एकु छत्रु एकु मुकुटमनि सब बरननि पर जोउ।तुलसी रघुबर नाम के बरन बिराजत दोउ ॥
एक अक्षर छत्र के समान और दूसरा मुकुटमणि के समान है, जो सब वर्णों (अक्षरों) से श्रेष्ठ है। हे तुलसी! रघुनाथ के नाम के दोनों अक्षर इस प्रकार समस्त वर्णमाला पर सुशोभित हो रहे हैं।