है, सर्वज्ञ गुसाईं ।
कू र कु सेवक कहत हौं सेवक की नाई ॥
भलो पोच राम को कहैं मोहि सब नर नारी ।
बिगरे सेवक स्वान ज्यों साहिब-सिर गारी ॥
असमंजस मन को मिटै सो उपाय न सूझै ।
दीनबंधु! कीजै सोई बनि परै जो बूझै ॥
बिरुदावली बिलोकिए तिन्ह में कोउ हौं हौं ।
तुलसी प्रभु को परिहर्
यो सरनागत सो हौं
पद १५१
जो पै चेराई राम की करतो न लजातो ।
तौ तू दाम कु दाम ज्यों कर कर न बिकातो ॥
जपत जीह रघुनाथ को नाम नहिं अलसातो ।
बाजीगर के सूम ज्यों, खल! खेह न खातो ॥
जौ तू मन मेरे कहे राम-नाम कमातो ।
सीतापति सनमुख सुखी सब ठाँव समातो ॥
राम सोहाते तोहिं जौ तू सबहिं सोहातो ।
काल करम कु ल कारनी कोऊ न कोहातो ॥
राम-नाम अनुरागही जिय जो रतिआतो ।
स्वारथ-परमारथ-पथी तोहिं सब पतिआतो ॥
सेइ साधु, सुनि समुझि कै पर-पीर पिरातो ।
जनम कोटि को कँ दैलो ह्रद-हृदय थिरातो ॥
भव-मग अगम अनंत है बिनु स्रमहि सिरातो ।
महिमा उलटे नाम की मुनि कियो किरातो ॥
अमर अगम तनु पाइ सो जड़ जाय न जातो ।
होतो मंगल-मूल तू अनुकू ल बिधातो ॥
जो मन प्रीति प्रतीति सों राम नामहिं रातो ।
तुलसी रामप्रसाद सों तिहुँताप न तातो
पद १५२
राम भलाई आपनी भल कियो न काको ?
जुग जुग जानकी-नाथ को जग जागत साको ॥
ब्रह्मादिक बिनती करी कहि दुख बसुधा को ।
रबिकु ल-कै रव-चंद भो आनंद सुधा को ॥
कौसिक गरत तुषार ज्यों तकि तेज तिया को ।
प्रभु अनहित हित को दियो फल कोप कृपा को ॥
हर्
यो पाप आप जाइकै संताप सिला को ।
सोच-मगन काढ्यो सही साहिब मिथिला को ॥
रोष-रासि भृगुपति धनी अहमिति ममता को ।
चितवत भाजन करि लियो उपसम समता को ॥
मुदित मानि आयसु चले बन मातु पिता को ।
धरम-धुरंधर धीरधुर गुन-सील-जिता को ? ॥
गुह गरीब गत-ज्ञाति हूँ जेहि जिउ न भखा को ॥
पायो पावन प्रेम ते सनमान सखा को ? ॥
सद्
गति सबरी गिद्ध की सादर करता को ।
सोच-सींव सुग्रीव के संकट-हरता को ॥
राखि बिभीषन को सकै अस काल गहा को ।
आज बिराजत राज है दसकं ठ जहाँ को ॥
बालिस बासी अवध को बूझिए न खाको ।
सो पाँवर पहुँचो तहाँ जहँ मुनि मन थाको ॥
गति न लहै राम-नाम सों बिधि सो सिरिजा को ?
सुमिरत कहत प्रचारि कै बल्लभ गिरिजा को ॥
अकनि अजामिल की कथा सानंद न भा को ?
नाम लेत कलिकाल हूँ हरिपुरहिं न गा को ? ॥
राम-नाम-महिमा करै काम-भुरुह आको ।
साखी बेद पुरान है तुलसी-तन ताको
पद १५३
मेरे रावरिये गति है रघुपति बलि जाउँ ।
निलज, नीच, निरधन, निरगुन कहँ जग दूसरो न ठाकु र ठाउँ ॥
है घर घर बहु भरे सुसाहिब, सूझत सबनि आपनो दाउँ ।
बानर-बंधु, बिभीषन-हित बिनु कोसलपाल कहूँ न समाउँ ॥
प्रनतारति-भंजन जन-रंजन सरनागत पबि-पंजर नाउँ ।
कीजै दास दास तुलसी अब कृपासिंधु बिनु मोल बिकाउँ
पद १५४
देव ! दूसरो कौन दीन को दयालु ?
सील-निधान, सुजान-सिरोमनि, सरनागत-प्रिय, प्रनत-पालु ॥
को समर्थ सर्बज्ञ सकल प्रभु सिव-सनेह-मानस मरालु ?
को साहिब किए मीत प्रीति बस खग निसिचर कपि भील भालु ?॥
नाथ हाथ माया-प्रपंच सब जीव दोष गुन-करम-कालु ।
तुलसिदास भलो पोच रावरो, नेकु निरखि कीजै निहालु
पद १५५
बिस्वास एक राम-नाम को ।
मानत नहि परतीति अनत ऐसोइ सुभाव मन बाम को ॥
पढिबो पर्
यो न छठी छ मत , ऋगु, जजुर, अथर्वन, साम को ।
ब्रत तीरथ, तप सुनि सहमत, पचि मरै करै तन छाम को ? ॥
करम-जाल कलिकाल कठिन आधीन सुसाधित दाम को ।
ज्ञान, बिराग, जोग, जप, तप, भय, लोभ, मोह, कोह, काम को ॥
सब दिन सब लायक भयो गायक रघुनायक गुन-ग्राम को ।
बैठे नाम-कामतरु-तर डर कौन घोर घन घाम को ?॥
को जानै को जैहै जमपुर को सुरपुर पर-धाम को ।
तुलसिहिं बहुत भलो लागत जग जीवन रामगुलाम को
पद १५६
कलि नाम कामतरु राम को ।
दलनिहार दारिद दुकाल दुख दोष घोर घन घाम को ॥
नाम लेत दाहिनो होत मन बाम बिधाता बाम को ।
कहत मुनीस महेस महातम उलटे सूधे नाम को ॥
भलो लोक-परलोक तासु जाके बल ललित-ललाम को ।
तुलसी जग जानियत नाम ते सोच न कू च मुकाम को
पद १५७
सेइए सुसाहिब राम सो ।
सुखद, सुसील, सुजान, सूर, सुचि, सुंदर कोटिक काम सो ॥
सारद, सेस, साधु महिमा कहैं, गुनगन-गायक साम सो ।
सुमिरि सप्रेम नाम जासों रति चाहत चंद्र-ललाम सो ॥
गमन बिदेस न लेस कलेस को सकु चत सकृत प्रनाम सो ।
साखी ताको बिदित बिभीषन बैठो है अबिचल धाम सो ॥
टहल सहल जन महल महल जागत चारो जुग जाम सो ।
देखत दोष न रीझत रीझत सुनि सेवक गुन-ग्राम सो ॥
जाके भजे तिलोक-तिलक भए त्रिजग जोनि तनु तामसो ।
तुलसी ऐसे प्रभुहिं भजै जो न ताहि बिधाता बाम सो
पद १५८
कै से देउँ नाथहिं खोरि ?
काम-लोलुप भ्रमत मन हरि भगति परिहरि तोरि ॥
बहुत प्रीति पुजाइबे पर, पूजिबे पर थोरि ।
देत सिख सिखयो न मानत, मूढ़ता असि मोरि ॥
किये सहित सनेह जे अघ हृदय राखे चोरि ।
संग-बस किये सुभ सुनाए सकल लोक निहोरि ॥
करौं जो कछु धरौं सचि पचि सुकृत-सिला बटोरि ।
पैठि उर बरबस दयानिधि दंभ लेत अँजोरि ॥
लोभ मनहिं नचाव कपि ज्यों गरे आसा-डोरि ।
बात कहौं बनाइ बुध ज्यों, बर बिराग निचोरि ॥
एतेहुँ पर तुम्हरो कहावत लाज अँचई घोरि ।
निलजता पर रीझि रघुबर देहु तुलसिहिं छोरि
पद १५९
है प्रभु मेरोई सब दोसु ।
सीलसिंधु, कृपालु, नाथ, अनाथ-आरत पोसु ॥
बेष, बचन, बिराग, मन, अघ, अवगुननि को कोसु ।
राम-प्रीती-प्रतीति पोली, कपट-करतब ठोसु ॥
राग-रंग कु संग ही सों, साधु संगति रोसु ।
चहत के हरि-जसहिं सेइ सृगाल ज्यों खरगोसु ॥
संभु-सिखवन रसन हूँ नित राम-नामहिं घोसु ।
दंभ हूँ कलि नाम-कुं भज सोच-सागर-सोसु ॥
मोद-मंगल-मूल अति अनुकू ल निज निरजोसु ।
रामनाम-प्रभाव सुनि तुलसिहुँ परम संतोसु
पद १६०
मैं हरि पतित-पावन सुने ।
मैं पतित तुम पतित-पावन दोउ बानक बने ॥
ब्याध, गनिका, गज अजामिल साखि निगमनि भने ।
और अधम अनेक तारे, जात कापै गने ?॥
जानि नाम अजानि लीन्हें नरक सुरपुर मने ।
दासतुलसी सरन आयो राखिए आपने
पद १६१
तोंसों प्रभु जो पै कहुँ कोउ होतो ।
तौ सहि निपट निरादर निसि दिन रटि लट ऐसो घटि को तो ॥
कृपा-सुधा जलदान माँगिबो कहाँ सो साँच निसोतो ।
स्वाति-सनेह-सलिल सुख चाहत चित-चातक सो पोतो ॥
काल करम बस मन कु मनोरथ कबहुँ कबहुँ कु छ भो तो ।
ज्यों मुदमय बसि मीन बारि तजि उछरि भभरि लेत गोतो ॥
जितो दुराव दास तुलसी उर क्यों कहि आवत ओतो ।
तेरे राज राय दसरथ के लयो बयो बिनु जोतो
पद १६२
ऐसो को उदार जग माहीं ?
बिनु सेवा जो द्रवै दीन पर राम सरिस कोउ नाहीं ॥
जो गति जोग बिराग जतन करि नहिं पावत मुनि ज्ञानी ।
सो गति देत गीध सबरी कहँ प्रभु न बहुत जिय जानी ॥
जो संपति दस सीस अरपि करि रावन सिव पहँ लीन्हीं ।
सो संपदा बिभीषन कहँ अति सकु च सहित हरि दीन्ही ॥
तुलसिदास सब भाँति सकल सुख जो चाहसि मन मेरो ।
तौ भजु राम, काम सब पूरन करै कृपानिधि तेरो
पद १६३
एकै दानि-सिरोमनि साँचो ।
जोइ जाच्यो सोइ जाचकता-बस फिरि बहु नाच न नाच्यो ॥
सब स्वारथी असुर, सुर, नर ,मुनि, कोउ न देत बिनु पाए ।
कोसलपालु कृपालु कलपतरु द्रवत सकृत सिर नाए ॥
हरिहु और अवतार आपने राखी बेद-बड़ाई ।
लै चिउरा निधि दई सुदामहिं जद्यपि बाल मिताई ॥
कपि, सबरी, सुग्रीव, बिभीषन को नहिं कियो अजाची ।
अब तुलसिहि दुख देति दयानिधि! दारून आस-पिसाची
पद १६४
जानत प्रीति-रीति रघुराई ।
नाते सब हाते करी राखत राम सनेह-सगाई ॥
नेह निबाहि देह तजि दसरथ कीरति अचल चलाई ।
ऐसेहुँ पितु तें अधिक गीध पर ममता गुन गरुआई ॥
तिय-बिरही सुग्रीव सखा लखि प्रानप्रिया बिसराई ।
रन पर्
यो बंधु बिभीषन ही की सोच हृदय अधिकाई ॥
घर गुरुगृह प्रिय-सदन सासुरे भइ जब जहँ पहुनाई ।
तब तहँ कहि सबरी के फलनि की रुचि माधुरी न पाई ॥
सहज सरूप कथा मुनि बरनत रहत सकु चि सिर नाई ।
के वट-मीत कहे सुख मानत, बानर बंधु बड़ाई ॥
प्रेम कनौड़ो राम सो प्रभु त्रिभुवन तिहुँ काल न भाई ।
तेरो रिनी हौं कह्यो कपि सों, ऐसी मानिहि को सेवकाई ॥
तुलसी राम-सनेह-सील लखि जो न भगति उर आई ।
तौ तोहिं जनमि जाय जननी जड़ तनु-तरुनता गँवाई
पद १६५
रघुबर! रावरि यहै बड़ाई ।
निंदरि गनी आदर गरीब पर करत कृपा अधिकाई ॥
थके देव साधन करि सब, सपनेहुँ नहिं देत दिखाई ।
के वट कु टिल भालु कपि कौनप कियो सकल संग भाई ॥
मिलि मुनिबृंद फिरत दंडक-बन सो चरचौ न चलाई ।
बारहि बार गीध सबरी की बरनत प्रीति सुहाई ॥
स्वान कहे तें कियो पुर बाहिर जती गयंद चढ़ाई ।
तिय-निंदक मतिमंद प्रजा रज निज नय नगर बसाई ॥
यहि दरबार दीन को आदर, रीति सदा चलि आई ।
दीनदयालु दीन तुलसी की काहु न सुरति कराई
पद १६६
ऐसे राम दीन-हितकारी ।
अतिकोमल करुनानिधान बिनु कारन पर-उपकारी ॥
साधन-हीन दीन निज अघ-बस सिला भई मुनि-नारी ।
गृह तें गवनि परसि पद पावन घोर साप तें तारीं ॥
हिंसारत निषाद तामस बपु पसु समान बन चारी ।
भेंट्यो हृदय लगाइ प्रेमबस नहिं कु ल जाति बिचारी ॥
जद्यपि द्रोह कियो सुरपति-सुत, कह न जाय अति भारी ।
सकल लोक अवलोकि सोक-हत सरन गए भय टारी ॥
बिहँग-जोनि आमिष अहार-पर, गीध कौन ब्रतधारी ।
जनक समान क्रिया ताकी निज कर सब भाँति सँवारी ॥
अधम जाति सबरी जोषित जड़ लोक बेद तें न्यारी ।
जानि प्रीति दै दरस कृपानिधि सोउ रघुनाथ उधारी ॥
कपि सुग्रीव बंधु-भय-ब्याकु ल आयो सरन पुकारी ।
सहि न सके दारुन दुख जन के हत्यो बालि सहि गारी ॥
रिपु को अनुज बिभीषन निसिचर कौन भजन अधिकारी ।
सरन गये आगे ह्वै लीन्हौं भेंट्यो भुजा पसारी ॥
असुभ होइ जिनके सुमिरे ते बानर रीछ बिकारी ।
बेद-बिदित पावन किए ते सब, महिमा नाथ तुम्हारी ॥
कहँ लगि कहौं दीन अगनित जिन्हकी तुम बिपति निवारी ।
कलिमल-ग्रसित दास तुलसी पर काहे कृपा बिसारी
पद १६७
रघुपति! भक्ति करत कठिनाई ।
कहत सुगम, करनी अपार, जानै सोइ जेहि बनि आई ॥
जो जेहि कला कु सल ता कहँ सोइ सुलभ सदा सुखकारी ।
सफरी सनमुख जल प्रवाह, सुरसरी बहै गज भारी ॥
ज्यों सर्क रा मिलै सिकता महँ बल तें न कोउ बिलगावै ।
अति रसज्ञ सूच्छम पिपीलिका बिनु प्रयास ही पावै ॥
सकल दृश्य निज उदर मेलि सोवै निद्रा तजि जोगी ।
सोइ हरिपद अनुभवै परम सुख अतिसय द्वैत-बियोगी ॥
सोक, मोह, भय, हरष, दिवस निसि, देस-काल तहँ नाहीं ।
तुलसिदास यहि दसाहीन संसय निर्मूल न जाहीं
पद १६८
जो पै राम-चरन-रति होती ।
तौ कत त्रिबिध सूल निसि बासर सहते बिपति निसोती ॥
जौ संतोष-सुधा निसि बासर सपनेहुँ कबहुकँ पावै ।
तौ कत बिषय बिलोकि झूँठ जल मन-कु रंग ज्यों धावै ॥
जौ श्रीपति-महिमा बिचारि उर भजते भाव बढ़ाए ।
तौ कत द्वार द्वार कू कर ज्यों फिरते पेट खलाए ॥
जे लोलुप भए दास आस के ते सबही के चेरे ।
प्रभु-बिस्वास आस जीती जिन्ह ते सेवक हरि के रे ॥
नहिं एकौ आचरन भजन को बिनय करत हौं ताते ।
कीजै कृपा दासतुलसी पर, नाथ! नाम के नाते
पद १६९
जो मोही राम लागते मीठे ।
तौ नवरस, षटरस-रस अनरस ह्वै जाते सब सीठे ॥
बंचक बिषय बिबिध तनु धरि अनुभवे सुने अरु डीठे ।
यह जानत हौं हृदय आपने सपने न अघाइ उबीठे ॥
तुलसिदास प्रभु सों एकहि बल बचन कहत अति ढीठे ।
नाम की लाज राम करुनाकर के हि न दिये कर चीठे
पद १७०
यों मन कबहूँ तुमहिं न लाग्यो ।
ज्यों छल छाँड़ि सुभाव निरंतर रहत बिषय अनुराग्यो ॥
ज्यों चितई परनारि, सुने पातक-प्रपंच घर घर के ।
त्यों न साधु, सुरसरि-तरंग-निरमल गुनगन रघुबर के ॥
ज्यों नासा सुगंधरस-बस, रसना षटरस-रति मानी ।
राम-प्रसाद-माल जूठनि लगि त्यों न ललकि ललचानी ॥
चंदन चंद्रबदनि भूषन पट ज्यों चह पाँवर परस्यो ।
त्यों रघुपति-पद पदुम परस को तनु पातकी न तरस्यो ॥
ज्यों सब भाँती कु देव कु ठाकु र सेए बपु बचन हिये हूँ ।
त्यों न राम सुकृतज्ञ जे सकु चत सकृत प्रनाम किए हूँ ॥
चंचल चरन लोभ लगि लोलुप द्वार द्वार जग बागे ।
राम-सीय-आस्रमनि चलत त्यों भये न श्रमित अभागे ॥
सकल अंग पद-बिमुख नाथ मुख नाम की ओट लई है ।
है तुलसिहिं परतीति एक प्रभु-मूरति कृपामई है
पद १७१
कीजै मोको जमजातनामई ।
राम तुमसे सुचि सुहृद साहिबहिं मैं सठ पीठि दई ॥
गरभबास दस मास पालि पितु-मातु-रूप हित कीन्हों ।
जड़हि बिबेक, सुसील खलहिं, अपराधिहिं आदर दीन्हों ॥
कपट करौं अंतरजामिहुँ सों, अघ ब्यापकहिं दुरावौं ।
ऐसेहु कु मति कु सेवक पर रघुपति न कियो मन बावौं ॥
उदर भरौं किंकर कहाइ, बेंच्यौं बिषयनि हाथ हियो है ।
मोसे बंचक को कृपालु छल छाँड़ि कै छोह कियो है ॥
पल पल के उपकार रावरे जानि बूझी सुनि नीके ।
भिद्यो न कु लिसहुँ ते कठोर चित कबहुँ प्रेम सिय-पी के ॥
स्वामी की सेवक-हितता सब, कछु निज साँई-द्रोहाई []1।
मैं मति-तुला तौलि देखी भइ मेरिहि दिसि गरूआई ॥
एतेहु पर हित करत नाथ मेरो, करि आयो अरु करिहैं ।
तुलसी अपनी ओर जानियत प्रभुहि कनौड़ो भरिहैं
पद १७२
कबहुँक हौं यहि रहनि रहौंगो ।
श्री रघुनाथ-कृपालु-कृपा ते संत सुभाव गहौंगो ॥
यथालाभ संतोष सदा काहू सों कछु न चहौंगो ।
पर-हित-निरत निरंतर मन क्रम बचन नेम निबहौंगो ॥
परुष-बचन अति दुसह स्रवन सुनि तेहि पावक न दहौंगो ।
बिगत मान सम सीतल मन, पर-गुन, नहिं दोष कहौंगो ॥
परहरि देह-जनित चिंता, दुख-सुख समबुद्धि सहौंगो ।
तुलसिदास प्रभु यहि पथ रहि अबिचल हरि-भगति लहौंगो
पद १७३
नाहिंन आवत आन भरोसो ।
यहि कलिकाल सकल साधनतरु है स्रम-फलनि फरो सो ॥
तप, तीरथ, उपवास, दान, मख जेहि जो रुचै करो सो ।
पाएहि पै जानिबो करम-फल, भरि भरि बेद परोसो ॥
आगम-बिधि, जप, जाग करत नर सरत न काज खरो सो ।
सुख सपनेहु न जोग-सिधि-साधन, रोग बियोग धरो सो ॥
काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह मिलि ज्ञान बिराग हरो सो ।
बिगरत मन संन्यास लेत जल नावत आम घरो सो ॥
बहु मत मुनि बहु पंथ पुराननि जहाँ-तहाँ झगरो सो ।
गुरु कह्यो राम-भजन नीको मोंहि लगत राज-डगरो सो ॥
तुलसी बिनु परतीती प्रीति फिरि फिरि पचि मरै मरो सो ।
रामनाम-बोहित भव-सागर, चाहै तरन तरो सो
पद १७४
जाके प्रिय न राम बैदेही ।
सो छाँड़िए कोटि बैरी सम जद्यपि परम सनेही ॥
तज्यो पिता प्रहलाद, बिभीषन बंधु, भरत महतारी ।
बलि गुरु तज्यो, कं त ब्रज-बनितन्हि, भए मुद-मंगलकारी ॥
नाते नेह राम के मनियत सुहृद सुसेब्य जहाँ लौं ।
अंजन कहा आँखि जेहि फू टै बहुतक कहौं कहाँ लौं ॥
तुलसि सो सब भाँति परम हित पुँजी प्रानते प्यारो ।
जासों होय सनेह राम-पद, एतो मतो हमारो
पद १७५
जो पै रहनि राम सों नाहीं ।
तौ नर खर कू कर सूकर सम बृथा जियत जग माहीं ॥
काम, क्रोध, मद, लोभ, नींद, भय, भूख, प्यास सबही के ।
मनुज देह सुर-साधु सराहत सो सनेह सिय-पी के ॥
सूर, सुजान, सुपूत सुलच्छन गनियत गुन गरुआई ।
बिनु हरिभजन इँनारुन के फल तजत नहीं करुआई ॥
कीरति, कु ल, करतूति, भूति भलि, सील, सरूप सलोने ।
तुलसी प्रभु-अनुराग-रहित जस सालन साग अलोने
पद १७६
राख्यो राम सुस्वामी सों नीच नेह न नातो ।
एते अनादर हूँ तोहि ते न हातो ॥
जोरे नए नाते नेह फोकट फीके ।
देह के दाहक, गाहक जी के ॥
अपने अपने को सब चाहत नीको ।
मूल दुहुँ को दयालु दूलह सी को ॥
जीव को जीवन, प्रान को प्यारो ।
सुखहू को सूख राम सो बिसारो ॥
कियो, करैगो तोसे खल को भलो ।
ऐसे सुसाहब सों तू कु चाल क्यौं चलो ॥
तुलसी तेरी भलाई अजहूँ बूझै ।
राढ़उ राउत होत फिरि कै जूझै
पद १७७
जो तुम त्यागों राम हौं तौं नहीं त्यागो ।
परिहरि पाँय काहि अनुरागों ॥
सुखद सुप्रभु तुम सों जग माहीं ।
स्रवन-नयन मन गोचर नाहीं ॥
हौं जड़ जीव, ईस रघुराया ।
तुम मायापति, हौं बस माया ॥
हौं तो कु जाचक, स्वामी सुदाता ।
हौं कु पूत, तुमहीं पितु माता ॥
जौ पै कहुँ कोउ बूझत बातो ।
तौ तुलसी बिनु मोल बिकातो
पद १७८
भए हूँ उदास राम मेरे आस रावरी ।
आरत स्वारथी सब कहैं बात बावरी ॥
जीवन को दानी घन कहा ताहि चाहिए ।
प्रेम नेम के निबाहे चातक सराहिए ॥
मीन तें न लाभ-लेस पानी पुन्य-पीन को ?
जल बिनु थल कहा मीचु बिनु मीन को ?॥
बड़े ही की ओट, बलि बाँचि आए छोटे हैं ।
चलत खरे के संग जहाँ तहाँ खोटे हैं ॥
यहि दरबार भलो दाहिनेहु-बाम को ।
मोको सुभदायक भरोसो राम-नाम को ॥
कहत नसानी ह्वैहै हिये नाथ नीकी है ।
जानत कृपानिधान तुलसी के जी की है
पद १७९
कहाँ जाउँ? कासों कहौ? कौन सुनै दीन की ?
त्रिभुवन तुही गति सब अंगहीन की ॥
जग जगदीस घर घरनि घनेरे हैं ।
निराधार के अधार गुनगन तेरे हैं ॥
गजराज-काज खगराज तजि धायो को ।
मोसे दोस-कोस पोसे, तोसे माय जायो को ॥
मोसे कू र कायर कु पूत कौड़ी आध के ।
किए बहुमोल तैं करैया गीध-स्राध के ॥
तुलसी की तेरे ही बनाये, बलि, बनैगी ।
प्रभु की बिलंब-अंब दोष दुख जनैगी
पद १८०
बारक बिलोकि बलि कीजै मोहिं आपनो ।
राय दशरथ के तू उथपन-थापनो ॥
साहिब सरनपाल सबल न दूसरो ।
तेरो नाम लेत ही सुखेत होत ऊसरो ॥
बचन करम तेरे मेरे मन गड़े हैं ।
देखे सुने जाने मैं जहान जेते बड़े हैं ॥
कौन कियो समाधान सनमान सीला को ?
भृगुनाथ सो ऋषी जितैया कौन लीला को ?
मातु-पितु-बन्धु-हितु, लोक-बेदपाल को ?
बोल को अचल, नत करत निहाल को ?
संग्रही सनेहबस अधम असाधु को ?
गीध सबरी को, कहो, करिहै सराधु को ?
निराधार को अधार, दीन को दयालु को ?
मीत कपि के वट, रजनिचर भालु को ॥
रंक निरगुनी नीच जितने निवाजे हैं ।
महाराज! सुजन -समाज ते बिराजे हैं ॥
साँची बिरुदावली न बढ़ि कहि गई है ।
सीलसिंधु ढील तुलसी की बार भई है
पद १८१
के हू भाँति कृपासिंधु मेरी ओर हेरिए ।
मोको और ठौर न, सुटेक एक तेरिए ॥
सहस सिला तें अति जड़ मति भई है ।
कासों कहौं, कौन गति पाहनिहिं दई है ?॥
पद-राग-जाग चहौं कौसिक ज्यों कियो हौं ।
कलि-मल खल देखि भारी भीति भियो हौं ॥
करम-कपीस बालि बली त्रास-त्रस्यो हौं ।
चाहत अनाथ-नाथ तेरी बाँह बस्यो हौं ॥
महामोह रावन बिभीषन ज्यों हयो हौं ।
त्राहि, तुलसीस! त्राहि तिहूँ ताप तयो हौं
पद १८२
नाथ-गुननाथ सुनि होत चित चाउ सो ।
राम रीझिबे को जानो भगति न भाउ सो ॥
करम सुभाव काल ठाकु र न ठाउँ सो ।
सुधन न, सुतन न, सुमन, सुआउ सो ॥
जाँचौं जल जाहि कहै अमिय पिआउ सो ।
कासों कहौं काहू सों न बढ़त हिआउ सो ॥
बाप बलि जाऊ
ँ आप करिए उपाउ सो ।
तेरेहि निहारे परै हारेहू सुदाउ सो ॥
तेरेहि सुझाए सूझे असुझ सुझाउ सो ।
तेरे ही बुझाये बूझै अबुझ बुझाउ सो ॥
नाम अवलंबु-अंबु दीन मीन-राउ सो ।
प्रभु सों बनाइ कहौं जीह जरि जाउ सो ॥
सब भाँति बिगरी है एक सुबनाउ सो ।
तुलसी सुसाहिबहिं दियो है जनाउ सो
पद १८३
राम प्रीति की रीति आप नीके जनियत है ।
बड़े की बड़ाई, छोटे की छोटाई दूरि करै,
ऐसी बिरुदावली बलि बेद मनियत है ॥
गीध को कियो सराध, भीलनी को खायो फल,
सोऊ साधु-सभा भली भाँति भनियत है ।
रावरे आदरे लोक बेद हूँ आदरियत,
जोग ज्ञान हू तें गरू गनियत है ॥
प्रभु की कृपा कृपालु कठिन कलि हूँ काल,
महिमा समुझि उर अनियत है ।
तुलसी पराये बस भये रस अनरस,
दीनबंधु! द्वारे हठ ठनियत है
पद १८४
राम-नाम के जपे जाइ जिय की जरनि ।
कलिकाल अपर उपाय ते अपाय भए,
जैसे तम नासिबे को चित्र के तरनि ॥
करम-कलाप परिताप पाप साने सब,
ज्यों सुफू ल फू लै तरु फोकट फरनि ।
दंभ, लोभ, लालच उपासना बिनासि नीके ,
सुगति साधन भई उदर भरनि ॥
जोग न समाधि निरुपाधि न बिराग ज्ञान,
बचन बिसेष बेष, कहूँ न करनि ।
कपट कु पथ कोटि, कहनि रहनि खोटि,
सकल सराहैं निज निज आचरनि ॥
मरत महेस उपदेस हैं कहा करत,
सुरसरि-तीर कासी धरम-धरनि ।
राम-नाम को प्रताप हर कहैं, जपैं आपु,
जुग जुग जानैं जग बेदहूँ बरनि ॥
मति राम-नाम ही सों, रति राम-नाम ही सों,
गति राम नाम ही की बिपति-हरनि ।
राम-नाम सों प्रतीति प्रीति राखे कबहुँक,
तुलसी ढरैंगे राम आपनी ढरनि
पद १८५
लाज न लागत दास कहावत ।
सो आचरन बिसारि सोच तजि जो हरि तुम कहँ भावत ॥
सकल संग तजि भजत जाहि मुनि जप तप जाग बनावत ।
मो सम मंद महा खल पाँवर कौन जतन तेहि पावत ॥
हरि निर्मल, मल-ग्रसित हृदय, असमंजस मोहि जनावत ।
जेहि सर काक कं क बक सूकर क्यों मराल तहँ आवत ॥
जाकी सरन जाइ कोबिद दारुन त्रयताप बुझावत ।
तहूँ गए मद मोह लोभ अति सरगहुँ मिटत न सावत ॥
भव-सरिता कहँ नाउ संत यह कहि औरनि समुझावत ।
हौं तिन सों करि परम बैर हरि तुम सों भलो मनावत ॥
नाहिंन और ठौर मो कहँ तातें हठि नातो लावत ।
राखु सरन उदार-चूड़ामनि तुलसिदास गुन गावत
पद १८६
कौन जतन बिनती करिए ।
निज आचरन बिचारि हारि हिय मानि जानि डरिए ॥
जेहि साधन हरि द्रवहु जानि जन सो हठि परिहरिए ।
जाते बिपति-जाल निसि दिन दुख तेहि पथ अनसरिए ॥
जानत हूँ मन बचन कर्म पर-हित कीन्हें तरिए ।
सो बिपरीत देखि पर-सुख बिनु कारन ही जरिए ॥
स्रुति पुरान सब को मत यह सतसंग सुदृढ़ धरिए ।
निज अभिमान मोह ईर्षा बस तिनहिं न आदरिए ॥
संतत सोइ प्रिय मोहिं सदा जातें भव-निधि परिए ।
कहौं अब नाथ! कौन बल तें संसार-सोग हरिए ॥
जब कब निज करुना सुभाव तें द्रवहु तौ निस्तरिए ।
तुलसिदास बिस्वास आनि नहिं, कत पचि-पचि मरिए
पद १८७
ताहि तें आयो सरन सबेरे ।
ज्ञान-बिराग-भगति साधन कछु सपनेहु नाथ न मेरे ॥
लोभ, मोह, मद, काम, क्रोध, रिपु फिरत रैन दिन घेरे ।
तिनहि मिले मन भयो कु पथ-रत फिरै तिहारेहि फे रें॥
दोष-निलय यह बिषय सोक-प्रद कहत संत स्रुति टेरे ।
जानत हूँ अनुराग तहाँ अति सो हरि तुम्हरेहि प्रेरे ॥
बिष पियूष सम करहु, अगिनि हिम, तारि सकहु बिनु बेरे ।
तुम सम ईस कृपालु परम हित पुनि न पाइहौं हेरे ॥
यह जिय जानि रहौं सब तजि रघुबीर भरोसे तेरे ।
तुलसिदास यह बिपति-बाँगुरो तुमहिं सों बनै निबेरे
पद १८८
मैं तोहिं अब जान्यो, संसार !
बाँधि न सकहिं मोहिं हरि के बल प्रगट कपट-आगार ॥
देखत ही कमनीय, कछू नाहिंन पुनि किए बिचार ।
ज्यों कदलीतरु मध्य निहारत कबहुँ न निकसत सार ॥
तेरे लिये जनम अनेक मैं फिरत न पायों पार ।
महामोह-मृगजल-सरिता महँ बोर्
यो हौं बारहिं बार ॥
सुनु खल छल बल कोटि किए बस होहिं न भगत उदार ।
सहित सहाय तहाँ बसि अब जेहि हृदय न नंदकु मार ॥
तासों करहु चातुरी जो नहिं जानै मरम तुम्हार ।
सो परि डरै मरै रजु-अहि तें बूझै नहिं ब्यवहार ॥
निज हित सुनु सठ! हठ न करहि जो चहहि कु सल परिवार ।
तुलसिदास प्रभु के दासनि तजि भजहि जहाँ मद मार
पद १८९
राम कहत चलु, राम कहत चलु, राम कहत चलु, भाई रे ।
नाहिं तौ भव बेगारि मह परिहौ छू टत अति कठिनाई रे ॥
बाँस पुरान साज सब अटकट सरल तिकोन खटोला रे ।
हमहिं दिहल करि कु टिल करमचँद मंद मोल बिनु डोला रे ॥
बिषम कहार मार-मदमाते चलहिं न पाउँ बटोरा रे !
मंद बिलंद अभेरा दलकन पाइय दुख झकझौरा रे !
काँट कु रायँ लपेटन लोटन ठावहिं ठाउँ बझाऊ रे !
जस जस चलिय दूरि तस तस निज बास न भेंट लगाऊ रे !
मारग अगम, संग नहिं संबल, नाउँ गाउँ कर भूला रे !
तुलसिदास भव-त्रास हरहु अब, होहु राम अनुकू ला रे !
पद १९०
सहज सनेही राम सों तैं कियो न सहज सनेह ।
तातें भव भाजन भयो, सुनु अजहुँ सिखावन एह ॥
ज्यों मुख मुकु र बिलोकिए अरु चित न रहै अनुहारि ।
त्यों सेवतहुँ न आपने ये मातु पिता सुत नारि ॥
दै दै सुमन तिल बासि कै अरु खरि परिहरि रस लेत ।
स्वारथ हित भूतल भरे, मन मेचक, तन सेत ॥
करि बीत्यो, अब करतु है, करिबे हित मीत अपार ।
कबहुँ न कोउ रघुबीर सो नेह निबाहनिहार ॥
जासों सब नातों फु रै तासों न करी पहिचानि ।
तातें कछू समझ्यो नहीं कहा लाभ कह हानि ॥
साँचो जान्यो झूठ को, झूठे कहँ साँचो जानि ।
को न गयो, को जात है, को न जैहै करि हितहानि ॥
बेद कह्यो, बुध कहत हैं अरु हौहुँ कहत हौं टेरि ।
तुलसी प्रभु साँचो हितू, तू हिये की आँखिन हेरि
पद १९१
एक सनेही साँचिलो के वल कोसलपालु ।
प्रेम कनौड़ो राम सो नहि दूसरो दयालु ॥
तन साथी सब स्वारथी, सुर ब्यवहार-सुजान ।
आरत अधम अनाथ हित को रघुबीर समान ॥
नाद निठूर, समचर सिखी , सलिल सनेह न सूर ।
ससि सरोग, दिनकर बड़े, पयद प्रेम-पथ कू र ॥
जाको मन जासों बँध्यो ताको सुखदायक सोइ ।
सरल सील साहिब सदा सीतापति सरिस न कोइ ॥
सुनि सेवा सही को करै, परिहरै को दूषन देखि ।
के हि दिवान दिन दीन को आदर अनुराग बिसेखि ॥
खग सबरी पितु-मातु ज्यों माने, कपि को किए मीत ।
के वट भेंट्यों भरत ज्यो ऐसो को कहु पतित-पुनीत ॥
देह अभागहिं भागु को, को राखै सरन सभीत ।
बेद-बिदित बिरुदावली, कबि कोबिद गावत गीत ॥
कै सेउ पाँवर पातकी जेहि लई नाम की ओट ।
गाँठी बाँध्यो दाम सो पर्
यो न फे रि खर खोट ॥
मन-मलीन, कलि किलबिषी होत सुनत जासु कृत काज ।
सो तुलसी कियो आपुनो रघुबीर गरीब-निवाज
पद १९२
जो पै जानकी नाथ सों नातो नेह न नीच ।
स्वारथ परमारथ कहाँ? कलि कु टिल बिगोयो बीच ॥
धरम बरन आस्रमनि के पैयत पोथिही पुरान ।
करतब बिनु बेष देखिए ज्यौं सरीर बिनु प्रान ॥
बेद-बिहित साधन सबै सुनियत दायक फल चारि ।
राम-प्रेम बिनु जानिबो जैसे सर सरिता बिनु बारि ॥
नाना पथ निरबान के , नाना बिधान बहु भाँति ।
तुलसी तू मेरे कहे जपु राम-नाम दिन राति
पद १९३
अजहुँ आपने राम के करतब समुझत हित होइ ।
कहँ तू, कहँ कोसलधनी, तोको कहा कहत सब कोइ ॥
रीझि निवाज्यो कबहिं तू, कब खीझि दई तोहिं गारि ।
दरपन बदन निहारि कै सुबिचारि मान हिय हारि ॥
बिगरी जनम अनेक की सुधरत पल लगै न आधु ।
‘पाहि कृपानिधि!’ प्रेम सों कहे को न राम कियो साधु ॥
बालमीकि-के वट-कथा, कपि-भील-भालु-सनमान ।
सुनि सनमुख जो न राम सों तिहि को उपदेसहि ज्ञान ॥
का सेवा सुग्रीव की, का प्रीति-रीति-निरबाहु ?।
जासु बंधु बध्यो ब्याध ज्यों सो सुनत सोहात न काहु ॥
भजन बिभीषन को कहा, फल कहा दियो रघुराज!
राम गरीब-निवाज के बड़ी बाँह-बोल की लाज ॥
जपहि नाम रघुनाथ की चरचा दूसरी न चालु ।
सुमुख सुखद साहिब सुधी समरथ कृपालु नतपालु ॥
सजल नयन, गदगद गिरा, गहबर मन पुलक सरीर ।
गावत गुनगन राम के के हि की न मिटी भव-भीर ?॥
प्रभु कृतज्ञ सरबज्ञ हैं,परिहरु पाछिली गलानि ।
तुलसी तोसों राम सो कछु नई न जान-पहिचानि
पद १९४
जो अनुराग न राम सनेही सों । तौ लह्यो लाहु कहा नर देही सों ॥
जो तनु धरि परिहरि सब सुख भए सुमति राम अनुरागी ।
सो तनु पाइ अघाइ किये अघ अवगुन-उदधि अभागी ॥
ज्ञान बिराग जोग जप तप मख जग मुद-मग नहिं थोरे ।
राम-प्रेम बिनु नेम जाय जैसे मृग-जल-जलधि हिलोरे ॥
लोक बिलोकि, पुरान बेद सुनि, समुझि बूझि गुरु ज्ञानी ।
प्रीति प्रतीति राम-पद-पंकज सकल सुमंगल-खानी ॥
अजहुँ जानि जिय मानि हारि हिय होइ पलक महँ नीको ।
सुमिरु सनेह सहित हित रामहिं मानु मतो तुलसी को
पद १९५
बलि जाउँ हौं राम गुसाईं । कीजै कृपा आपनी नाईं ॥
परमारथ सुरपुर-साधन सब स्वारथ सुखद भलाई !
कलि सकोप लोपी सुचाल, निज कठिन कु चाल चलाई ॥
जहँ जहँ चित चितवत हित तहँ नित नव बिषाद अधिकाई ।
रुचि-भावती भभरि भागहि, समुहाहिं अमित अनभाई ॥
आधि-मगन मन, ब्याधि-बिकल तन, बचन मलीन झुठाई ।
एतेहुँ पर तुम सों तुलसी की प्रभु सकल सनेह सगाई
पद १९६
काहे को फिरत मन करत बहु जतन,
मिटै न दुख बिमुख रघुकु ल-बीर ।
कीजै जो कोटि उपाइ,त्रिबिध ताप न जाइ,
कह्यो जो भुज उठाय मुनिबर कीर ॥
सहज टेव बिसारि तुही धौं देखु बिचारि,
मिलै न मथत बारि घृत बिनु छीर ।
समुझि तजहि भ्रम भजहि पद जुगम,
सेवत सुगम गुन गहन गँभीर ॥
आगम निगम ग्रंथ, ऋषि मुनि सुर संत,
सबही को एक मत सुनु, मतिधीर ।
तुलसिदास प्रभु बिनु पियास मरै पसु,
जद्यपि है निकट सुरसरि-तीर
पद १९७
नाहिन चरन-रति ताहि तें सहौं बिपति,
कहत स्रुति सकल मुनि मतिधीर ।
बसै जो ससि-उछंग सुधा-स्वादित कु रंग,
ताहि क्यों भ्रम निरखि रबिकर-नीर ?॥
सुनिय नाना पुरान, मिटत नाहिं अज्ञान,
पढ़िय न समुझिय जिमि खग कीर ।
बझत बिनहिं पास सेमर-सुमन-आस,
करत चरत तेइ फल बिनु हीर ॥
कछु न साधन सिधि, जानौं न निगम, बिधि,
नहिं जप तप बस मन, न समीर ।
तुलसिदास भरोस परम करुना-कोस,
प्रभु हरिहैं बिषम भवभीर
पद १९८
मन पछितैहै अवसर बीते ।
दुर्लभ देह पाइ हरिपद भजु करम बचन अरु ही ते ॥
सहसबाहु दसबदन आदि नृप बचे न काल बली ते ।
हम हम करि धन धाम सँवारे, अंत चले उठि रीते ॥
सुत बनितादि जानि स्वारथ-रत न करु नेह सबही ते ।
अंतहु तोहिं तजैंगे, पामर! तू न तजै अबही ते ॥
अब नाथहिं अनुरागु जागु जड़ त्यागु दुरासा जी ते ।
बुझै न काम-अगिनि तुलसी कहुँ, बिषय-भोग बहु घी ते
पद १९९
काहे को फिरत मूढ़ मन धायो ।
तजि हरि-चरन-सरोज सुधारस रबिकर-जल लय लायो ॥
त्रिजग, देव, नर, असुर, अपर जग जोनि सकल भ्रमि आयो ।
गृह, बनिता, सुत, बंधु भए बहु मातु पिता जिन्ह जायो ॥
जाते निरय-निकाय निरंतर सोइ इन्ह तोहिं सिखायो ।
तुव हित होइ कटै भव-बंधन, सो मगु तोहिं न बतायो ॥
अजहुँ बिषय कहँ जतन करत, जद्यपि बहुबिधि डहँकायो ।
पावक-काम भोग-घृत तें सठ, कै से परत बुझायौ ?॥
बिषयहीन दुख, मिले बिपति अति, सुख सपनेहुँ नहिं पायो ।
उभय प्रकार प्रेत-पावक ज्यों धन दुखप्रद स्रुति गायो ॥
छिन छिन छीन होत जीवन, दुरलभ तनु बृथा गँवायो ।
तुलसिदास हरि भजहि आस तजि, काल-उरग जग खायो
पद २००
ताँबे सो पीठि मनहुँ तन पायो ।
नीच! मीच जानत न सीस पर, ईस निपट बिसरायौ ॥
अवनि, रवनि, धन, धाम, सुहृद, सुत को न इन्हहिं अपनायो ।
काके भए गए सँग काके सब सनेह छल-छायो ॥
जिन्ह भूपनि जग जीति, बाँधि जम अपनी बाँह बसायो ।
तेऊ काल कलेऊ कीन्हे, तू गिनती कब आयो ?॥
देखु बिचारि सार का साँचो, कहा निगम निजु गायो ।
भजहिं न अजहुँ समुझि तुलसी तेहि जेहि महेस मन लायो
पद २०१
लाभ कहा मानुष तनु पाए ।
काय, बचन, मन सपनेहु कबहुँक घटत न काज पराए ॥
जो सुख सुरपुर नरक गेह बन आवत बिनहिं बुलाए ।
तेहि सुख कहँ बहु जतन करत मन, समुझत नहिं समुझाए ॥
पर-दारा, परद्रोह, मोहबस किए मूढ़ मन भाए ।
गर्भबास दुखरासि जातना तीब्र बिपति बिसराए ॥
भय निद्रा मैथुन अहार सब के समान जग जाए ।
सुर-दुरलभ तनु धरि न भजे हरि, मद अभिमान गँवाए ॥
गई न निज-पर-बुद्धि, सुद्ध ह्वै रहे न राम-लय लाए ।
तुलसिदास यह अवसर बीते का पुनि के पछिताए ?
पद २०२
काज कहा नरतनु धरि सार्
यो ।
पर-उपकार सार श्रुति को जो सो धोखेहु न बिचार्
यो ॥
द्वैत मूल, भय सूल, सोक फल, भवतरु टरै न टार्
यौ ।
रामभजन तीछन कु ठार लै सो नहिं काटि निवार्
यो ॥
संसय-सिंधु नाम बोहित भजि निज आतमा न तार्
यो ।
जनम अनेक विवेकहीन बहु जोनि भ्रमत नहिं हार्
यो ॥
देखि आन की सहज संपदा द्वेष-अनल मन-जार्
यो ।
सम दम दया दीन-पालन सीतल हिय हरि न सँभार्
यो ॥
प्रभु गुरु पिता सखा रघुपति तैं मन क्रम बचन बिसार्
यो ।
तुलसिदास एहि त्रास सरन राखिहि जेहि गीध उधार्
यो
पद २०३
श्रीहरि-गुरु-पद-कमल भजहु मन तजि अभिमान ।
जेहि सेवत पाइय हरि सुख निधान भगवान ॥
परिवा प्रथम प्रेम बिनु राम मिलन अति दूरि ।
जद्यपि निकट हृदय निज रहे सकल भरि पूरि ॥
दुइज द्वैत-मति छाँड़ि चरहि महि-मंडल धीर ।
बिगत मोह माया मद हृदय बसत रघुबीर ॥
तीज त्रिगुन-पर परम पुरुष श्रीरमन मुकुं द ।
गुन सुभाव त्यागे बिनु दुरलभ परमानंद ॥
चौथि चारि परिहरहु बुद्धि मन, चित अहंकार ।
बिमल बिचार परमपद निज सुख सहज उदार ॥
पाँचइँ पाँच परस, रस, सब्द, गंध अरु रूप ।
इन्ह कर कहा न कीजिए बहुरि परब भव-कू प ॥
छठ षड्बर्ग करिय जय जनकसुता-पति लागि ।
रघुपति-कृपा-बारि बिनु नहीं बुताइ लोभागि ॥
सातैं सप्तधातु-निर्मित तनु करिय बिचार ।
तेहि तनु के र एक फल, कीजै पर-उपकार ॥
आठइँ आठ-प्रकृति-पर निर्बिकार श्रीराम ।
के हि प्रकार पाइय हरि, हृदय बसहिं बहु काम ॥
नवमी नवद्वार-पुर बसि जेहि न आपु भल कीन्ह ।
ते नर जोनि अनेक भ्रमत दारून दुख लीन्ह ॥
दसइँ दसहु कर संयम जो न करिय जिय जानि ।
साधन बृथा होइँ सब मिलहिं न सारँगपानि ॥
एकादसी एक मन बस कै सेवहु जाइ ।
सोइ ब्रत कर फल पावै आवागमन नसाइ ॥
द्वादसि दान देहु अस अभय होइ त्रैलोक ।
परहित निरत सो पारन बहुरि न ब्यापत सोक ॥
तेरसि तीन अवस्था तजहु भजहु भगवंत ।
मन-क्रम-बचन-अगोचर, ब्यापक, ब्याप्य, अनंत ॥
चौदसि चौदह भुवन अचर-चर रूप गोपाल ।
भेद गए बिनु रघुपति अति न हरहिं जग-जाल ॥
पूनो प्रेम-भगति-रस हरि-रस जानहिं दास ।
सम सीतल गत-मान ज्ञानरत बिषय उदास ॥
त्रिबिध सूल होलिय जरै, खेलिय अब फागु ।
जो जिय चहसि परम सुख, तौ यहि मारग लागु ॥
श्रुति-पुरान-बुध-संमत चाँचरि चरित मुरारि ।
करि बिचार भव तरिय, परिय न कबहुँ जमधारि ॥
संसय-समन दमन दुख सुखनिधान हरि एक ।
साधु-कृपा बिनु मिलहिं न करिय उपाय अनेक ॥
भव-सागर कहँ नाव सुद्ध संतन के चरन ।
तुलसिदास प्रयास बिनु मिलहिं राम दुखहरन
पद २०४
जो मन लागै रामचरन अस ।
देह, गेह,सुत, बित, कलत्र महँ मगन होत बिनु जतन किए जस ॥
द्वंद्व-रहित, गत-मान, ज्ञानरत, बिषय-बिरत खटाइ नाना कस ।
सुखनिधान सुजान कोसलपति ह्वै प्रसन्न कहु, क्यों न होंहि बस ?॥
सर्व भूत-हित निर्ब्यलीक चित भगति प्रेम दृढ़ नेम एक-रस ।
तुलसिदास यह होइ तबहिं जब द्रवै ईस जेहि हतो सीसदस
पद २०५
जो मन भज्यो चहै हरि-सुरतरु ।
तौ तज बिषय-बिकार सार भजु, अजहूँ जो मैं कहौं सोइ करु ॥
सम, संतोष, बिचार बिमल अति, सतसंगति, ए चारि दृढ़ करि धरु ।
काम क्रोध अरु लोभ मोह मद राग द्वेष निसेष करि परिहरु ॥
स्रवन कथा, मुख नाम, हृदय हरि, सिर प्रनाम, सेवा कर अनुसरु ।
नयनन निरखि कृपा-समुद्र हरि अग-जग-रूप भूप सीताबरु ॥
इहै भगति, बैराग्य-ज्ञान यह हरि-तोषन यह सुभ ब्रत आचरु ।
तुलसिदास सिव-मत मारग यहि चलत सदा सपनेहुँ नाहिन डरु
पद २०६
नाहिन और कोउ सरन लायक दूजो श्रीरघुपति सम बिपति-निवारन ।
काको सहज सुभाउ सेवक-बस, काहि प्रनत परप्रीति अकारन ?॥
जन-गुन अलप गनत सुमेरु करि, अवगुन कोटि बिलोकि बिसारन ।
परम कृपालु, भगत-चिंतामनि बिरद पुनीत पतितजन-तारन ॥
सुमिरत सुलभ, दास दुख सुनि हरि चलत तुरत पट पीत सँभार न ।
साखि पुरान-निगम अगम सब, जानत द्रुपद-सुता अरु बारन ॥
जाको जस गावत कबि-कोबिद, जिन्हके लोभ मोह मद मार न ।
तुलसिदास तजि आस सकल भजु कोसलपति मुनिबधू-उधारन
पद २०७
भजिबे लायक सुखदायक रघुनायक सरिस सरनप्रद दूजो नाहिन ।
आनँदभवन दुखदवन सोकसमन रमारमन गुन गनत सिराहिं न ॥
आरत अधम कु जाति कु टिल खल पतित सभीत कहुँ जे समाहिं न ।
सुमिरत नाम बिबस हू बारक पावत सो पद जहाँ सुर जाहिं न ॥
जाके पद-कमल लुब्ध मुनि-मधुकर बिरत जे परम सुगतिहु लुभाहिं न ।
तुलसिदास सठ तेहि न भजसि कस कारुनिक जो अनाथहिं दाहिन
पद २०८
नाथ सों कौन बिनती कहि सुनावौं ।
बिबिध अनगनित अवलोकि अघ आपने
सरन सनमुख होत सकु चि सिर नावौं ॥
बिरचि हरिभगति को बेष बर टाटिका ,
कपट-दल हरित पल्लवनि छावौं ।
नाम-लगि लाइ, लासा-ललित-बचन कहि,
ब्याध ज्यों बिषय-बिहँगनि बझावौं ॥
कु टिल सत कोटि मेरे रोम पर वारियहि,
साधु-गनती में पहलेहि गनावौं ।
परम बर्बर खर्ब-गर्ब-पर्बत चढ़्यो,
अज्ञ सर्बज्ञ जन-मनि जनावौं ॥
साँच किधौं झूठ मोको कहत कोउ
कोउ राम रावरो हौंहुँ तुम्हरो कहावौं ।
बिरद की लाज करि दास तुलसिहिं, देव!
लेहु अपनाइ अब देहु जनि बावौ
पद २०९
नाहिनै नाथ अवलंब मोहिं आन की ।
करम-मन-बचन पन सत्य, करुनानिधे!
एक गति राम भवदीय पदत्रान की ॥
कोह मद मोह ममतायतन जानि मन,
बात नहि जाति कहि ज्ञान-बिज्ञान की ।
काम-संकल्प उर निरखि बहु बासनहिं,
आस नहिं एक हू आँक निरबान की ॥
बेद-बोधित करम धरम बिनु, अगम अति
जदपि, जिय लालसा अमरपुर जान की ।
सिद्ध सुर मनुज दनुजादि सेवत कठिन
द्रवहिं हठजोग दिए भोग बलि प्रान की ॥
भगति दुरलभ परम, संभु सुक मुनि मधुप,
प्यास पदकं ज-मकरंद-मधुपान की ।
पतित-पावन सुनत नाम बिस्रामकृत
भ्रमित पुनि समझि चित ग्रंथि अभिमान की ॥
नरक-अधिकार मम घोर संसार-तम-कू पकहीं,
भूप! मोहि सक्ति आपान की ।
दासतुलसी सोउ त्रास नहि गनत मन,
सुमिरि गुह गीध गज ज्ञाति हनुमान की
पद २१०
और कहँ ठौर, रघुबंस-मनि मेरे ?
पतित-पावन प्रनत-पाल असरन-सरन,
बाँकु रे बिरुद बिरुदैत के हि के रे ॥
समुझि जिय दोष अति रोष करि राम कै ,
करत नहिं कान बिनती बदन फे रे ।
तदपि ह्वै निडर हौं कहौं, करुना-सिंधु!
क्योंऽब रहि जात सुनि बात बिनु हेरे ॥
मुख्य रुचि बसिबे की पुर रावरे,
राम तेहि रुचिहि कामादि गन घेरे ।
अगम अपवर्ग, अरु स्वर्ग सुकृतैक फल,
नाम-बल क्यों बसौं जम-नगर नेरे ?॥
कतहुँ नहिं ठाउँ कहँ जाउँ, कोसलनाथ!
दीन बितहीन हौं बिकल बिनु डेरे ।
दास तुलसिहि बास देहु अब करि कृपा,
बसत गज गीध ब्याधादि जेहि खेरे
पद २११
कबहुँ रघुबंस-मनि सो कृपा करहुगे ?
जेहि कृपा ब्याध गज बिप्र खल नर तरे
तिन्हहि सम मानि मोहि नाथ उद्धरहुगे ॥
जोनि बहु जनमि किए करम खल बिबिध बिधि,
अधम आचरन कछु हृदय नहि धरहुगे ।
दीनहित अजित सर्बज्ञ समरथ प्रनतपाल,
चित मृदुल निज गुननि अनुसरहुगे ॥
मोह मद मान कामादि खल-मंडली,
सकु ल निरमूल करि दुसह दुख हरहुगे ।
जोग जप ज्ञान बिज्ञान तें अधिक अति,
अमल दृढ़ भगति दै परम सुख भरहुगे ॥
मंदजन-मौलि-मनि सकल साधनहीन,
कु टिल मन, मलिन-जिय जानि जो डरहुगे ।
दासतुलसी बेद-बिदित बिरुदावली,
बिमल जस नाथ के हि भाँति बिस्तरहुगे ?
पद २१२
रघुपति बिपति-दवन ।
परम कृपालु प्रनत-प्रतिपालक पतित-पावन ॥
कू र कु टिल कु लहीन दीन अति मलिन जवन ।
सुमिरत नाम राम पठए सब अपने भवन ॥
गज पिंगला अजामिल से खल गनै धौं कवन ।
तुलसिदास प्रभु के हि न दीन्हि गति जानकी-रवन
पद २१३
हरि सम आपदा-हरन ।
नहि कोउ सहज कृपालु दुसह दुख-सागर-तरन ॥
गज निज बल अवलोकि कमल गहि गयो सरन ।
दीन बचन सुनि चले गरुड़ तजि सुनाभ-धरन ॥
द्रुपदसुता को लग्यो दुसासन नगन करन ।
‘हा हरि पाहि’ कहत पूरे पट बिबिध बरन ॥
इहे जानि सुर नर मुनि कोबिद सेवत चरन ।
तुलसिदास प्रभु को न अभय कियो नृग-उद्धरन
पद २१४
ऐसी कौन प्रभु की रीति ?
बिरद हेतु पुनीत परिहरि पाँवरनि पर प्रीति ॥
गई मारन पूतना कु च कालकू ट लगाई ।
मातु की गति दई ताहि कृपालु जादवराइ ॥
काम-मोहित गोपिकनि पर कृपा अतुलित कीन्ह ।
जगत-पिता बिरंचि जिन्हके चरनकी रज लीन्ह ॥
नेम तें सिसुपाल दिन प्रति देत गनि गनि गारि ।
कियो लीन सु आप में हरि राज-सभा मँझारि ॥
ब्याध चित दै चरन मार्
यो मूढ़मति मृग जानि ।
सो सदेह सुलोक पठयो प्रगट करि निज बानि ॥
कौन तिन्हकी कहै जिन्हके सुकृत अरु अघ दोउ ।
प्रगट पातक-रूप तुलसी सरन राख्यो सोउ
पद २१५
श्री रघुबीर की यह बानि ।
नीचहूँ सों करत नेह सुप्रीति मन अनुमानि ॥
परम अधम निषाद पाँवर, कौन ताकी कानि ?
लियो सो उर लाइ सुत ज्यौं प्रेम को पहिचानि ॥
गीध कौन दयालु जो बिधि रच्यो हिंसा सानि ?
जनक ज्यों रघुनाथ ता कहँ दियो जल निज पानि ॥
प्रकृति-मलिन कु जाति सबरी सकल अवगुन-खानि ।
खात ताके दिए फल अति रुचि बखानि बखानि ॥
रजनिचर अरु रिपु बिभीषन सरन आयो जानि ।
भरत ज्यों उठि ताहि भेंटत देह-दसा भुलानि ॥
कौन सुभग सुसील बानर जिनहिं सुमिरत हानि ।
किए ते सब सखा, पूजे भवन अपने आनि ॥
राम सहज कृपालु कोमल दीनहित दिन दानि ।
भजहि ऐसे प्रभुहि तुलसी कु टिल कपट न ठानि
पद २१६
हरि तज और भजिये काहि ?
नाहिनै कोउ राम सो ममता प्रनत पर जाहि ॥
कनक-कसिपु बिरंचि को जन करम मन अरु बात ।
सुतहिं दुखवत बिधि न बरज्यो काल के घर जात ॥
संभु-सेवक जान जग, बहु बार दिए दस सीस ।
करत राम-बिरोध सो सपनेहु न हटक्यो ईस ॥
और देवन की कहा कहौं, स्वारथहि के मीत ।
कबहुँ काहु न राख लियो कोउ सरन गयउ सभीत ॥
को न सेवत देत संपति ? लोक हू यह रीति ।
दास तुलसी दीन पर एक राम ही की प्रीति
पद २१७
जो पै दूसरो कोउ होइ ।
तौ हौं बारहि बार प्रभु कत दुख सुनावौं रोइ ॥
काहि ममता दीन पर, को पतितपावन नाम ?
पापमूल अजामिलहि के हि दियो अपनो धाम ?॥
रहे संभु बिरंचि सुरपति लोकपाल अनेक ।
सोक-सरि बूड़त करीसहि दई काहु न टेक ॥
बिपुल भूपति-सदसि मह नर-नारि कह्यो ‘प्रभु पाहि’ ।
सकल समरथ रहे काहु न बसन दीन्हों ताहि ॥
एक मुख क्यों कहौं करुनासिंधु के गुन-गाथ ?
भगतहित धरि देह काह न कियो कोसलनाथ ॥
आप से कहुँ सौंपिये मोहि जो पै अतिहि घिनात ।
दासतुलसी और बिधि क्यों चरन परिहरि जात ?
पद २१८
कबहि देखाइहौ हरि चरन?
समन सकल कलेस कलि-मल, सकल-मंगल- करन ॥
सरद-भव सुंदर तरुनतर अरुन-बारिज-बरन ।
लच्छि लालित ललित करतल छबि अनूपम धरन ॥
गंग-जनक, अनंग-अरि-प्रिय, कपट बटु बलि-छरन ।
बिप्रतिय, नृग, बधिक के दुख दोष दारुन दरन ॥
सिद्ध-सुर-मुनि-बृंद-बंदित सुखद सब कहँ सरन ।
सकृत उर आनत जिनहिं जन होत तारन-तरन ॥
कृपासिंधु सुजान रघुबर प्रनत-आरति-हरन ।
दरस-आस-पियास तुलसीदास चाहत मरन
पद २१९
द्वार हौं भोर ही को आज ।
रटत रिरिहा आरि और न कौर ही तें काज ॥
कलि कराल दुकाल दारुन सब कु भाँति कु साज ।
नीच जन, मन ऊ
ँ च जैसी कोढ़ में की खाज ॥
हहरि हिय मैं सदय बूझ्यो जाइ साधु-समाज ।
मोहुँ से कहुँ कतहुँ कोउ तिन्ह कह्यो कोसलराज ॥
दीनता दारिद दलै को कृपा-बारिधि बाज ।
दानि दसरथ राय के तुम बानइत सिरताज ॥
जनम को भूखो भिखारी हौं गरीब-नेवाज ।
पेट भरि तुलसिहिं जेंवाइय भगति-सुधा सुनाज
पद २२०
करिय सँभार, कोसलराय!
और ठौर, न और गति, अवलंब नाम बिहाय ॥
बूझि अपनी आपनौ हित आप बाप न माय ।
राम राउर नाम गुरु सुर स्वामि सखा सहाय ॥
रामराज न चले मानस-मलिन के छल-छाय ।
कोप तेहि कलिकाल कायर मुएहि घायल घाय ॥
लेत के हरि को बयर ज्यों भैक हनि गोमाय ।
त्योंहि राम-गुलाम जानि निकाम देत कु दाय ॥
अकनि याके कपट-करतब, अमित अनय-अपाय ।
सुखि हरिपुर बसत होत परीछितहि पछिताय ॥
कृपासिंधु बिलोकिए जन-मन की साँसति साय ।
सरन आयो, देव दीनदयालु! देखन पाय ॥
निकट बोलि न बरजिए, बलि जाउँ हनिय न हाय ।
देखिहैं हनुमान गोमुख नाहरनि के न्याय ॥
अरुन मुख भ्रू बिकट, पिंगल नयन रोष कषाय ।
बीर सुमिरि समीर को घटिहै चपल चित चाय ॥
बिनय सुनि बिहँसे अनुज सों बचन के कहि भाय ।
भली कही कह्यो लषन हूँ हँसि, बने सकल बनाय ॥
दई दीनहिं दादि सो सुनि सुजन-सदन बधाय ।
मिटे संकट सोच पोच प्रपंच पाप-निकाय ॥
पेखि प्रीति प्रतीति जन पर अगुन अनघ अमाय ।
दास तुलसी कहत मुनिगन, ‘जयति जय उरुगाय’
पद २२१
नाथ-कृपा ही को पंथ चितवत दीन हौं दिन राति ।
होइ धौं के हि काल दीनदयालु जानि न जाति ॥
सुगुन, ज्ञान, बिराग, भगति सु-साधननि की पाँति ।
भजे बिकल बिलोकि कलि अघ-अवगुननि की थाति ॥
अति अनीति कु रीति भइ भुइँ तरनि हूँ तें ताति ।
जाउँ कहँ बलि जाउँ? कहूँ न ठाउँ मति अकु लाति ॥
आप सहित न आपनो कोउ, बाप! कठिन कु भाँति ।
स्यामघन सींचिये तुलसी सालि सफल सुखाति
पद २२२
बलि जाउँ, और कासों कहौं ?
सदगुन-सिंधु स्वामि सेवक-हित कहुँ न कृपानिधि सो लहौं ॥
जहँ जहँ लोभ लोल लालचबस निजहित चित चाहनि चहौं ।
तहँ तहँ तरनि तकत उलूक ज्यों भटकि कु तरु-कोटर गहौं ॥
काल सुभाव करम बिचित्र फलदायक सुनि सिर धुनि रहौं ।
मोको तौ सकल सदा एकहि रस दुसह दाह दारुन दहौं ॥
उचित अनाथ होइ दुखभाजन, भयो नाथ किंकर न हौं ।
अब रावरो कहाइ न बूझिये सरनपाल साँसति सहौं ॥
महाराज राजीव-बिलोचन मगन-पाप संताप हौं ।
तुलसी-प्रभु जब तब जेहि तेहि बिधि राम निरबहौं
पद २२३
आपनो कबहुँ करि जानिहौ ।
राम गरीब-निवाज राजमनि बिरद-लाज उर आनिहौ ॥
सील सिंधु सुंदर सब लायक समरथ सदगुन-खानि हौ ।
पाल्यो है, पालत, पालहुगे प्रभु प्रनत प्रेम पहिचानिहौ ॥
बेद पुरान कहत, जग जानत, दीनदयालु दिन दानि हौ ।
कहि आवत, बलि जाऊ
ँ , मनहुँ मेरी बार बिसारे बानि हौ ॥
आरत दीन अनाथनि के हित मानत लौकिक कानि हौ ।
है परिनाम भलो तुलसी को सरनागत-भय भानिहौ
पद २२४
रघुबरहि कबहुँ मन लागिहै ?
कु पथ, कु चाल, कु मति, कु मनोरथ, कु टिल कपट कब त्यागि है ?॥
जानत गरल अमिय बिमोहबस, अमिय गनत करि आगि है ।
उलटी रीति प्रीति अपने की तजि प्रभुपद अनुरागिहै ॥
आखर अरथ मंजु मृदु मोदक राम-प्रेम-पगि पागिहै ।
ऐसे गुन गाइ रिझाइ स्वामि सों पाइहै जो मुँह माँगिहै ॥
तू यहि बिधि सुख-सयन सोइहै जिय की जरनि भूरि भागिहै ।
राम-प्रसाद दासतुलसी-उर राम-भगति-जोग जागिहै
पद २२५
भरोसो और आइहै उर ताके ।
कै कहुँ लहै जो रामहि सो साहिब, कै अपनो बल जाके ॥
के कलिकाल कराल न सूझत मोह-मार-मद छाके ।
कै सुनि स्वामि-सुभाउ न रह्यो चित जो हित सब अँग थाके ॥
हौं जानत भलि भाँति अपनपौ, प्रभु सो सुन्यो न साके ।
उपल, भील, खग, मृग, रजनीचर भले भए करतब काके ?॥
मोको भलो राम-नाम सुरतरु सो रामप्रसाद कृपालु कृपा के ।
तुलसी सुखी निसोच राज ज्यों बालक माय बबा के
पद २२६
भरोसो जाहि दूसरो सो करो ।
मोको तो राम को नाम कल्पतरु कलि कल्यान फरो ॥
करम, उपासन, ज्ञान बेदमत सो सब भाँति खरो ।
मोहि तो सावन के अंधहि ज्यों सूझत रंग हरों ॥
चाटत रह्यो स्वान पातरि ज्यों कबहुँ न पेट भरो ।
सो हौं सुमिरत नाम सुधारस पेखत फरुसि धरो ॥
स्वारथ औ परमारथ हू को नहि कुं जरो नरो ।
सुनियत सेतु पयोधि पषाननि करि कपि कटक तरो ॥
प्रीति-प्रतीति जहाँ जाकी तहँ ताको काज सरो ।
मेरे तो माय-बाप दोउ आखर हौं सिसु-अरनि अरो ॥
संकर साखि जो राखि कहौं कछु तौ जरि जीह गरो ।
अपनो भलो राम नामहि ते तुलसिहि समुझि परो
पद २२७
नाम राम रावरोई हित मेरे ।
स्वारथ परमारथ साथिन्ह सों भुज उठाइ कहौं टेरे ॥
जननी जनक तज्यो जनमि, करम बिनु बिधिहु सृज्यो अवडेरे ।
मोहुँ से कोउ कोउ कहत रामहि को सो प्रसंग के हि के रे ?॥
फिर्
यौ ललात बिनु नाम उदर लगि, दुखउ दुखित मोहि हेरे ।
नाम-प्रसाद लहत रसाल फल अब हौं बबुर बहेरे ॥
साधत साधु लोक परलोकहि, मुनि गुनि जतन घनेरे ।
तुलसी के अवलंब नाम को एक गाँठि कई फे रे
पद २२८
प्रिय रामनाम तें जाहि न रामो ।
ताको भलो कठिन कलिकालहुँ आदि मध्य-परिनामो ॥
सकु चत समुझि नाम-महिमा मद लोभ मोह कोह कामो ।
राम-नाम-जप-निरत सुजन पर करत छाँह घोर घामो ॥
नाम प्रभाउ सही जो कहै कोउ सिला सरोरुह जामो ।
जो सुनि सुमिरि भाग-भाजन भइ सुकृतसील भील-भामो ॥
बालमीकि अजामिल के कछु हुतो न साधन सामो ।
उलटे पलटे नाम-महातम गुंजनि जितो ललामो ॥
राम तें अधिक नाम-करतब जेहि किए नगर-गत गामो ।
भए बजाइ दाहिने जो जपि तुलसिदास से बामो
पद २२९
गरैगी जीह जो कहौं और को हौं ।
जानकी-जीवन! जनम-जनम जग ज्यायो तिहारेहि कौर को हौं ॥
तीनि लोक तिहुँ काल न देखत सुहृद रावरे जोर को हौं ।
तुम्ह सों कपट करि कलप कलप कृमि ह्वैहौं नरक घोर को हौं ॥
कहा भयो जो मन मिलि कलिकालहिं कियो भौंतुवा भौंर को हौं ।
तुलसिदास सीतल नित यहि बल बड़े ठेकाने ठौर को हौं
पद २३०
अकारन को हितू और को है ?
बिरद गरीब-निवाज कौन की भौंह जासु जन जोहै ?॥
छोटो बड़ो चहत सब स्वारथ जो बिरंचि बिरचो है ।
कोल कु टिल कपि-भालु पालिबो कौन कृपालुहि सोहै ?॥
काको नाम अनख आलस कहें अघ अवगुननि बिछोहै ?
को तुलसी से कु सेवक संग्रह्यो, सठ सब दिन साईं द्रोहै ?
पद २३१
और मोहि को है काहि कहिहौं ?
रंक-राज ज्यों मन को मनोरथ के हि सुनाइ सुख लहिहौं? ॥
जम-जातना जोनि-संकट सब सहे दुसह अरु सहिहौं ।
मोको अगम, सुगम तुम्हको प्रभु! तउ फल चारि न चहिहौं ॥
खेलिबेको खग-मृग,तरु-कं कर है रावरो राम हौं रहिहौं ।
यहि नाते नरकहुँ सचु पैहौं, या बिनु परमपदहुँ दुख दहिहौं ॥
इतनी जिय लालसा दास के कहत पानही गहिहौं ।
दीजै बचन कि हृदय आनिये तुलसि को पन निर्बहिहौ
पद २३२
दीनबंधु दूसरो कहँ पावो ?
को तुम बिनु पर-पीर पाइहै ? के हि दीनता सुनावों ?॥
प्रभु अकृपालु, कृपालु अलायक जहँ जहँ चितहिं डोलावों ।
इहै समुझि सुनि रहौं मौन ही, कहि भ्रम कहाँ गँवावों ?॥
गोपद बूड़िबे जोग करम करौं बातनि जलधि थहावों ।
अति लालची काम-किंकर मन, मुख रावरो कहावों ॥
तुलसी प्रभु जिय की जानत सब, अपनौ कछु क जनावों ।
सो कीजै जेहि भाँति छाँडि छल द्वार परो गुन गावों
पद २३३
मनोरथ मन को एकै भाँति ।
चाहत मुनि-मन-अगम सुकृत-फल, मनसा अघ न अघाति ॥
करमभूमि कलि जनम कु संगति मति बिमोह मद माति ।
करत कु जोग कोटि कयों पैयत परमारथ-पद-सांति ॥
सेइ साधु गुरु, सुनि पुरान स्रुति बूझ्यो राग बाजी ताँति ।
तुलसी प्रभु सुभाउ सुरतरु सो ज्यों दरपन मुख-काँति
पद २३४
जनम गयो बादिहिं बर बीति ।
परमारथ पाले न पर्
यो कछु , अनुदिन अधिक अनीति ॥
खेलत खात लरिकपन गो चलि, जौबन जुवतिन लियो जीति ।
रोग-बियोग-सोग-स्रम-संकु ल बड़ि बय बृथहि अतीति ॥
राग-रोष-इरषा-बिमोह-बस रुची न साधु-समीति ।
कहे न सुने गुनगन रघुबर के , भइ न रामपद-प्रीति ॥
हृदय दहत पछिताय-अनल अब सुनत दुसह भवभीति ।
तुलसी प्रभु तें होइ सो कीजिय समुझि बिरद की रीति
पद २३५
ऐसेहि जनम-समूह सिराने ।
प्राननाथ रघुनाथ से प्रभु तजि सेवत चरन बिराने ॥
जे जड़ जीव कु टिल कायर खल के वल कलिमल-साने ।
सूखत बदन प्रसंसत तिन्ह कहँ, हरि तें अधिक करि माने ॥
सुख हित कोटि उपाय निरंतर करत न पायँ पिराने ।
सदा मलीन पंथ के जल ज्यो कबहुँ न हृदय थिराने ॥
यह दीनता दूर करिबे को अमित जतन उर आने ।
तुलसी चित चिंता न मिटै बिनु चिंतामनि पहिचाने
पद २३६
जो पै जिय जानकी-नाथ न जाने ।
तौ सब करम धरम स्रमदायक, ऐसेइ कहत सयाने ॥
जे सुर, सिद्ध, मुनीस, जोगबिद बेद पुरान बखाने ।
पूजा लेत देत पलटे सुख हानि-लाभ अनुमाने ॥
काको नाम धोखेहूँ सुमिरत पातक-पुंज सिराने ।
बिप्र, बधिक, गज गीध कोटि खल कौन के पेट समाने ॥
मेरु से दोष दूरि करि जन के , रेनु से गुन उर आने ।
तुलसिदास तेहि सकल आस तजि भजहि न अज हुँ अयाने
पद २३७
काहे न रसना रामहि गावहि ?
निसि दिन पर-अपवाद बृथा कत रटि-रटि राग बढ़ावहि ॥
नरमुख सुंदर मंदिर पावन बसि जनि ताहि लजावहि ।
ससि समीप रहि त्यागि सुधा कत रबिकर-जल कहँ धावहि ॥
काम-कथा कलि-कै रव-चंदनि सुनत स्रवन दै भावहि ।
तिनहिं हटकि कहि हरि-कल-कीरति करन कलंक नसावहि ॥
जातरूप मति जुगति रुचिर मनि रचि रचि हार बनावहि ।
सरन-सुखद रबिकु ल-सरोज-रबि राम-नृपहि पहिरावहि ॥
बाद-बिबाद-स्वाद तजि भजि हरि सरस चरित चित लावहि ।
तुलसिदास भव तरहि, तिहुँ पुर तू पुनीत जस पावहि
पद २३८
आपनो हित रावरे सों जो पै सूझै ।
तौ जनु तनुपर अछत सीस सुधि क्यों कबंध ज्यों जूझै ॥
निज अवगुन, गुन राम रावरे लखि सुनि मति मन रूझै ।
रहनि कहनि समुझनि तुलसी की को कृपालु बिनु बूझै
पद २३९
जाको हरि दृढ़ करि अंग कर्
यो ।
सोइ सुसील पुनीत बेदबिद बिद्या-गुननि-भर्
यो ॥
उतपति पांडु-तयन की करनी सुनि सतपंथ डर्
यो ।
ते त्रैलोक्य-पूज्य, पावन जस सुनि सुनि लोक तर्
यो ॥
जो निज धरम बेद-बोधित सो करत न कछु बिसर्
यो ।
बिनु अवगुन कृकलास कू प-मज्जित कर गहि उधर्
यो ॥
ब्रह्म बिसिख ब्रह्मांड-दहन-छम गर्भ न नृपति जर्
यो ।
अजर-अमर कु लिसहुँ नाहिंन बध सो पुनि फे न मर्
यो ॥
बिप्र अजामिल अरु सुरपति तें कहा जो नहिं बिगर्
यो ?
उनको कियो सहाय बहुत, उर को संताप हर्
यो ॥
गनिका अरु कं दर्प तें जग महँ अघ न करत उबर्
यो ।
तिनको चरित पवित्र जानि हरि निज हृदि-भवन धर्
यो ॥
के हि आचरन भलो मानैं प्रभु सो तौ न जानि पर्
यो ।
तुलसिदास रघुनाथ-कृपा को जोवत पंथ खर्
यो
पद २४०
सोइ सुकृती सुचि साँचो जाहि राम तुम रीझे ।
गनिका, गीध, बधिक हरिपुर गए लै करसी प्रयाग कब सीझे ॥
कबहुँ न डग्यो निगम-मग तें पग नृग जग जानि जिते दुख पाए ।
गज धौं कौन दिछित जाके सुमिरत लै सनाभ बाहन तजि धाए ॥
सुर मुनि बिप्र बिहाय बड़े कु ल गोकु ल जनम गोपगृह लीन्हो ।
बायों दियो बिभव कु रुपति को, भोजन जाइ बिदुर घर कीन्हो ॥
मानत भलहि भलो भगतनि तें, कछु क रीति पारथहि जनाई ।
तुलसी सहज सनेह राम बस और सबै जल की चिकनाई
पद २४१
तब तुम मोहूँ से सठनि को हठि गति न देते ।
कै सेहुँ नाम लेहि कोउ पामर सुनि सारद आगे ह्वै लेते ॥
पाप-खानि जिय जानि अजामिल जमगन तमकि तये ताको भे ते ।
लियो छु ड़ाइ, चले कर मींजत, पीसत दाँत गए रिस-रेते ॥
गौतम-तिय, गज, गीध, बिटप, कपि हैं नाथहिं नीके मालुम जेते ।
तिन्ह के काज साधु समाजु तजि कृपासिंधु तब तब उठि गे ते ॥
अजहुँ अधिक आदर येहि द्वारे, पतित पुनीत होत नहिं के ते ।
मेरे पासंगहु न पूहिहैं, ह्वै गए, है, होने खल जेते ॥
हौं अबलौं करतूति तिहारिय चितवत हुतो न रावरे चेते ।
अब तुलसी पूतरो बाँधिहै सहि न जात मोपै परिहास एते
पद २४२
तुम सम दीनबंधु न दीन कोउ मोसम सुनहु नृपति रघुराई ।
मोसम कु टिल-मौलिमनि नहिं जग, तुम सम हरि न हरन कु टिलाई ॥
हौं मन-बचन-कर्म पातक-रत, तुम कृपालु पतितनि-गतिदाई ।
हौं अनाथ प्रभु, तुम अनाथ-हित, चित यहि सुरति कबहुँ नहिं जाई॥
हौं आरत, आरति-नासक तुम, कीरति निगम पुराननि गाई ।
हौं सभीत तुम हरन सकल भय, कारन कवन कृपा बिसराई ?॥
तुम सुखधाम राम स्रम-भंजन, हौं अति दुखित त्रिबिध स्रम पाई ।
यह जिय जानि दास तुलसी कहँ राखहु सरन समुझि प्रभुताई
पद २४३
यहै जानि चरनन्हि चित लायो ।
नाहिन नाथ अकारन को हितु तुम समान पुरान स्रुति गायो ॥
जननी, जनक, सुत, दार, बंधुजन भए बहुत जहँ जहँ हौं जायो ।
सब स्वारथ हित प्रीति कपट चित, काहू नहिं हरिभजन सिखायो ॥
सुर, मुनि, मनुज, दनुज, अहि, किन्नर मैं तनु-धरि सिर काहि न नायो ।
जरत फिरत त्रयताप पापबस काहु न हरि! करि कृपा जुड़ायो ॥
जतन अनेक किए सुख-कारन हरिपद-बिमुख सदा दुख पायो ।
अब थाक्यो जलहीन नाव ज्यों देखत बिपति-जाल जग छायो ॥
मो कहँ नाथ! बूझिए यह गति सुख-निधान निज पति बिसरायो ।
अब तजि रोष करहु करुना हरि तुलसिदास सरनागत आयो
पद २४४
याहि ते मैं हरि! ज्ञान गँवायो ।
परिहरि हृदय-कमल रघुनाथहि बाहर फिरत बिकल भयो धायो ॥
ज्यों कु रंग निज अंग रुचिर मद अति मतिहीन मरम नहिं पायो ।
खोजत गिरि, तरु, लता, भूमि, बिल परम सुगंध कहाँ तें आयो ॥
ज्यों सर बिमल बारि परिपूरन, ऊपर कछु सिवार तृन छायो ।
जारत हियो ताहि तजि हौं सठ, चाहत यहि बिधि तृषा बुझायो ॥
ब्यापत त्रिबिध ताप तनु दारुन तापर दुसह दरिद्र सतायो ।
अपनेहि धाम नाम-सुरतरु तजि बिषय-बबूर-बाग मन लायो ॥
तुम सम ज्ञान-निधान, मोहि सम मूढ़ न आन पुराननि गायो ।
तुलसिदास प्रभु यह बिचारि जिय कीजै नाथ उचित मन भायो
पद २४५
मोहि मूढ़ मन बहुत बिगोयो ।
याके लिये सुनहु करुनामय मैं जग जनमि-जनमि दुख रोयो ॥
सीतल मधुर पियूष सहज सुख निकटहि रहत दूरि जन खोयो ।
बहु भाँतिन स्रम करत मोहबस, बृथहि मंदमति बारि बिलोयो ॥
करम-कीच जिय जानि सानि चित चाहत कु टिल मलहि मल धोयो
तृषावंत सुरसरि बिहाय सठ फिरि फिरि बिकल अकास निचोयो ॥
तुलसिदास प्रभु कृपा करहु अब मैं निज दोष कछू नहिं गोयो ।
डासत ही गई बीति निसा सब, कबहुँ न नाथ! नींद भरि सोयो
पद २४६
लोक बेद हूँ बिदित बात सुनि समुझि ।
मोह-मोहित बिकल मति थिति न लहति ।
छोटे बड़े, खोटे खरे, मोटेऊ दूबरे,
राम! रावरे निबाहे सबही की निबहति ॥
होती जो आपने बस रहती एकही रस
दूनी न हरख सोक सांसति सहति ।
चहतो जो जोई जोई लहतो सो सोई सोई,
के हू भाँति काहू की न लालसा रहति ॥
करम काल सुभाव गुन दोष जीव जग माया
तें सो सभय भौंह चकित चहति ।
ईसन, दिगीसनि, जोगीसनि, मुनीसनि हूँ,
छोड़ति छोड़ाये तें, गहाये तें गहति ॥
सतरंज को सो राज , काठ को सबै समाज,
महाराज बाजी रची प्रथम न हति ।
तुलसी प्रभु के हाथ हारिबो जीतिबो नाथ!
बहु बेष बहु मुख सारदा कहति
पद २४७
राम जपु, जीह! जानि, प्रीति सों प्रतीत मानि,
राम नाम जपे जैहै जिय की जरनि ।
रामनाम सों रहनि, रामनाम की कहनि,
कु टिल कलि-मल-सोक संकट-हरनि ॥
रामनाम को प्रभाउ पूजियत गनराउ,
कियो न दुराउ कही आपनी करनि ।
भव-सागर को सेतु, कासी हूँ सुगति हेतु,
जपति सारद संभु सहित घरनि ॥
बालमीकि ब्याध हे अगाध-अपराध-निधि,
मरा मरा जपे पूजे मुनि अमरनि ।
रोक्यो बिंध्य, सोख्यो सिंधु घटजहुँ नाम-बल,
हार्
यो हिय, खारो भयो भूसुर-डरनि ॥
नाम-महिमा अपार सेष सुक बार बार,
मति-अनुसार बुध बेद हूँ बरनि ।
नामरति-कामधेनु तुलसी को कामतरु,
रामनाम है बिमोह-तिमिर-तरनि
पद २४८
पाहि पाहि! राम पाहि! रामभद्र रामचंद्र
सुजस स्रवन सुनि आयो हौं सरन ।
दीनबंधु! दीनता-दरिद्र-दाह-दोष-दुख
दारुन-दुसह-दर दरप-हरन ॥
जब जब जग-जाल ब्याकु ल करम काल
सब खल भूप भए भूतल-भरन ।
तब तब तनु धरि, भूमि-भार दूरि करि
थापे मुनि सुर साधु आस्रम बरन ॥
बेद लोक सब साखी, काहू की रती न राखी,
रावन की बंदि लागे अमर मरन ।
ओक दै बिसोक किए लोकपति लोकनाथ,
रामराज भयो धरम चारिहु चरन ॥
सिला, गुह, गीध, कपि, भील, भालु, रातिचर
ख्याल ही कृपालु कीन्हे तारन-तरन ।
पील-उद्धरन सीलसिंधु ढील देखियत
तुलसी पै चाहत गलानि ही गरन
पद २४९
भली भाँति पहिचाने-जाने साहिब जहाँ लौं जग
जूड़े होत थोरे ही थोरे ही गरम ।
प्रीति न प्रवीन, नीतिहीन, रीति के मलीन,
मायाधीन सब किए कालहू करम ॥
दानव दनुज बड़े महामूढ़ मूड़ चढ़े,
जीते लोकनाथ नाथ-बल निभरम ।
रीझि-रीझि दिए बर खीझी खीझि घाले घर,
आपने निवाजे की न काहू को सरम ॥
सेवा सावधान तू सुजान समरथ साँचो
सद्
गुन धाम राम पावन परम ।
सुरुख सुमुख एकरस एकरूप तोहि
बिदित बिसेषि घटघट के मरम ॥
तो सो नतपाल न कृपाल,न कँ गाल मो सो,
दया में बसत देव सकल धरम ।
राम कामतरु-छाँह चाहै रुचि मन माहँ,
तुलसी बिकल बलि कलि कु धरम
पद २५०
तौं हौं बार बार प्रभुहि पुकारिकै खिझावतो न
जो पै मोको होतो कहूँ ठाकु र-ठहरु ।
आलसी-अभागे मोसे तैं कृपालु पाले-पोसे,
राजा मेरे राजाराम,अवध सहरु ॥
सेये न दिगीस, न दिनेस, न गनेस गौरी,
हित कै न माने बिधि हरिउ न हरु ।
रामनाम ही सों जोग छेम , नेम प्रेम-पन,
सुधा सो भरोसो एहु, दूसरो जहरु ॥
समाचार साथ के अनाथ-नाथ! कासों कहौं,
नाथ ही के हाथ सब चोरऊ पहरु ।
निज काज, सुरकाज,आरत के काज,राज!
बूझिए बिलंब कहा कहूँ न गहरु ॥
रीति सुनि रावरी प्रतीति प्रीति रावरे सों,
डरत हौं देखि कलिकाल को कहरु ।
कहेही बनैगी, कै कहाए बलि जाउँ,राम!
‘तुलसी तू मेरो हारि हिये न हहरु'
पद २५१
राम रावरो सुभाउ, गुन सील महिमा प्रभाउ,
जान्यो हर हनुमान लखन भरत ।
जिन्हके हिये-सुथल राम-प्रेम-सुरतरु,
लसत सरस सुख फू लत फरत ॥
आप माने स्वामी कै सखा सुभाइ भाइ पति
ते सनेह-सावधान रहत, डरत ।
साहिब-सेवक-रीति प्रीति-परिमिति नीति
नेम को निबाह एक टेक न टरत ॥
सुक सनकादि प्रहलाद नारदादि कहैं
राम की भगति बड़ी बिरति-निरत ।
जाने बिनु भगति न, जानिबो तिहारे हाथ
समुझि सयाने नाथ! पगनि परत ॥
छ-मत बिमत न पुरान मत, एक मत
नेति नेति नेति नित निगम करत ।
औरनि की कहा चली? एकै बात भलै भली
राम-नाम लिए तुलसी हूँ से तरत
पद २५२
बाप आपने करत मेरी घनी घटि गई ।
लालची लबार की सुधारिये बारक, बलि,
रावरी भलाई सबही की भली भई ॥
रोगबस तनु, कु मनोरथ मलिन मन,
पर-अपबाद मिथ्या-बाद बानी हई ।
साधन की ऐसी बिधि, साधन बिना न सिधि,
बिगरी बनावै कृपानिधि की कृपा नई ॥
पतित-पावन, हित आरत अनाथनि को,
निराधार को अधार दीनबंधु दई ।
इन्हमें न एकौ भयो, बूझि न जूझ्यो न जयो,
ताहि तें त्रिताप तयो लुनियत बई ॥
स्वाँग सूधो साधु को, कु चालि कलि तें अधिक,
परलोक फीकी मति लोक-रंग-रई ।
बड़े कु समाज राज आजुलौं जो पाए दिन,
महाराज कै हूँ भाँति नाम-ओट लई ॥
रामनाम को प्रताप जानियत नीके आप,
मोको गति दूसरी न बिधि निरमई ।
खीझिबे लायक करतब कोटि कोटि कटु,
रीझिबे लायक तुलसी की निलजई
पद २५३
राम! राखिये सरन, राखि आए सब दिन ।
बिदित त्रिलोक तिहुँ काल न दयाल दूजो,
आरत-प्रनत-पाल को है प्रभु बिन? ॥
लाले पाले पोषे तोषे आलसी अभागी अघी,
नाथ पै अनाथनि सों भए न उरिन ।
स्वामी समरथ ऐसो हौं तिहारो जैसो तैसो,
काल-चाल हेरि होति हिये घनी घिन ॥
खीझि-रीझि बिहँसि अनख क्यों हूँ एक बार,
‘तुलसी तू मेरो’ बलि, कहियत किन?
जाहिं सूल निरमूल होहिं सुख अनुकू ल,
महाराज राम रावरी सौं तेहि छिन
पद २५४
राम रावरो नाम मेरो मातु-पितु है ।
सुजन सनेही गुरु साहिब सखा-सुहृद,
राम-नाम प्रेम-पन अबिचल बितु है ॥
सतकोटि चरित अपार दयानिधि! मथि,
लियो काढ़ि वामदेव नाम-घृतु है ।
नाम को भरोसो बल, चारिहूँ फल को फल,
सुमिरिए छाँड़ि छल, भलो क्रतु है ॥
स्वारथ-साधक परमारथ-दायक नाम,
राम-नाम सारिखो न और हितु है ।
तुलसी सुभाव कही, साँचिहै परैगी सही,
सीतानाथ-नाम नित चित हूँ को चितु है
पद २५५
राम! रावरो नाम साधु-सुरतरु है ।
सुमिरे त्रिबिध घाम हरत, पूरत काम,
सकल सुकृत सरसिज को सरु है ॥
लाभहु को लाभ, सुखहू को सुख सरबस,
पतित-पावन, डरहू को डरु है ।
नीचे हू को, ऊ
ँ चे हू को, रंक हू को राव हू को,
सुलभ सुखद आपनो-सो घरु है ॥
बेद हू, पुरान हू, पुरारि हू पुकारि कह्यो,
नाम-प्रेम चारि फलहू को फरु है ।
ऐसे राम-नाम सों न प्रीति न प्रतीति मन,
मेरे जान जानिबो सोई नर खरु है ॥
नाम-सो न मातु पितु मीत हित बंधु गुरु,
साहिब सुधा सुसील सुधाकरु है ।
नाम सों निबाह नेहु दीन को दयालु देहु,
दास तुलसी को, बलि, बड़ो बरु है
पद २५६
कहे बिनु रह्यो न परत, कहे राम! रस न रहत ।
तुम से सुसाहिब की ओट जन खोटो खरो,
काल की करम की कु साँसति सहत ॥
करत बिचार सार पैयत न कहूँ कछु ,
सकल बड़ाई सब कहाँ तें लहत ?
नाथ की महिमा सुनि समुझि आपनि ओर,
हेरि हारि कै हहरि हृदय दहत ॥
सखा न, सुसेवक न , सुतिय न, प्रभु, आप,
माय-बाप तुही साँचो तुलसी कहत ।
मेरी तौ थोरी है, सुधरैगी बिगरियौ,
बलि, राम रावरी सौं रही रावरी चहत
पद २५७
दीनबंधु! दूरि किए दीन को न दूसरी सरन ।
आपको भले हैं सब, आपने को कोऊ कहूँ,
सबको भलो है, राम! रावरो चरन ॥
पाहन पसू पतंग कोल भील निसिचर,
काँच तें कृपानिधान किए सुबरन ।
दंडक-पुहुमि पाँय-परस पुनीत भई,
उकठे बिटप लागे फू लन-फरन ॥
पतित-पावन नाम, बाम हू दाहिनो, देव,
दुनी न दुसह-दुख-दूषन-दरन ।
सीलसिंधु! तोसों ऊ
ँ ची नीचियौ कहत सोभा,
तोसों तुही तुलसी को आरति-हरन
पद २५८
जानि पहिचानि मैं बिसारे हौं कृपानिधान,
एतो मान ढीठ हौं उलटि देत खोरि हौं ।
करत जतन जासों जोरिबे को जोगीजन,
तासों क्योंहू जुरी, सो अभागो बैठो तोरि हौं ॥
मोसे दोस-कोस को भुवन-कोस दूसरो न,
आपनी समुझि सूझि आयो टकटोरि हौं ।
गाड़ी के स्वान की नाईं माया मोह की बड़ाई
छिनहिं तजत, छिन भजत बहोरि हौं ॥
बड़ो साईं-द्रोही, न बराबरी मेरी को कोऊ,
नाथ की सपथ किए कहत करोरि हौं ।
दूरि कीजै द्वार तें लबार लालची प्रपंची,
सुधा सो सलिल सूकरी ज्यों गहडोरिहौं ॥
राखिए नीके सुधारि, नीच को डारिए मारि,
दुहूँ ओर की बिचारि अब न निहोरिहौं ।
तुलसी कही है साँची रेख बार बार खाँची,
ढील किए नाम-महिमा की नाव बोरिहौं
पद २५९
रावरी सुधारी जो बिगारी बिगरैगी मेरी, ।
कहौं, बलि, बेद की न लोक कहा कहैगो ?
प्रभु को उदास-भाव जन को पाप-प्रभाव
दुहू भाँति दीनबन्धु ! दीन दुख दहैगो ॥
मैं तो दियो छाती पबि,लयो कलिकाल दबि,
साँसति सहत परबस को न सहैगो ?
बाँकी बिरुदावली बनैगी पाले ही कृपालु !
अंत मेरो हाल हेरि यौं न मन रहैगो ॥
करमी, धरमी, साधु, सेवक, बिरत, रत,
आपनी भलाई थल कहाँ कौन लहैगो ?
तेरे मुँह फे रे मोसे कायर कपूत कू र,
लटे लटपटेनि को कौन परिगहैगो ? ॥
काल पाय फिरत दसा दयालु ! सब ही की,
तोहि बिनु मोहि कबहूँ न कोऊ चहैगो ।
बचन करम हिये कहौं राम ! सौंह किए,
तुलसी पै नाथ के निबाहे निबहैगो
पद २६०
साहिब उदास भए दास खास खीस होत ,
मेरी कहा चली ? हौं बजाय जाय रह्यो हौं ।
लोक में न ठाउँ, परलोक को भरोसो कौन ?
हौं तो बलि जाउँ रामनाम ही ते लह्यो हौं ॥
करम सुभाव काम कोह लोभ मोह
ग्राह, अति गहनि गरीबी गाढ़े गह्यो हौं ।
छोरिबे को महाराज, बाँधिबे को कोटि भट,
पाहि! प्रभु पाहि! तिहुँ ताप पाप दह्यो हौं ॥
रीझि बूझि सबकी, प्रतीति प्रीति एही द्वार,
दूध को जर्
यो पियत फूँ कि फूँ कि मह्यो हौं ।
रटत-रटत लट्यो, जाति पाँति भाँति घट्यो,
जूठनि को लालची चहौं न दूध नह्यो हौं ॥
अनत चह्यो न भलो, सुपथ सुचाल चल्यो,
नीके जिय जानि इहाँ भलो अनचह्यो हौं ।
तुलसी समुझि समुझायो मन बार बार,
अपनो सो नाथ हू सों कहि निरबह्यो हौं
पद २६१
मेरी न बनै बनाये मेरे कोटि कलप लौं,
राम ! रावरे बनाए बनै पल-पाउ मैं ।
निपट सयाने हौ कृपानिधान ! कहा कहौं ?
लिये बेर बदलि अमोल-मनि-आउ मैं ॥
मानस मलीन, करतब कलिमल-पीन,
जीह हू न जप्यो नाम, बक्यो आउ बाउ मैं ।
कु पथ कु चाल चल्यो, भयो न भूलि हूँ भलो,
बाल-दसा हूँ न खेल्यो खेलत सुदाउँ मैं ॥
देखा-देखी दंभ तें, कि संग तें भई भलाई,
प्रकटि जनाई, कियो दुरित-दुराउ मैं ।
राग रोष द्वेष पोषे, गोगन समेत मन,
इनकी भगति कीन्ही इनही को भाउ मैं ॥
आगिली पाछिली, अबहूँ की अनुमान ही तें,
बूझियत गति, कछु कीन्हों तो न काउ मैं ।
जग कहै राम की प्रतीति प्रीति तुलसी हूँ,
झूठे-साँचे आसरो साहब रघुराउ मैं
पद २६२
कह्यो न परत, बिनु कहे न रह्यो परत,
बड़ो सुख कहत बड़े सों, बलि, दीनता ।
प्रभु की बड़ाई बड़ी,आपनी छोटाई छोटी,
प्रभु की पुनीतता, आपनी पाप-पीनता ॥
दुहूँ ओर समुझि सकु चि सहमत मन,
सनमुख होत सुनि स्वामी समीचीनता ।
नाथ-गुनगाथ गाए, हाथ जोरि माथ नाए,
नीचऊ निवाजे प्रीति रीति की प्रबीनता ॥
एही दरबार है गरब तें सरब-हानि,
लाभ जोग-छेम को गरीबी मिसकीनता ।
मोटो दसकं ध सो न दूबरो बिभीषण सो,
बूझि परी रावरे की प्रेम-पराधीनता ॥
यहाँ की सयानप, अयानप सहस सम,
सूधौ सत भाय कहे मिटति मलीनता ।
गीध सिला सबरी की सुधि सब दिन किए,
होइगी न साई सों सनेह-हित-हीनता ॥
सकल कामना देत नाम तेरो कामतरु,
सुमिरत होत कलिमल-छल-छीनता ।
करुनानिधान बरदान तुलसी चहत,
सीतापति-भक्ति-सुरसरि-नीर-मीनता
पद २६३
नाथ नीके कै जानिबी ठीक जन-जीय की ।
रावरो भरोसो नाह कै सो प्रेम-नेम लियो,
रुचिर रहनि रुचि मति गति तीय की ॥
दुकृत सुकृत बस सब ही सों संग पर्
यो,
परखी पराई गति, आपने हूँ कीय की ।
मेरे भले को गोसाई पोच को न सोच संक,
हौं किए कहौं सौंह साँची सीय-पीय की ॥
ज्ञानहूँ गिरा के स्वामी बाहर-भीतर-जामी,
यहाँ क्यों दुरैगी बात मुखकी औ हीय की ।
तुलसी तिहारो, तुमहीं तें तुलसी के हित,
राखि कहौं हौं तो जो पै ह्वैहौ माखी घीय की
पद २६४
मेरो कह्यो सुनि पुनि भावै तोहि करि सो ।
चारिहूँ बिलोचन बिलोकु तू तिलोक महँ,
तेरो तिहुँ काल कहु को है हितू हरि सो ॥
नए नए नेह अनुभए देह-गेह बसि,
परखे प्रंपंची प्रेम परत उघरि सो ।
सुहृद-समाज दगाबाजि ही को सौदा सूत,
जब जाको काज तब सिलै पाँय परि सो ॥
बिबुध सयाने पहिचाने कै धौं नाहीं नीके
देत एक-गुन लेत कोटि-गुन भरि सो ।
करम धरम स्रम-फल रघुबर बिनु,
राख को सो होम है, ऊसर कै सो बरिसो ॥
आदि अंत बीच भलो, भलो करै सबही को,
जाको जस लोक-बेद रह्यो है बगरि सो ।
सीतापति सारिखो न साहिब सील-निधान,
कै से कल परै सठ बैठो सो बिसरि सो ॥
जीव को जीवन-प्रान, प्रान को परम हित
प्रीतम पुनीत कृत नीचन निदरि सो ।
तुलसी तोको कृपालु जो कियो कोसलपाल
चित्रकू ट को चरित्र चेतु चित करि सो
पद २६५
तन सुचि, मन रुचि, मुख कहौं जन हौं सिय-पी को ।
के हि अभाग जान्यो नहीं जो न होइ नाथ सों नातो नेह न नीको ॥
जल चाहत पावक लहौं, बिष होत अमी को ।
कलि कु चाल संतनि कही सोइ सही, मोहि कछु फहम न तरनि तमी
को ॥
जानि अंध अंजन कहै बन-बाघिनी-घी को ।
सुनि उपचार बिकार को सुबिचार करौं जब तब बुधि बल हरै ही को ॥
प्रभु सों कहत सकु चात हौं, परौं जनि फिरि फीको ।
निकट बोलि बलि बरजिये परिहरै
ख्याल अब तुलसिदास जड़ जीको
पद २६६
ज्यों ज्यों निकट भयो चहौं कृपालु त्यों त्यों दूरि पर्
यो हौं ।
तुम चहुँ जुग रस एक राम हौं हूँ रावरो जदपि अघ अवगुननि भर्
यो हौं ॥
बीच पाइ एहि नीच बीच ही छरनि छर्
यो हौं ।
हौं सुबरन कु बरन कियो, नृप तें भिखारि करि, सुमति तें कु मति कर्
यो हौं ॥
अगनित गिरि-कानन फिर्
यो, बिनु आगि जर्
यो हौं ।
चित्रकू ट गए हौं लखि कलि की कु चाल सब, अब अपडरनि डर्
यो हौं ॥
माथ नाइ नाथ सों कहौं, हात जोरि खर्
यो हौं ।
चीन्हों चोर जिय मारिहैं तुलसी सो कथा सुनि
प्रभु सों गुदरि निबर्
यो हौं
पद २६७
पन करि हौं हठि आजु तें राम द्वार पर्
यो हौं ।
‘तू मेरो’ यह बिन कहे उठिहौ न जनम भरि, प्रभु की सौ करि निर्
यो हौं ॥
दै दै धक्का जमभट थके , टारे न टर्
यो हौं ।
उदर दुसह साँसति सही बहु बार जनमि जग नरक निदरि निकर्
यो हौं ॥
हौं मचला लै छाड़िहौं जेहि लागि अर्
यो हौं ।
तुम दयालु बनिहै दिए बलि, बिलंब न कीजिए जात गलानि गर्
यो हौं ॥
प्रगट कहत जो सकु चिए, अपराध भर्
यो हौं ।
तौ मन में अपनाइए तुलसीहिं कृपा करि, कलि बिलोकि हहर्
यो हौं
पद २६८
तुम अपनायो तब जानिहौं जब मन फिरि परिहै ।
जेहि सुभाव बिषयनि लग्यो तेहि सहज नाथ सो नेह छाँड़ि छल करिहै ॥
सुत की प्रीति, प्रतीति मीत की नृप ज्यों उर डरि है ।
अपनो सो स्वारथ स्वामि सों चहुँ बिधि चातक ज्यों एक टेकते नहिं टरिहै॥
हरषिहै न अति आदरे, निदरे न जरि मरिहै ।
हानि लाभ दुख सुख सबै सम चित हित अनहित कलि-कु चाल परिहरिहै ॥
प्रभु-गुन सुनि मन हरषिहै, नीर नयननि ढरिहै ।
तुलसिदास भयो राम को बिस्वास
प्रेम लखि आनँद उमगि उर भरिहै
पद २६९
राम कबहुँ प्रिय लागिहौ जैसे नीर मीन को?
सुख जीवन ज्यों जीव को, मनि ज्यों फनि को,
हित ज्यों धन लोभ-लीन को॥
ज्यों सुभाय प्रिय लगति नागरी नागर नवीन को ।
त्यों मेरे मन लालसा करिए करुनाकर पावन प्रेम पीन को ॥
मनसा को दाता कहैं स्रुति प्रभु प्रबीन को ।
तुलसिदास को भावतो, बलि जाउँ, दयानिधि दीजै दान दीन को
पद २७०
कबहुँ कृपा करि रघुबीर मोहू चितैहो ।
भलो बुरो जन आपनो जिय जानि दयानिधि! अवगुन अमित बितैहो॥
जनम जनम हौं मन जित्यो, अब मोहि जितैहो ।
हौं सनाथ ह्वैहौ सही, तुमहूँ अनाथपति, जो लघुतहि न भितैहो ॥
बिनय करौं अपभयहु तें तुम्ह परम हितै हो ।
तुलसिदास कासों कहै तुमही सब मेरे प्रभु गुरु मातु पितै हो
पद २७१
जैसो हौं तैसो राम! रावरो जन जनि परिहरिए ।
कृपासिंधु कोसलधनी सरनागत-पालक, ढरनि आपनी ढरिए ॥
हौं तौ बिगरायल और को , बिगरो न बिगरिए ।
तुम सुधारि आए सदा सबकी सब ही बिधि, अब मेरियो सुधरिए ॥
जग हँसिहै मेरे संग्रहे, कत इहि डर डरिए ?
कपि के वट कीन्हे सखा जेहि सील सरल चित तेहि सुभाव अनुसरिए ॥
अपराधी तउ आपनो तुलसी न बिसरिए ।
टूटियो बाँह गरे परै, फू टैहुँ बिलोचन पीर होत हित करिए
पद २७२
तुम जनि मन मैलो करो लोचन जनि फे रो ।
सुनहु राम! बिनु रावरे लोकहुँ परलोकहुँ कोउ न कहूँ हितु मेरो ॥
अगुन अलायकु आलसी जानि अधम अनेरो ।
स्वारथ के साथिन्ह तज्यो तिजरा कोसो टोटक, औचट उलटि न हेरो॥
भगतिहीन, बेद-बाहिरो लखि कलिमल घेरो ।
देवनि हूँ देव परिहर्
यो, अन्याव न तिनको, हौं अपराधी सब के रो ॥
नाम की ओट पेट भरत हौं, पै कहावत चेरो ।
जगत-बिदित बात ह्वै परी समुझिए धौं अपने, लोक कि बेद बड़ेरो ॥
ह्वैहै जब-जब तुमहिं तें तुलसी को भलेरो ।
देव! दिनहूँ दिन बिगरि हैबलि जाउँ, बिलंब किए अपनाइए सबेरो
पद २७३
तुम तजि हौं कासों कहौं, और को हितु मेरे ?
दीनबंधु सेवक-सखा,आरत अनाथ पर सहज छोह के हि के रे ?॥
बहुत पतित भवनिधि तरे बिनु तरि बिनु बेरे ।
कृपा, कोप, सति भाय हूँ धोखे हुँ, तिरछेहूँ,राम तिहारेहि हेरे ॥
जो चितवनि सौंधी लगै चितइए सबेरे ।
तुलसिदास अपनाइए कीजै न ढील अब जीवन-अवधि अति नेरे
पद २७४
जाउँ कहाँ, ठौर है कहाँ देव! दुखित-दीन को ?
को कृपालु स्वामी सारिखो, राखै सरनागत सब अंग बल-बिहीन को ॥
गनिहिं गुनिहिं साहिब लहै सेवा समीचीन को ।
अधन, अगुन, आलसिन को पालिबो फबि आयो रघुनायक नवीन को ॥
मुख कै कहा कहौं? बिदित है जी की प्रभु प्रबीन को ।
तिहूँ काल, तिहुँ लोक में, एक टेक रावरी तुलसी से मन-मलीन को
पद २७५
द्वार द्वार दीनता कही काढ़ि रद, परि पाहूँ ।
हैं दयालु दुनि दस दिसा दुख-दोष-दलन-छम, कियो न संभाषन काहूँ
॥
तनु-जन्यो कु टिल कीट ज्यों तज्यों मातु-पिता हूँ ।
काहे को रोस दोस काहि धौं मेरे ही अभाग मोसों सकु चत छु इ सब छाहूँ॥
दुखित देखि संतन कह्यो सोचै जनि मन माहूँ ।
तोसे पसु पाँवर पातकी परिहरे न सरन गए रघुबर ओर-निबाहूँ ॥
तुलसी तिहारो भए भयो सुखी प्रीती प्रतीति बिनाहूँ ।
नाम की महिमा सील नाथ को मेरो भलो
बिलोकि अब तें सकु चाहु सिहाहूँ
पद २७६
कहा न कियो, कहाँ न गयो, सीस काहि न नायो ?
राम रावरे बिन भये जन जनमि जनमि जग दुख दसहूँ दिसि पायो ॥
आस-बिबस खास दास ह्वै नीच प्रभुनि जनायो ।
हाहा करि दीनता कही द्वार द्वार बार बार, परी न छार मुँह बायो ॥
असन बसन बिनु बावरो जहँ तहँ उठि धायो ।
महिमा मान प्रियप्रान ते तजि खोलि खलनि आगे खिनु खिनु पेट खलायो॥
नाथ हाथ कछु नाहि लग्यो लालच ललचायो ।
साँच कहौं नाच कौन सो जो न मोहि लोभ लघु हौं निलज नचायो ॥
स्रवन नयन मन मग लगे सब थलपति तायो ।
मूड़ मारि हिय हारि कै हित हेरि हहरि अब चरन-सरन तकि आयो ॥
दसरथ के समरथ तुही त्रिभुवन जस गायो ।
तुलसी नमत अवलोकिए बलि बाँह-बोल दै बिरुदावली बुलायो
पद २७७
रामराय बिनु रावरे मेरे को हितु साँचो ।
स्वामी सहित सब सों कहौं सुनि-गुनि बिसेषि कोउ रेख दूसरी खाँचो ॥
देह-जीव-जोग के सखा मृषा टाँचन टाँचो ।
किए बिचार सार कदलि ज्यों मनि कनक संग लघु लसत बीच बिच काँचो॥
बिनय-पत्रिका दीन की, बापु! आपु ही बाँचो ।
हिये हेरि तुलसी लिखी सो सुभाय सही करि बहुरि पूँछिए पाँचो
पद २७८
पवन-सुवन, रिपु-दवन, भरत लाल, लखन दीन की ।
निज निज अवसर सुधि किए बलि जाउँ, दास आस पूजिहै खास खीन की॥
राज-द्वार भली सब कहैं साधु समीचीन की ।
सुकृत सुजस साहिब कृपा स्वारथ परमारथ गति भए गति-बिहीन की
समय सँभारि सुधारिबी तुलसी मलीन की ।
प्रीति रीति समुझाइबी नतपाल कृपालुहि परमिति पराधीन की
पद २७९
मारुति मन रुचि भरत की लखि लखन कही है ।
कलि-कालहुँ नाथ नाम सों प्रतीति प्रीति एक किंकर की निबही है॥
सकल सभा सुनि लै उठी , जानी रीति रही है ।
कृपा गरीबनिवाज की, देखत गरीब को साहब बाँह गही है ॥
बिहँसि राम कह्यो सत्य है सुधि मैंहूँ लही है ।
मुदित माथ नावत बनी तुलसी अनाथ की, परी रघुनाथ सही है
Contributors
𑂄𑂠𑂩𑂹𑂬 𑂫𑂩𑂹𑂧𑂰
सामुदायिक संरक्षण / Community Custodianship
इस अध्याय की अनुवाद स्थिति
Chapter Translation Coverage & Stewardship
यह अध्याय पूर्णतः अनूदित है! आप पाठ की प्रामाणिकता हेतु संशोधन या समीक्षा प्रस्तुत कर सकते हैं।
अनुवाद पूर्णता / Completion: 100% 279/279 छंद अनूदित