लंक बिभीषन राज कपि पति मारुति खग मीच।लही राम सों नाम रति चाहत तुलसी नीच ॥
विभीषण ने लंका का राज्य पाया, सुग्रीव ने वानरराज्य, हनुमान ने अमरता, गीध (जटायु) ने सद्गति — यह सब राम के नाम के प्रति प्रेम से मिला; हे तुलसी! मैं नीच भी वैसी ही नाम-रति चाहता हूँ।