गुरु, गुणीजनों, पर्वतराज हिमालय और गणेशजी की वंदना करके, फिर हृदय में धनुष-बाण सहित श्रीराम और जानकी को स्मरण करके, मैं श्रीपार्वती और गिरीश (शिवजी) के सुंदर विवाह का गान करता हूँ। यह गान पापों का नाश करने वाला, पवित्र करने वाला और मुनियों के मन को भी भाने वाला है।