Lokgeet (लोकगीत) हिंदी • Hindi
गाँव गया थागाँव से भागा ।रामराज का हाल देखकरपंचायत की चाल देखकरआँगन में दीवाल देखकरसिर पर आती डाल देखकरनदी का पानी लाल देखकरऔर आँख में बाल देखकरगाँव गया थागाँव से भागा ।गाँव गया थागाँव से भागा ।सरकारी स्कीम देखकरबालू में से क्रीम देखकरदेह बनाती टीम देखकरहवा में उड़ता भीम देखकरसौ-सौ नीम हक़ीम देखकरगिरवी राम-रहीम देखकरगाँव गया थागाँव से भागा ।जला हुआ खलिहान देखकरगाँव गया थागाँव से भागा ।जला हुआ खलिहान देखकरनेता का दालान देखकरमुस्काता शैतान देखकरघिघियाता इंसान देखकरकहीं नहीं ईमान देखकरबोझ हुआ मेहमान देखकरगाँव गया थागाँव से भागा ।गाँव गया थागाँव से भागा ।नए धनी का रंग देखकररंग हुआ बदरंग देखकरबातचीत का ढंग देखकरकुएँ-कुएँ में भंग देखकरझूठी शान उमंग देखकरपुलिस चोर के संग देखकरगाँव गया थागाँव से भागा ।बिना टिकट बारात देखकरगाँव गया थागाँव से भागा ।बिना टिकट बारात देखकरटाट देखकर भात देखकरवही ढाक के पात देखकरपोखर में नवजात देखकरपड़ी पेट पर लात देखकरमैं अपनी औकात देखकरगाँव गया थागाँव से भागा ।गाँव गया थागाँव से भागा ।नए नए हथियार देखकरलहू-लहू त्योहार देखकरझूठ की जै-जैकार देखकरसच पर पड़ती मार देखकरभगतिन का शृंगार देखकरगिरी व्यास की लार देखकरगाँव गया थागाँव से भागा ।मुठ्ठी में कानून देखकरगाँव गया थागाँव से भागा ।मुठ्ठी में कानून देखकरकिचकिच दोनों जून देखकरसिर पर चढ़ा ज़ुनून देखकरगंजे को नाख़ून देखकरउज़बक अफ़लातून देखकरपंडित का सैलून देखकरगाँव गया थागाँव से भागा ।

वक्ता गाँव की वास्तविक स्थिति देखकर वहाँ से लौटने के बजाय उससे भाग निकलने की व्यंग्यपूर्ण विवशता व्यक्त करता है। पंचायत और तथाकथित रामराज की अव्यवस्था, घर-आँगन में बढ़ता तनाव, नदी के लाल पानी और आँख में बाल जैसे बिंब गाँव की बिगड़ती दशा को रेखांकित करते हैं। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और दिखावे, बालू में से क्रीम निकलने जैसी विडंबनाओं, अधकचरे इलाज के फैलाव और राम-रहीम के भी गिरवी पड़ जाने के माध्यम से सामाजिक तथा नैतिक पतन पर चोट की गई है। जला हुआ खलिहान, नेता का दालान, मुस्कराता शैतान, घिघियाता इंसान और ईमान का अभाव ग्रामीण व्यवस्था के संकट को सामने रखते हैं। नए धनिक वर्ग के उभरने, बातचीत के बदलते ढंग, सामाजिक विकृति और पुलिस-चोर की मिलीभगत का भी व्यंग्यात्मक चित्रण है। बिना टिकट बारात, टाट और भात, पोखर में नवजात तथा पेट पर पड़ी लात जैसे दृश्य गरीबी, अभाव और सामाजिक असमानता की ओर संकेत करते हैं। नए हथियारों, खून से रंगे त्योहारों, झूठ की जय-जयकार और सच पर पड़ती मार के जरिए हिंसा और नैतिक उलटाव को दिखाया गया है। अंत में कानून के मुट्ठी में कैद होने, रोज़मर्रा के झगड़ों, सिर पर चढ़े जुनून और सामाजिक विडंबनाओं के माध्यम से वक्ता फिर उसी निष्कर्ष पर लौटता है कि जिस गाँव को देखने गया था, उसकी ऐसी हालत देखकर वह गाँव से भाग गया।

Work ga~va gaya tha ga~va se bhaga
Language हिंदी · Hindi
meter लोकगीत
phonetic keys G123
region or dialect पूर्वी उत्तर प्रदेश की हिंदी-लोकभाषिक काव्य-शैली; भोजपुरी/अवधी सीमांत प्रभाव संभव, पर पाठ का आधार मानक हिंदी है