मेघनाद ने अनेक योद्धाओं के बल से भी न उठ सकने वाले लक्ष्मण जी को उठाना चाहा, पर वे हिले तक नहीं। जैसे जगत् के आधार शेषनाग को कोई बलपूर्वक उठा नहीं सकता, वैसे ही लक्ष्मण जी उसके लिए अचल बने रहे।