जग पावनि कीरति बिस्तरिहहिं।गाइ गाइ भवनिधि नर तरिहहिं।।
राम जी की पवित्र कीर्ति संसार में चारों ओर फैलती रहेगी और जो लोग उसे गा-गाकर स्मरण करेंगे वे भवसागर से पार हो जाएँगे। युद्ध का यह प्रसंग इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है कि इसके माध्यम से राम जी का यश लोगों के उद्धार का साधन बनेगा।