Pad (पद) अवधी • Awadhi
रामचंद्र रघुनायक! तुम सो हौं बिनती के हि भाँति करौं ।अघ अनेक अवलोकि आपने अनघ नाम अनुमानि डरौं ॥पर-दुख दुखी, सुखी पर-सुख तें संत-सील नहिं हृदय धरौं ।देखि आन की बिपति परम सुख, सुनि संपति बिनु आगि जरौं ॥भक्ति, बिराग, ज्ञान साधन कहि बहु बिधि डहँकत लोग फिरौं ।सिव-सर्बस सुखधाम नाम तव, बेंचि नरकप्रद उदर भरौं ॥जानत हूँ निज पाप जलधि जिय जल-सीकर सम सुनत लरौं ।रज सम पर अवगुन सुमेरु करि गुन-गिरि-सम रज तें निदरौं ॥नाना बेष बनाय दिवस निसि पर-बित जेहि तेहि जुगुति हरौं ।एकौ पल न कबहुँ अलोल-चित हित दै पद-सरोज सुमिरौं ॥जो आचरन बिचारहु मेरो कलप कोटि लगि अवटि मरौं ।तुलसिदास प्रभु-कृपा-बिलोकनि गोपद ज्यों भवसिंधु तरौं