अंगद धमकी देता है कि वह रावण को भूमि पर पटककर उसकी सेना को नष्ट कर सकता है और चाहता तो लंका की युवतियों सहित जनकनंदिनी सीता को अपने साथ ले जाता। यह उसके अतुल बल का प्रदर्शन है, साथ ही रावण को अंतिम चेतावनी भी।