राम का सिद्धांत है कि क्रोधी व्यक्ति के सामने हरिकथा और कामासक्त व्यक्ति के सामने ईश्वर-विषयक उपदेश उतना ही निष्फल है जितना ऊसर भूमि में बोया बीज। उपदेश तभी फलता है जब मन में उसे ग्रहण करने की भूमि तैयार हो।