बेद पुरान जासु जसु गायो।राम बिमुख काहुँ न सुख पायो।।
वेद और पुराण जिस राम जी का यश गाते हैं, उनके विरोध में रहकर किसी को सुख नहीं मिला। माल्यवंत रावण को संकेत देता है कि राम जी से वैर रखना विनाशकारी है और ऐसे विरोध का कोई कल्याणकारी परिणाम नहीं हो सकता।