प्रभु का श्याम शरीर नील कमल के समान मनोहर है और वे कामदेव के विरोधी हैं। वे भक्त के हृदय-कमल के मधुर मकरंद का आस्वादन करने वाले भँवरे के समान हैं, अर्थात भक्त के निर्मल प्रेम में रमने वाले हैं।