वाल्मीकि राम को श्रुति की मर्यादा के रक्षक और जगदीश्वर बताते हैं; जानकी उनकी माया हैं, जो उनकी इच्छा से जगत की सृष्टि, पालन और संहार करती हैं। लक्ष्मण सहस्रफणधारी शेष के रूप में समस्त चराचर जगत के आधार हैं, और राम देवताओं के कार्य के लिए मनुष्य-राजा का शरीर धारण करके दुष्ट राक्षसों के दल का नाश करने चले हैं।