Pad (पद) अवधी • Awadhi
जोपै कृपा रघुपति कृपालु की बैर और के कहा सरै ।होइ न बाँको बार भगत को जो कोउ कोटि उपाय करै ॥तकै नीच जो मीच साधु की सोइ पामर तेहि मीच मरै ॥बेद-बिदित प्रहलाद कथा सुनि को न भगति-पथ पाउँ धरै ? ॥गज उधारि हरि थप्यो बिभीषन, ध्रुव अबिचल कबहूँ न टरै ।अंबरीष की साप सुरति करि अजहुँ महामुनि ग्लानि गरै ॥सों न कहा जो कियो सुजोधन, अबुध आपने मान जरै ।प्रभु-प्रसाद सौभाग्य बिजय-जस, पांडु-तनय बरिआइँ बरै ॥जो जो कू प खनैगो पर कहँ, सो सठ फिरि तेहि कू प परै ।सपनेहुँ सुख न संतद्रोही कहँ, सुरतरु सोउ बिष-फरनि फरै ॥है काके द्वै सीस ईस के जौ हठि जन की सीम चरै ?तुलसिदास रघुबीर-बाहुबल सदा अभय काहु न डरै