बरनाश्रम निज निज धरम बनिरत बेद पथ लोग।चलहिं सदा पावहिं सुखहि नहिं भय सोक न रोग।।
राम-राज्य में सभी लोग अपने-अपने वर्ण और आश्रम के धर्म में लगे रहते हैं और वेद-विहित मार्ग पर चलते हैं। धर्मानुसार जीवन जीने से उन्हें सुख मिलता है तथा भय, शोक और रोग का प्रभाव नहीं रहता।