राम की बात सुनकर निषादराज का हृदय अत्यंत आनंदित हो जाता है और उसकी आँखों से आँसू बहने लगते हैं। वह प्रभु के चरणों में गिर पड़ता है, क्योंकि उसके लिए यह सम्मान कल्पना से परे है।