जय संबत फागुन सुदि पाँचैं गुरु छिनु।अस्विनि बिरचेउँ मंगल सुनि सुख छिनु छिनु॥५ ॥
'जय' नामक संवत् के फाल्गुन मास की शुक्ला पंचमी, बृहस्पतिवार को अश्विनी नक्षत्र में मैंने इस मंगल (विवाह-प्रसंग) की रचना की है, जिसे सुनकर क्षण-क्षण में सुख प्राप्त होता है।