अपने दोषों को और राम के गुणों को समझ लेने से, हे तुलसीदास! इस कलिकाल में भी बिना किसी कठिन प्रयास के दोनों लोकों (इहलोक-परलोक) में कल्याण हो जाता है।