रावण और उसके लोग आगे की स्थिति पर विचार ही कर रहे थे कि भोर होने लगी। उसी समय वानर फिर से लंका के चारों द्वारों पर जा पहुँचे और अपने आक्रमण के लिए चारों दिशाओं से मोर्चा सँभाल लिया।