चिंता साँपिनि को नहिं खाया।को जग जाहि न ब्यापी माया।।
चिंता रूपी नागिन ने किसे नहीं डँसा और इस संसार में किसे माया ने नहीं घेरा? चिंता को विषैले सर्प की तरह चित्रित करके उसके पीड़ादायक प्रभाव को तीव्र बनाया गया है। माया का सर्वव्यापी प्रभाव मानसिक भय, असुरक्षा और भ्रम के अनेक रूपों में दिखाई देता है।