जथा पंख बिनु खग अति दीना।मनि बिनु फनि करिबर कर हीना।।
राम जी लक्ष्मण जी के बिना अपने जीवन की दशा की तुलना पंखहीन पक्षी, मणि-विहीन सर्प और सूँड से रहित श्रेष्ठ हाथी से करते हैं। इन उदाहरणों से वे बताते हैं कि अपने प्रिय भाई के बिना उनका जीवन भी अधूरा और दीन हो जाएगा।