वे कछुओंके खपड़ेको खालसे मँढ़कर उन्हींको नगारोंके रूपमें बजाते हैं और मनुष्यकी खोपड़ीमें जल भर-भरकर पीते और पिलाते हैं। तब भगवान् विष्णुने हँसकर कहा कि दुलहाके योग्य ही बरात बनी है, यह सुनकर शिवजी हृदयमें हँसते हैं। इस प्रकार खूब क्रीडा-कौतुक हो रहा है।