प्रमुदित गे अगवान बिलोकि बरातहि।भभरे बनइ न रहत न बनइ परातहि॥१०३ ॥चले भाजि गज बाजि फिरहिं नहिं फेरत।बालक भभरि भुलान फिरहिं घर हेरत॥१०४ ॥
स्वागत करनेवाले प्रसन्न होकर आगे गये, परंतु बरातको देखकर घबरा गये। उस समय उनसे न तो रहते बनता था और न भागते ही। हाथी, घोड़े भाग चले, वे लौटानेसे भी नहीं लौटते, बालक भी घबराहटके मारे भटक गये, वे घर खोजते फिरते हैं।