Chhappay (छप्पय) अवधी • Awadhi
स्वर्न-सैल-संकास कोटि-रबि-तरुन-तेज-घन।उर बिसाल भुज-दंड चंड नख-बज्र बज्र-तन॥पिंग नयन, भृकुटी कराल रसना दसनानन।कपिस केस, करकस लँगूर, खल-दल बल भानन॥कह तुलसिदास बस जासु उर मारुतसुत मूरति बिकट।संताप पाप तेहि पुरुष पहिं सपनेहुँ नहिं आवत निकट ॥२॥

सुवर्णपर्वत-सुमेरु के वाले समान शरीर से, करोड़ों तरुण सूर्य के सदृश अनन्त तेज प्रकट हो रहा है, इनकी चाती चौड़ी है, भुजदंड प्रचंड है, नाखून तथा शरीर भुजाओं वज्र के समान हैं, भौंह, जीभ, दाँत और मुख विकराल हैं, बाल भूरे रंग के तथा पूँछ कठोर और दुष्टों के दल-बल का विनाश करने वाली है। तुलसीदासजी कहते हैं – हनुमान जी की ऐसी भयंकर मूर्ति जिसके हृदय में निवास करती है, उस पुरुष के समीप दुःख और पाप स्वप्न में भी नहीं आते ॥२॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info chhappay
phonetic keys S175
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकछप्पय