जो व्यापक, निरंजन, निर्गुण और अजन्मा ब्रह्म है तथा जिसका कोई सांसारिक विनोद नहीं, वही प्रेम और भक्ति के वश होकर कौसल्या की गोद में शिशु बना।