Ghanakshari (घनाक्षरी) अवधी • Awadhi
मन को अगम, तन सुगम किये कपीस,काज महाराज के समाज साज साजे हैं।देव-बंदी छोर रनरोर केसरी किसोर,जुग जुग जग तेरे बिरद बिराजे हैं।बीर बरजोर, घटि जोर तुलसी की ओर,सुनि सकुचाने साधु खल गन गाजे हैं।बिगरी सँवार अंजनी कुमार कीजे मोहिं,जैसे होत आये हनुमान के निवाजे हैं॥१५॥

हे कपिराज महाराज रामचन्द्रजी के कार्य के लिये सारे साज-समाज को सजाकर, जो काम मन को भी दुर्गम था, उसको आपने सुगम कर दिया। हे केशरीकिशोर आप देवताओं को कारागार से मुक्त दिलाने वाले, संग्राम-भूमि में कोलाहल मचाने वाले वीर हैं, आपका यश युग-युग से संसार में विराज रहा है। फिर हे शक्तिशाली योद्धा आपका बल तुलसी के लिये क्यों घट गया? यह सुनकर साधु दुखी हैं और दुष्टगण प्रसन्न हो रहे हैं। हे अंजनीकुमार, मेरी बिगड़ी उसी तरह सुधारिये जिस प्रकार आपके प्रसन्न होने से आपके भक्तों का कल्याण होता आया है। ॥१५॥

Work Hanuman Bahuk
Language अवधी · Awadhi
citations श्री हनुमान बाहुक
meter info ghanakshari
phonetic keys M521
Tags: तुलसीदासश्री हनुमान बाहुकघनाक्षरी