मंदोदरी रावण से कहती हैं कि यदि वह सचमुच अपना हित चाहता है तो अपने मंत्री को बुलाकर उसके साथ सीता को भेज दे। जिस राम के दूत की करनी मात्र का स्मरण राक्षसों की स्त्रियों के गर्भ तक गिरा देता है, उनके साथ वैर रखना लंका और राक्षसकुल के लिए विनाशकारी होगा।