‘काहूँ न कीन्हेउ सुकृत’ सुनि मुनि मुदित नृपहि बखानहीं।महिपाल मुनि को मिलन-सुख महिपाल मुनि मन जानहीं॥अनुराग भाग सोहाग सील सरूप बहु भूषन भरीं।हिय हरषि सुतन्ह समेत रानीं आइ ऋषि-पायनह परीं॥18॥
राजा की बात सुनकर मुनि प्रसन्न हुए और उनके पुण्य की प्रशंसा की। उसी समय रानियाँ अपने पुत्रों सहित अनुराग, सौभाग्य, शील और अलंकार से विभूषित होकर हर्षपूर्वक ऋषि के चरणों में पहुँचीं।