यह कहकर कालनेमि वहाँ से चला और मार्ग में अपनी माया से एक सुंदर आश्रम बना दिया। उसने सरोवर, मंदिर और उत्तम बगीचा रचा, ताकि दूर से आने वाले हनुमान जी को वह स्थान सचमुच किसी ऋषि का पवित्र आश्रम दिखाई दे।