तिन्ह ते पुनि मोहि प्रिय निज दासा।जेहि गति मोरि न दूसरि आसा।।
इन सब से भी राम जी को अपना निज दास अधिक प्रिय है, क्योंकि उसके लिए उनके सिवा दूसरी कोई गति या आशा नहीं रहती। दास्यभक्ति का सार पूर्ण निर्भरता है। भक्त अपनी अंतिम आशा को प्रभु के चरणों में रख देता है।