निगम अगम साहेब सुगम राम साँचिली चाह।अंबु असन अवलोकिअत सुलभ सबै जग माँह ॥
वेदों के लिए जो अगम (अगोचर) है, वही स्वामी राम सच्ची चाह होने पर सुगम हो जाते हैं; जैसे जल और अन्न देखे जाने पर संसार में सर्वत्र सुलभ हैं, वैसे ही राम भी सच्चे चाहने वाले को सुलभ हैं।