सुनि कपि मन उपजा अभिमाना।मोरें भार चलिहि किमि बाना।।
भरत जी का प्रस्ताव सुनकर हनुमान जी के मन में क्षणभर गर्व उत्पन्न हुआ कि क्या मेरे भार सहित बाण इतनी दूर जा सकेगा। वे अपनी शक्ति की तुलना भरत जी के बाण की क्षमता से करने लगते हैं और आश्चर्य अनुभव करते हैं।