Pad (पद) अवधी • Awadhi
जिव जब तें हरि तें बिलगान्यो ।तब ते देह गेह निज जान्यो ॥मायाबस सरुप बिसरायो ।तेहि भ्रम तें दारुन दुख पायो ॥पायो जो दारुन दुसह दुख, सुख-लेस सपनेहुँ नहिं मिल्यो ।भव-सूल सोक अनेक जेहि तेहि पंथ तू हठि हठि चल्यौ ॥बहु जोनि जन्म जरा बिपति, मतिमंद हरि जान्यो नहीं ।श्रीराम बिनु बिश्राम मूढ़! बिचारि लखि पायो कहीं ॥आनँद-सिंधु-मध्य तव बासा ।बिनु जाने कस मरसि पियासा ॥मृग-भ्रम-बारि सत्य जिय जानी ।तहँ तू मगन भयो सुख मानी ॥तहँ मगन मज्जसि पान करि त्रयकाल जल नाहीं जहाँ ।निज सहज अनुभव रूप तव खल भूलि अब आयो तहाँ ॥निर्मल निरंजन निर्विकार उदार सुख तैं परिहर्‌यो ।निःकाज राज बिहाय नृप इव स्वप्न कारागृह पर्‌यो ॥तैं निज करम-डोरि दृढ़ कीन्हीं ।अपने करनि गाँठि गहि दीन्हीं ॥ताते परबस पर्‌यो अभागे ।ता फल गर्भ-बास-दुख आगे ॥आगे अनेक समूह संसृति, उदरगत जान्यो सोऊ ।सिर हेठ , ऊपर चरन, संकट बात नहिं पूछै कोऊ ॥सोनित पुरीष जो मूत्र मल कृमि कर्दमावृत सोवही ।कोमल सरीर, गँभीर बेदन, सीस धुनि-धुनि रोवहीं ॥तू निज करम-जाल जहँ घेरो ।श्रीहरि संग तज्यो नहिं तेरो ॥बहुबिधि प्रतिपालन प्रभु कीन्हों ।परम कृपालु ज्ञान तोहि दीन्हों ॥तोहि दियो ज्ञान-बिबेक जन्म अनेक की तब सुधि भई ।तेहि ईस की हौं सरन जाकी बिषम माया गुनमई ॥जेहि किए जीव निकाय बस रस हीन दिन दिन अति नई ।सो करौ बेगि सँभारि श्रीपति बिपति महँ जेहि मति दई ॥पुनि बहुबिधि गलानि जिय मानी ।अब जग जाइ भजौं चक्रपानी ॥ऐसेहि करि बिचार चुप साधी ।प्रसव-पवन प्रेरेउ अपराधी ॥प्रेर्‌यो जो परम प्रचंड मारुत कष्ट नाना तैं सह्यो ।सो ज्ञान ध्यान बिराग अनुभव जातना-पावक दह्यो ॥अति खेद ब्याकु ल अल्प बल छिन एक बोलि न आवई ।तव तीव्र कष्ट न जान कोउ सब लोग हर्षित गावई ॥बाल-दसा जेते दुख पाए ।अति अनीस नहिं जायँ गनाए ॥छु धा ब्याधि ब्याधा भइ भारी ।बेदन नहिं जानै महतारी ॥जननी न जानै पीर सो के हि हेतु सिसु रोदन करै ।सोइ करै बिबिध उपाय जातें अधिक तुव छाती जरै ॥कौमार, सैसव अरु किसोर अपार अघ को कहि सकै ।ब्यतिरेक तोहि निर्दय! महाखल! आन कहु को सहि सकै ?॥जोबन जुवती-सँग रँग रात्यो ।तब तू महा मोह मद मात्यो ॥ताते तजी धर्म मरजादा ।बिसरे तब सब प्रथम बिषादा ॥बिसरे बिषाद निकाय-संकट समुझि नहिं फाटत हियो ।फिरि गर्भगत-आवर्त सृंसति-चक्र जेहि होइ सोइ कियो ॥कृमि-भस्म-बिट-परिनाम तनु तेहि लागि जग बैरी भयो ।परदार परधन द्रोहपर संसार बाढ़ै नित नयो ॥देखत ही आई बिरुधाई ।जो तैं सपनेहुँ नाहिं बुलाई ॥ताके गुन कछु कहे न जाहीं ।सो अब प्रगट देखु तनु माहीं ॥सो प्रगट तनु जर्जर जराबस ब्याधि सूल सतावई ।सिर-कं प, इन्द्रिय-सक्ति प्रतिहत बचन काहु न भावई ॥गृहपाल हू तें अति निरादर, खान, पान न पावई ।ऐसिहु दसा न बिराग, तहँ तृष्णा तरंग बढ़ावई ॥कहि को सकै महा भव तेरे ।जनम एक के कछु क गने रे ॥खानि चारि संतत अवगाही ।अजहुँ न करु बिचार मन माहीं ॥अजहुँ बिचारि बिकार तजि भजु राम जन-सुखदायकं ।भवसिंधु दुस्तर जलरथं भजु चक्रधर सुर-नायकं ॥बिनु हेतु करुनाकर उदार अपार-माया तारनं ।कै वल्य-पति, जगपति, रमापति, प्रानपति, गतिकारनं ॥रघुपति-भगति सुलभ सुखकारी ।सो त्रयताप-सोक-भय-हारी ॥बिनु सतसंग भगति नहिं होई ।ते तब मिलै द्रवै जब सोई ॥जब द्रवै दीनदयालु राघव साधु-संगति पाइए ।जेहि दरस-परस-समागमादिक पापरासि नसाइए ॥जिन्हके मिले सुख-दुख समान, अमानतादिक गुन भए ।मद मोह लोभ बिषाद क्रोध सुबोध तें सहजहि गए ॥सेवत साधु द्वैत-भय भागे ।श्रीरघुबीर-चरन लय लागे ॥देह-जनित विकार सब त्यागे ।तब फिरि निज स्वरूप अनुरागे ॥अनुराग सो निज रूप जो जग तें बिलच्छन देखिए ।सन्तोष सम सीतल सदा दम देहवंत न लेखिए ॥निर्मल निरामय एकरस, तेहि हर्ष-सोक न ब्यापई ।त्रैलोक्य-पावन सो सदा जाकी दसा ऐसी भई ॥जो तेहि पंथ चलै मन लाई ।तौ हरि काहे न होहिं सहाई ।जो मारग स्रुति-साधु दिखावै ।तेहि पथ चलत सबै सुख पावै ॥पावै सदा सुख हरि-कृपा, संसार-आसा तजि रहै ।सपनेहुँ नहीं सुख द्वैत दरसन, बात कोटिक को कहै ॥द्विज देव गुरु हरि संत बिनु संसार पार न पावई ।यह जानि तुलसीदास त्रासहरन रमापति गावई

इस पद में तुलसीदास श्रीराम के सामने अत्यंत विनयपूर्ण और आत्मनिवेदनात्मक भाव रखते हैं। पद का मुख्य जोर दिव्य स्वरूप, गुण और महिमा तथा अपनी दीनता, असहायता और दुःख पर है। आगे पाप, दोष और कलियुगीन संकट से मुक्ति और राम के चरणों, नाम और भक्ति की याचना को साधना और शरणागति के साथ जोड़ा गया है। अंततः भाव यही उभरता है कि बाहरी उपायों की अपेक्षा दैवी अनुग्रह, भक्ति और प्रभु के चरणों में स्थिर आश्रय ही जीवन को सार्थक कर सकता है।

Work Vinaya Patrika
Language अवधी · Awadhi
raga सुहो बिलावल
work विनयपत्रिका
meter pad
composer गोस्वामी तुलसीदास
phonetic keys J141
region or dialect ब्रजभाषा
deity or addressee श्रीराम
verse number in source 136
Tags: गोस्वामी तुलसीदासविनयपत्रिकापदभक्ति