शीतल और सुगंधित मंद वायु बहती है तथा भौंरे फूलों का मकरंद लेकर गुंजार करते हैं। प्रकृति के प्रत्येक तत्व में संतुलित सौंदर्य और सुख का अनुभव होता है।