राम के ये वचन सुनकर हनुमान जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं, क्योंकि वे प्रभु को शरणागतों के प्रति सदा वात्सल्य रखने वाला जानते हैं। उन्हें विश्वास है कि विभीषण को राम की शरण मिल जाएगी।