हनुमान जी कहते हैं कि अब वे कृतकृत्य हो गए हैं क्योंकि उन्हें सीता का आशीर्वाद मिल गया है। उनके लिए समुद्र लाँघना, लंका पहुँचना और शत्रुओं से लड़ना अंतिम उपलब्धि नहीं; माता का अमोघ आशीर्वचन ही उनके कार्य को पूर्णता देता है।