वे मधुर और मनोहर राम-मूर्ति को बार-बार आदर से देखते रहे और दशरथ के पुण्य की प्रशंसा करते रहे। उनके विचार में ऐसा पुत्र प्राप्त होना राजा के पूर्व-संचित पुण्य का महान फल है।