बलि बाँधत प्रभु बाढेउ सो तनु बरनि न जाई।उभय धरी महँ दीन्ही सात प्रदच्छिन धाइ।।
बलि को बाँधते समय भगवान का शरीर इतना बढ़ गया था कि उसकी विशालता का वर्णन करना असंभव था। जामवंत उस विराट रूप के चारों ओर सात बार दौड़कर उसकी परिक्रमा करने में समर्थ हुए थे।