लछिमन अरु सीता सहित प्रभुहि बिलोकति मातु।परमानंद मगन मन पुनि पुनि पुलकित गातु।।
माता सीता और लक्ष्मण सहित राम को देखकर परमानंद में डूब जाती हैं और उनके शरीर में बार-बार रोमांच होता है। पुत्र को सुरक्षित, पत्नी और भाई सहित सामने देखकर उनका मातृहृदय पूर्ण तृप्ति अनुभव करता है।