मेघनाद कहता है कि मैंने तुम्हें केवल बूढ़ा समझकर अब तक छोड़ दिया था, पर तुम इतने अधम निकले कि मुझे ही ललकारने लगे। उसकी बातों में वृद्ध जामवंत के प्रति उपेक्षा और अपने युद्धबल का घमंड है।