दशरथजी और जनकजी की परस्पर विनम्रता को पुष्प-पराग, उनके प्रेम को मधुर रस और उनके संवाद को सुन्दर फूल कहा गया है। सीता-राम विवाह को आम के वृक्ष के कुसुमित होने के समान और शुभ शकुनों को कोयल के मधुर नाद के समान चित्रित किया गया है। पराग, मधु, फूल और कोकिल—ये सभी मिलकर विवाह की प्रसन्न, सुगन्धित और फलदायी छवि बनाते हैं। प्रश्न-फल उत्तम है।