पुनि पुनि कपिहि चितव सुरत्राता।लोचन नीर पुलक अति गाता।।
देवताओं के रक्षक राम बार-बार हनुमान जी की ओर देखते हैं; उनके नेत्रों में प्रेमाश्रु भर आते हैं और उनका शरीर अत्यंत पुलकित हो उठता है। हनुमान जी की भक्ति और सेवा से प्रभु स्वयं गहरे भावावेग में आ जाते हैं।