प्रभु प्रेरित कपि भालु सब राम रूप उर राखि।हरष बिषाद सहित चले बिनय बिबिध बिधि भाषि।।
प्रभु की प्रेरणा से सभी वानर और भालू अंततः प्रस्थान करते हैं, पर अपने हृदय में राम जी का रूप संजोए रखते हैं। वे हर्ष और विषाद दोनों से भरे हुए विभिन्न प्रकार से विनय करते हैं; आनंद राम जी की कृपा का है और दुःख उनके वियोग का।