हिय फाटहुँ फूटहुँ नयन जरउ सो तन केहि काम।द्रवहिं स्त्रवहिं पुलकइ नहीं तुलसी सुमिरत राम ॥
हे तुलसी! राम का स्मरण करते हुए भी जिसका हृदय पिघलता नहीं, नेत्र नहीं बरसते और तन रोमांचित नहीं होता — उसका हृदय फट जाए, आँखें फूट जाएँ, वह शरीर जल जाए, ऐसा शरीर किस काम का!