निसिचरि एक सिंधु महुँ रहई।करि माया नभु के खग गहई।।
समुद्र में एक राक्षसी रहती है जो माया के द्वारा आकाश में उड़ने वाले जीवों को पकड़ती है। उसका असाधारण उपाय यह है कि वह जल में दिखाई पड़ने वाली उड़ते प्राणियों की छाया को पकड़ लेती है और इस प्रकार उन्हें अपने वश में कर लेती है।