प्रबिसि नगर कीजे सब काजा।हृदयँ राखि कौसलपुर राजा।।
लंकिनी हनुमान जी को विदा करते हुए कहती है कि राम को हृदय में धारण करके नगर में प्रवेश करो और अपना प्रत्येक कार्य पूरा करो। उसके लिए राम का स्मरण वह आधार है जिसके सहारे साधक कठिन से कठिन बाधा को पार कर सकता है।