काकभुशुण्डि को राम जी की यह लीला एक साधारण बालक की स्वाभाविक क्रीड़ा जैसी दिखाई पड़ी और वे उसके मोह में पड़ गए। तब उनके मन में प्रश्न उठा कि चिदानंदस्वरूप प्रभु वास्तव में ऐसा कौन-सा चरित्र कर रहे हैं। दिव्य और प्राकृत रूप का विरोधाभास फिर उनके सामने खड़ा हो गया।