Pad (पद) अवधी • Awadhi
करिय सँभार, कोसलराय!और ठौर, न और गति, अवलंब नाम बिहाय ॥बूझि अपनी आपनौ हित आप बाप न माय ।राम राउर नाम गुरु सुर स्वामि सखा सहाय ॥रामराज न चले मानस-मलिन के छल-छाय ।कोप तेहि कलिकाल कायर मुएहि घायल घाय ॥लेत के हरि को बयर ज्यों भैक हनि गोमाय ।त्योंहि राम-गुलाम जानि निकाम देत कु दाय ॥अकनि याके कपट-करतब, अमित अनय-अपाय ।सुखि हरिपुर बसत होत परीछितहि पछिताय ॥कृपासिंधु बिलोकिए जन-मन की साँसति साय ।सरन आयो, देव दीनदयालु! देखन पाय ॥निकट बोलि न बरजिए, बलि जाउँ हनिय न हाय ।देखिहैं हनुमान गोमुख नाहरनि के न्याय ॥अरुन मुख भ्रू बिकट, पिंगल नयन रोष कषाय ।बीर सुमिरि समीर को घटिहै चपल चित चाय ॥बिनय सुनि बिहँसे अनुज सों बचन के कहि भाय ।भली कही कह्यो लषन हूँ हँसि, बने सकल बनाय ॥दई दीनहिं दादि सो सुनि सुजन-सदन बधाय ।मिटे संकट सोच पोच प्रपंच पाप-निकाय ॥पेखि प्रीति प्रतीति जन पर अगुन अनघ अमाय ।दास तुलसी कहत मुनिगन, ‘जयति जय उरुगाय’