जात पवनसुत देवन्ह देखा।जानैं कहुँ बल बुद्धि बिसेषा।।
पवनपुत्र को आकाशमार्ग से जाते देखकर देवता उनकी विशिष्ट बल-बुद्धि की परीक्षा करने का विचार करते हैं। इसी उद्देश्य से वे सुरसा को उनके मार्ग में भेजते हैं, ताकि हनुमान जी की सामर्थ्य के साथ उनकी बुद्धि भी परखी जाए।